Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » रीवावासियों को अब मिलेगी इन सेवाओ और हवाई सेवा का लाभ,जाने..
    News

    रीवावासियों को अब मिलेगी इन सेवाओ और हवाई सेवा का लाभ,जाने..

    By Tv 36 HindustanMarch 15, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मध्यप्रदेश:- प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव ने धार्मिक स्थलों व पयर्टन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए हवाई सेवा का शुभारंभ किया है। राज्य सरकार ने पीएम श्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा और पीएमश्री पर्यटन वायुसेवा शुरू की है। जिसके माध्यम से पर्यटक व श्रद्धालु कम समय में अपने  डेस्टिेनशन में पहुंच सकते हैं। फिलहाल यह सेवा प्रदेश के भोपाल,  इंदौर, उज्जैन से शुरू की गई है। लेकिन जल्द ही इसका विस्तार ग्वालियर, रीवा, सागर जैसे शहरों में किया जाएगा। 

    फिलहाल पीएम श्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा और पीएमश्री पर्यटन वायुसेवा का लाभ आम लोगों को कब से मिलेगा और इसका किराया कितना होगा, यह तय नहीं हैं। सरकार की माने तो जल्द ही यह सब तय कर लिया जाएगा।  भोपाल के स्टेट हैंगर पर पीएम श्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा और पीएमश्री पर्यटन वायुसेवा शुरू करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में दो ज्योतिर्लिंग हैं और यह प्रदेश पर्यटन संपदा से भरा पड़ा है। ऐसे में एमपी आने वाले और एमपी के लोगों के लिए पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा और पीएम श्री धार्मिक हेली सेवा कई मायनों में फायदे मंद होगी।

    जानकारी के अनुसार चिन्हित

    ऑपरेटर द्वारा प्रदेश के प्रमुख हवाई अड्डों इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, भोपाल, खजुराहो, रीवा के साथ-साथ हवाई पट्टियों में से रूट का चयन किया जाएगा। इससे घरेलू पर्यटन में वृद्धि होगी।पीएमश्री पर्यटन वायुसेवा की लांचिंग ग्वालियर और जबलपुर से की गई है। इसका विस्तार सागर, रीवा, रतलाम तथा अन्य स्थानों पर किया जाएगा। इतना ही नहीं जो विमान और हेलिकॉप्टर सेवाएं शुरू की जा रही हैं, उसे महीने में 150 घंटे की सर्विस देना होगी। इसमें हफ्ते में कम से कम चार दिन सेवा देना जरूरी होगी। 

    सभी एयर स्ट्रिप के लिए शुरू हो रही सेवाएं

    प्रमुख सचिव पर्यटन एवं प्रबंध संचालक म.प्र. टूरिज्म बोर्ड शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा पर्यटन वायु सेवा का संचालन पीपीपी मोड पर किया जाएगा। शुरुआत में 8 सीटर वाले एक ट्विन और दो सिंगल इंजन एयरक्राफ्ट चलाए जाएंगे। खास बात यह है कि यह सेवा सभी एयर स्ट्रिप के लिए लागू की जा रही है। गुरुवार को इसकी टेस्ट फ्लाइट हुई। जहां-जहां सुविधाएं शुरू होंगी, इसके लिए किराए और अन्य शर्तों पर चर्चा कर उसे लागू किया जाएगा।

    Post Views: 0

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Rewa residents will now get the benefit of these services and air services Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसांप और इंसान साथ-साथ, इस गांव के हर घर में बनता है नागों के ल‍िए एक ब‍िल और ड‍िनर, बच्‍चे भी खेलते हैं इनके साथ,जाने ये रहस्य…
    Next Article मोहनिया के बाद अब यहां टनल बनने की उम्मीद, उप मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    आज रविवार के अचूक उपाय सूर्य कृपा से मिलेगा मान-सम्मान, स्वास्थ्य और सफलता…

    May 3, 2026

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 मई को करेंगे इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के प्रथम चरण का भूमि-पूजन…

    May 3, 2026

    नक्सलियों की बिछाई IED डिफ्यूज करते समय ब्लास्ट, DRG इंस्पेक्टर समेत इतने जवान शहीद, सीएम ने जताया गहरा दुख…

    May 3, 2026

    आज का दिन कैसा रहेगा आपके लिए पढ़ें सभी 12 राशियों का यहां से विस्तृत भविष्यफल…

    May 3, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • आज रविवार के अचूक उपाय सूर्य कृपा से मिलेगा मान-सम्मान, स्वास्थ्य और सफलता…
    • मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 मई को करेंगे इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के प्रथम चरण का भूमि-पूजन…
    • नक्सलियों की बिछाई IED डिफ्यूज करते समय ब्लास्ट, DRG इंस्पेक्टर समेत इतने जवान शहीद, सीएम ने जताया गहरा दुख…
    • आज का दिन कैसा रहेगा आपके लिए पढ़ें सभी 12 राशियों का यहां से विस्तृत भविष्यफल…
    • MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, इतने IPS अधिकारियों का तबादला; 19 जिलों के SP भी बदले गए…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?