Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » कभी डॉन बनें तो कभी पुलिस अफसर, नाना पाटेकर के वो किरदार जिसने लोगों के दिलों पर किया राज…
    प्रसिद्ध व्यक्ति

    कभी डॉन बनें तो कभी पुलिस अफसर, नाना पाटेकर के वो किरदार जिसने लोगों के दिलों पर किया राज…

    By Tv36 HindustanOctober 8, 2026No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का आज (8 अक्टूबर) को 75 साल की उम्र में निधन हो गया। वे गोवा के डोना पाउला स्थित अपने घर पर बेहोश पाए गए और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नाना को उनकी शानदार एक्टिंग और बेबाक अंदाज के लिए जाना जाता है, जो उनकी फिल्मों के किरदारों में भी नजर आता है। आइए आपको नाना पाटेकर के करियर की आठ ऐसी फिल्मों के बारे में बताते हैं जिन्होंने न सिर्फ दर्शकों बल्कि क्रिटिक्स ने भी भर-भरकर प्यार दिया।

    1. अंकुश (1986) रविंद्र केलकर ‘रवि’
      अंकुश में नाना पाटेकर ने रविंद्र केलकर यानी रवि का किरदार निभाया। रवि एक आम, निम्न-मध्यमवर्गीय युवक है, जो बेरोजगारी, सामाजिक असमानता और व्यवस्था की परेशानियों से जूझता है। उसके भीतर गुस्सा भी है और बेहतर जिंदगी की इच्छा भी। नाना ने रवि को किसी पारंपरिक हीरो की तरह नहीं, बल्कि आम आदमी के संघर्ष और आक्रोश के प्रतिनिधि के रूप में पेश किया। अंकुश ही वह फिल्म थी जिसने उन्हें असली पहचान दिलाई थी। इसका फिल्म का एक गाना इतनी शक्ति हमें देना दाता आज भी देश के कई स्कूलों में प्रार्थन के तौर पर गया जाता है।
    2. क्रांतिवीर (1994) प्रताप नारायण तिलक
      नाना पाटेकर को कर्मशियल फिल्मों मे पहचान दिलाने का श्रेय 1994 में आई निर्देशक मेहुल कुमार की फिल्म क्रांतिवीर को जाता है। इस फिल्म में नाना पटेकार ने प्रताप नारायण तिलक का किरदार निभाया था। प्रताप एक गुस्सैल, बेबाक और व्यवस्था से नाराज युवक है, जो शुरुआत में गैर-जिम्मेदार और आवारा नजर आता है। लेकिन परिस्थितियां उसे समाज और देश के लिए खड़े होने की राह पर ले जाती हैं। नाना ने किरदार के गुस्से, दर्द और देशभक्ति को बेहद प्रभावशाली अंदाज में निभाया। इस फिल्म नाना पाटेकर के किरदार द्वारा बोले कई डायलॉग आज भी शोल मीडिया पर फेसम हैं। इस फिल्म के लिए नाना को दूसरी बार राष्ट्रीय से नवाजा गया था।
    3. तिरंगा (1993) इंस्पेक्टर शिवाजी राव वागले
      तिरंगा में नाना पाटेकर ने इंस्पेक्टर शिवाजी राव वागले की भूमिका निभाई। उनका किरदार एक बेहद निडर, आक्रामक और देश के प्रति समर्पित पुलिस अधिकारी का है। वह अपराधियों और देशविरोधी ताकतों के खिलाफ किसी भी हद तक जाने को तैयार रहता है। फिल्म में नाना का अंदाज संवादों, तेवर और देशभक्ति से भरा हुआ है। नाना ने वागले के किरदार में पुलिस अधिकारी की सख्ती के साथ-साथ एक ऐसे व्यक्ति की संवेदनशीलता भी दिखाई, जिसके लिए देश और कर्तव्य सर्वोपरि हैं।
    4. परिंदा (1989) अन्ना सेठ
      परिंदा में नाना पाटेकर ने अन्ना सेठ का किरदार निभाया, जो मुंबई अंडरवर्ल्ड का बेहद खतरनाक और निर्मम डॉन है। अन्ना शांत दिखाई देता है, लेकिन उसके भीतर हिंसा और क्रूरता भरी हुई है। नाना ने इस किरदार को जरूरत से ज्यादा नाटकीय बनाने के बजाय अपनी आवाज, आंखों और चेहरे के भावों से भय पैदा किया। उनकी अदाकारी इतनी प्रभावशाली रही कि यह भूमिका उनके करियर की सबसे यादगार विलेन भूमिकाओं में शामिल हो गई। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार मिला।
    5. प्रहार: द फाइनल अटैक (1991) मेजर प्रताप चौहान
      प्रहार: द फाइनल अटैक में नाना पाटेकर ने मेजर प्रताप चौहान की भूमिका निभाई। प्रताप एक बेहद अनुशासित, कठोर और देश के प्रति समर्पित सेना अधिकारी है। वह अपने जवानों को केवल आदेश मानने वाला सैनिक नहीं, बल्कि जिम्मेदारी और साहस का प्रतीक बनाना चाहता है। परिस्थितियां उसे आतंकवाद और हिंसा के खिलाफ लड़ाई में उतारती हैं। नाना ने किरदार में सैनिक की सख्ती के साथ उसकी संवेदनशीलता और देशभक्ति को भी उभारा। फिल्म का निर्देशन भी नाना पाटेकर ने किया था।
    6. अग्निसाक्षी (1996) सूरज कपूर
      अग्निसाक्षी में नाना पाटेकर ने सूरज कपूर की भूमिका निभाई। सूरज एक जुनूनी, खतरनाक और बेहद अस्थिर व्यक्ति है, जो मनीषा कोइराला के किरदार शिवानी के अतीत से जुड़ा हुआ है और उसके प्रति अपने जुनून को प्यार समझता है। वह शिवानी की जिंदगी में दोबारा प्रवेश करके उसके वर्तमान को तबाह करने की कोशिश करता है। नाना ने सूरज के किरदार में प्यार, जुनून, पोजेसिव और मानसिक अस्थिरता को डरावने अंदाज में प्रस्तुत किया। उनकी आवाज, आंखों के भाव और संवाद अदायगी ने इस नकारात्मक किरदार को बेहद प्रभावशाली बनाया।
    7. वेलकम (2007) उदय शेट्टी
      वेलकम में नाना पाटेकर ने उदय शेट्टी का किरदार निभाया, जो मुंबई का प्रभावशाली डॉन है और अपराध की दुनिया से जुड़ा होने के बावजूद फिल्म अभिनेता बनने का सपना देखता है। यही विरोधाभास किरदार को हास्यपूर्ण बनाता है। उदय अपनी बहन संजना की शादी अच्छे परिवार में कराना चाहता है और इसी कोशिश में लगातार अजीब परिस्थितियों में फंसता जाता है। आज भी इस फिल्म के कई सीन को लोग सोशल मीडिया पर मीम के तौर पर शेयर करते रहते हैं।
    Post Views: 170

