नई दिल्ली:– वास्तु शास्त्र में दिशाओं को काफी महत्व दिया जाता है। अगर आप इस पेटिंग को टांगने के लिए सही दिशा का चुनाव करेंगे तो आपको डबल फायदा हो सकता है। नियम के हिसाब से इस पेेटिंग को घर की उत्तर या फिर उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है।
इस जगह लगाएं पेंटिंग
वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आप बहते हुए झरने की पेटिंग को को लिविंग रूम, ऑफिस या फिर घर में एंट्रेंस के आसपास लगाएंगे तो ये काफी फलदायी होगा। इससे घर में हमेशा पॉजिटिविटी बनी रहेगी।
बेडरूम में ना लगाएं
वास्तु शास्त्र के नियमों के अनुसार बेडरूम में बहते पानी की फोटो या पेटिंग भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए। दरअसल इससे रिश्तों में अनबन शुरू होने लगती है और बेवजह का तनाव होता है।
इस तरह से चुनें सही पेंटिंग
कोशिश करें कि हमेशा साफ, सुंदर और शांत झरने की पेटिंग या फोटो आप घर में लगाएं। अगर आप बहते हुए झरने की फोटो या पेंटिंग लेने जाए तो कोशिश करें कि गंदे पानी या फिर डरावने जंगल के झरने की पेटिंग का चुनाव ना ही करें। इनकी एनर्जी घर के लिए सही नहीं होगी।
पेटिंग में कैसा होगा पानी का बहाव?
वास्तु शास्त्र के अनुसार बहते हुए झरने की पेंटिंग में पानी का बहाव घर के अंदर की ओर दिखना शुभ माना जाता है। दरअसल इसे सुख-समृद्धि आने का संकेत माना जाता है।
रखें इस बात का ध्यान
वास्तु शास्त्र के अनुसार आप पेटिंग के आसपास सफाई का पूरा ध्यान रखें। टूटी हुई या फिर गंदी पेटिंग को बदल दें या साफ कर लें। वास्तु में साफ और सुंदर दिखने वाली पेटिंग और फोटो शुभ मानी जाती है। डिस्क्लेमर- इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
