कोरिया/पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल के आदेशानुसार अनुविभागीय पुलिस अधिकारी बैकुंठपुर कविता ठाकुर के मार्गदर्शन शिक्षा महाविद्यालय बैकुंठपुर पहुंच कर जिले में संचालित समर्थ अभियान के अंतर्गत छात्रों को घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़़न,साइबर अपराध, पॉक्सो,गुड टच बैड टच,अनुशासन, अभिव्यक्ति ऐप के साथ यातायात नियमों,संकेतों चिन्हों की विस्तृत जानकारी प्रदान की ।
यातायात नियमों,संकेतों एवं चिन्हों की जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि यातायात एक ऐसा विषय वस्तु है जिससे कोई भी व्यक्ति अछूता नहीं है,चाहे कोई कितना भी पढ़ा लिखा हो अनपढ़ हो,रोजगार पर हो या बेरोजगार हो,व्यापारी हो या श्रमिक सभी को अपने जीवन निर्वहन दौरान यातायात से होकर गुजरना होता है इस दौरान इन नियमों की जानकारी के अभाव में दुर्घटनाएं घटित होती हैं इन दुर्घटनाओं से बचाव हेतु चौराहा पार करने का नियम, ट्रैफिक सिग्नल लाइट,हाथों के संकेतों के माध्यम से यातायात व्यवस्था का संचालन,हेलमेट और सीट बेल्ट की अनिवार्यता,दो पहिया वाहन में तीन सवारी ना चलना,वाहन चलाते समय मादक द्रव्यों का सेवन ना करना, तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक वाहन ना चलाना,प्रेशर हार्न उपयोग ना करना, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने,जेब्रा क्रॉसिंग, गुड सेमेरिटन,लाइसेंस बनवाने के नियम, दुर्घटना के कारण व दुर्घटना घटित होने पर चालक के कर्तव्य,सड़क पर वाहन चलाने की सही तरीका,मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराएं व उसमें निर्धारित जुर्माने की राशि के साथ यातायात के अनिवार्य,चेतावनी व सूचनात्मक संकेतों से संबंधित जानकारी प्रदान की एवं कार्यक्रम के दौरान पूछे गए सवालों का सही जवाब देने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया साथ ही जीवन में यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई।
मार्गदर्शन संस्थान शिक्षा महाविद्यालय द्वारा जागरूकता कार्यक्रम के लिए पधारे सभी अतिथियों का शाल व श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।
उक्त जागरूकता अभियान के दौरान यातायात प्रभारी निरीक्षक एस.पी.सिंह ,प्रधान आ यातायात किशुन राम भगत, प्र आ कोतवाली सुनील साहू, प्रधान आ महिला सेल कीर्ति तिवारी,महिला आ पूर्णिमा सिदार,आरक्षक विमल जायसवाल, रामायण श्याम,वसीम रजा,लांस नायक डॉ.महेश मिश्रा,सैनिक राजेश खलखो,संस्था के संस्थापक निगमेन्द्र प्रताप सिंह,प्राचार्य डॉ.अर्पणा सिंह सहित काफी संख्या में महाविद्यालयीन एवं विद्यालयीन स्टॉप व बी.एड ,नर्सिंग व विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।