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleनाना पाटेकर के निधन पर PM नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, बोले- उनके जैसी दमदार मौजूदगी बहुत कम अभिनेताओं में…
    Next Article भारत में मेटा का बड़ा एक्शन, 6 महीने में 53 लाख बच्चों से जुड़े आपत्तिजनक कंटेंट पर कार्रवाई…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    क्या काला चावल वाकई सफेद चावल से बेहतर है जानिए सब कुछ यहां, ताकि आप ले सकें सही फैसला…

    October 8, 2026

    नाना पाटेकर का आखिरी सफर यहां थम गई दमदार आवाज, 45 मिनट तक डॉक्टरों ने बचाने की कोशिश की…

    October 8, 2026

    भारत में मेटा का बड़ा एक्शन, 6 महीने में 53 लाख बच्चों से जुड़े आपत्तिजनक कंटेंट पर कार्रवाई…

    October 8, 2026

    नाना पाटेकर के निधन पर PM नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, बोले- उनके जैसी दमदार मौजूदगी बहुत कम अभिनेताओं में…

    October 8, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • क्या काला चावल वाकई सफेद चावल से बेहतर है जानिए सब कुछ यहां, ताकि आप ले सकें सही फैसला…
    • नाना पाटेकर का आखिरी सफर यहां थम गई दमदार आवाज, 45 मिनट तक डॉक्टरों ने बचाने की कोशिश की…
    • भारत में मेटा का बड़ा एक्शन, 6 महीने में 53 लाख बच्चों से जुड़े आपत्तिजनक कंटेंट पर कार्रवाई…
    • कभी डॉन बनें तो कभी पुलिस अफसर, नाना पाटेकर के वो किरदार जिसने लोगों के दिलों पर किया राज…
    • नाना पाटेकर के निधन पर PM नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, बोले- उनके जैसी दमदार मौजूदगी बहुत कम अभिनेताओं में…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?