Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » उज्जैन के गैरेज से इतने किलो ब्रोनोपोल क्रिस्टल पाउडर जब्त, MD ड्रग बनाने में होता है इस्तेमाल, इतने लोग…
    मध्य प्रदेश

    उज्जैन के गैरेज से इतने किलो ब्रोनोपोल क्रिस्टल पाउडर जब्त, MD ड्रग बनाने में होता है इस्तेमाल, इतने लोग…

    By Tv36 HindustanApril 4, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मध्य प्रदेश:– एएसपी आलोक शर्मा ने बताया कि पुलिस ने 75 किलो ब्रोनोपोल क्रिस्टल पाउडर के साथ साढ़े आठ लाख रुपये नकद और एक कार भी जब्त की है. पकड़े गए तीनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है. इस मामले में और भी खुलासे हो सकते हैं.

    मध्यप्रदेश के उज्जैन में एक गैरेज से एमडी ड्रग्स बनाने में इस्तेमाल होने वाले पाउडर की अवैध बिक्री का खुलासा हुआ है. चिमनगंज थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके पास से 75 किलो ब्रोनोपोल क्रिस्टल पाउडर, अन्य केमिकल और करीब साढ़े आठ लाख रुपये जब्त किए हैं.

    एएसपी आलोक शर्मा ने बताया कि आगर रोड स्थित कृष्णा मोटर्स गैरेज में नशीले पदार्थ एमडी ड्रग्स बनाने में उपयोग होने वाले अवैध केमिकल बड़ी मात्रा में छिपाकर रखे जाने की सूचना मिली थी. सूचना पर पुलिस ने मौके पर दबिश देकर तलाशी ली. इस दौरान 75 किलो ब्रोनोपोल क्रिस्टल पाउडर बरामद किया गया. इसके बाद पुलिस ने मौके से अर्पित उर्फ सौरभ गुप्ता निवासी तिरुपति धाम एक्सटेंशन, रंजीत निवासी मंदसौर और ओमप्रकाश शर्मा निवासी बड़ौद को गिरफ्तार कर लिया.

    गुजरात से खरीदते थे ब्रोमोपोल
    एएसपी शर्मा ने बताया कि शुरुआती जांच में खुलासा हुआ कि सौरभ अपने साथियों ओमप्रकाश और हरिओम के साथ मिलकर गुजरात की केमिकल कंपनियों से फर्जीवाड़ा कर ब्रोनोपोल और 2-ब्रोमो-4-मिथाइल प्रोपियोफेनोन पाउडर मंगवाता था. इसके बाद वह इन केमिकल्स को एमडी ड्रग्स बनाने वालों को ऊंचे दाम पर बेच देता था.

    पुलिस कर रही आरोपियों से पूछताछ
    एएसपी शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मौके से साढ़े आठ लाख रुपये नकद और एक कार भी जब्त की है. पकड़े गए तीनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है. इस मामले में और भी खुलासे हो सकते हैं.

    Post Views: 520

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleपानी में चले गए इतने करोड़ रुपये, चेन्नई सुपर किंग्स ने मारी अपने पैरों पर कुल्हाड़ी, अब इस टूर्नामेंट में मिल रही हार पर हार…
    Next Article रेलवे का अलर्ट 5 अप्रैल को कई ट्रेनें रद्द, कुछ का बदला रूट, यात्रा से पहले यहां चेक कर लें ट्रेन का स्टेटस…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    देश-दुनिया के गोल्फ मानचित्र पर नई पहचान बना रहा छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री साय…

    September 15, 2026

    सेवा संकल्प अभियान में मंत्री टंकराम वर्मा ने गीत के जरिए जगाया जनभावना का भाव, 17 सितंबर को हर घर आशीर्वाद का ये जलाने का किया आह्वान…

    September 15, 2026

    ₹2000 से ऊपर UPI करने वालों के लिए बड़ी खबर, चार्ज लगेगा या नहीं जानिए नए नियम…

    September 15, 2026

    सीएम डॉ. मोहन यादव ने कई अहम फैसलों पर लगाई मुहर, 42 हजार 490 करोड़ रुपये से होगा राज्य का विकास…

    September 15, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • देश-दुनिया के गोल्फ मानचित्र पर नई पहचान बना रहा छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री साय…
    • सेवा संकल्प अभियान में मंत्री टंकराम वर्मा ने गीत के जरिए जगाया जनभावना का भाव, 17 सितंबर को हर घर आशीर्वाद का ये जलाने का किया आह्वान…
    • ₹2000 से ऊपर UPI करने वालों के लिए बड़ी खबर, चार्ज लगेगा या नहीं जानिए नए नियम…
    • सीएम डॉ. मोहन यादव ने कई अहम फैसलों पर लगाई मुहर, 42 हजार 490 करोड़ रुपये से होगा राज्य का विकास…
    • एल्यूमिनियम निर्माण के अगले अध्याय को आकार देते बालको के इंजीनियर…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?