Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » सांप और इंसान साथ-साथ, इस गांव के हर घर में बनता है नागों के ल‍िए एक ब‍िल और ड‍िनर, बच्‍चे भी खेलते हैं इनके साथ,जाने ये रहस्य…
    News

    सांप और इंसान साथ-साथ, इस गांव के हर घर में बनता है नागों के ल‍िए एक ब‍िल और ड‍िनर, बच्‍चे भी खेलते हैं इनके साथ,जाने ये रहस्य…

    By Tv 36 HindustanMarch 15, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- भारत एक अनोखा देश है जहां तरह-तरह के जंगली जानवरों के साथ-साथ अलग-अलग प्रजाति के सांप भी मौजूद हैं. सांप एक ऐसा जीव है, ज‍िसे हमारे धर्म में पूजा भी गया है. जैसे भगवान व‍िष्‍णु शेषनाग पर व‍िश्राम करते हैं, तो वहीं श‍िव शंकर ने अपने गले में नाग को धारण कर रखा है. दूसरी तरफ इसका बहुत जहरीला होना इसके प्रति मन में भय भी बनाए रखता है. लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि एक गांव ऐसा भी है, जहां सांपों से बचने के लि‍ए नहीं बल्‍कि उन्‍हें अपने घर में बुलाने के ल‍िए तैयारी की जाती है?

    जी हां, इस गांव के हर घर में बैडरूम, रसोई या घर के आंगन जैसी जरूरी चीजों के साथ ही नागों के न‍िवास के लि‍ए एक ब‍िल भी बनाया जाता है. ये गांव दुन‍िया के क‍िसी और कोने में नहीं बल्‍कि भारत में ही है।

    ये गावं है महाराष्‍ट्र का शेतफल. महाराष्‍ट्र के सोलापुर ज‍िले में पड़ने वाला शेतफल गांव पुणे से 200 क‍िलोमीटर दूर है. ये एक खुबसूरत गांव है, लेकिन इसकी सबसे बड़ी व‍िशेषता है, इसके बने घर. ये गावं सांप और मनुष्‍य के सहअस्‍त‍ित्‍व की अनूठी और बहुत ही सुंदर गाथा कहता है.

    नागपंचमी के द‍िन पूरे देश में नागों की पूजा की जाती है. पर शेतफल के लोग साल के एक द‍िन नहीं बल्‍कि पूरे साल इन नागों के साथ रहते हैं. दलचस्‍प बात ये है कि ये गांव, सापों को अपने परिवार की सदस्‍य की तरह मानता है. इसल‍िए ये सांप न स‍िर्फ घरों में बने इस ब‍िल में रहते हैं, बल्‍कि वो घर में कि‍सी भी हि‍स्‍से में घूमते आपको नजर आ जाएंगे. सांपों के लि‍ए बनने वाली इस जगह को ‘देवस्‍थानम’ कहते हैं।

    सांपों को परिवार का सदस्‍य माना है तो ध्‍यान भी रखना होगा और इसी सोच को देखते हुए यहां हर घर में इन सापों के भोजन की व्‍यवस्‍था भी की जाती है. सिर्फ घरों में ही नहीं, ये सांप इस गांव के क‍िसी भी इलाके में असानी से घूमते नजर आ जाते हैं.

    हम अपने घरों में बच्‍चों को एक कॉकरोच भी द‍िख जाए तो बेड पर चढ़ने के ल‍िए कह देते हैं, लेकिन शेतफल की गल‍ियों में आपको बच्‍चे इन सापों के साथ खेलते हुए नजर आ जाएंगे. स‍िर्फ घर में ही नहीं, बल्‍कि इस गांव में आप बच्‍चों को स्‍कूल में सांपों के साथ पढ़ता हुआ भी देख सकते हैं. अगर आप शेतफल जाना चाहते हों तो रेल से मोडनिम्ब और अष्टि रेलवे स्टेशन शेतफल गांव से सबसे करीब है. इसके अलावा सोलापुर जंक्शन यहां से करीब है. स्टेशन से आप कैब या बस से सांपों के गांव तक पहुंच सकते हैं. क्‍या आप घूमना चाहेंगे इस गांव में?

    Post Views: 0

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police children also play with them Hindi khabar Hindi news hindinews in every house of this village a feast and dinner is prepared for the snakes india Raipur Snakes and humans live together Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleलोकसभा चुनाव से पहले सिंधिया के निशाने पर आए ये कलेक्टर, रातोंरात हुआ तबादला…
    Next Article रीवावासियों को अब मिलेगी इन सेवाओ और हवाई सेवा का लाभ,जाने..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    प्रदेश में गेस्ट टीचर भर्ती शुरू, Portal 3.0 से होगा पूरी तरह डिजिटल चयन…

    May 3, 2026

    जबलपुर क्रूज हादसा; बेटे विराज का शव मिलते ही फफक-फफक कर रोपड़े पिता: इसमें मां की भी जा चुकी है जान…

    May 3, 2026

    रायगढ़ को मिला है,प्रेस क्लब भवन का तोहफा…

    May 3, 2026

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने माँ बम्लेश्वरी मंदिर पहुंचकर की है पूजा-अर्चना…

    May 3, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • प्रदेश में गेस्ट टीचर भर्ती शुरू, Portal 3.0 से होगा पूरी तरह डिजिटल चयन…
    • जबलपुर क्रूज हादसा; बेटे विराज का शव मिलते ही फफक-फफक कर रोपड़े पिता: इसमें मां की भी जा चुकी है जान…
    • रायगढ़ को मिला है,प्रेस क्लब भवन का तोहफा…
    • उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने माँ बम्लेश्वरी मंदिर पहुंचकर की है पूजा-अर्चना…
    • केंद्र सरकार का बड़ा फैसला रोहित जैन को RBI का डिप्टी गवर्नर नियुक्त, इतने साल का कार्यकाल तय…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?