Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » विशेष HPV टीकाकरण सप्ताह 13 से 18 जुलाई तक…
    समाचार

    विशेष HPV टीकाकरण सप्ताह 13 से 18 जुलाई तक…

    By Tv36 HindustanJuly 14, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– महिलाओं एवं किशोरियों को गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ में 13 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक विशेष HPV टीकाकरण सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस हेतु जिलों द्वारा समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के टीकाकरण केन्द्रों में व्यापक तैयारियां की गई है | इस विशेष अभियान के दौरान राज्य की सभी पात्र बालिकाओं तक HPV (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीके की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए व्यापक स्तर पर गतिविधियां संचालित की जाएंगी।

    अभियान के सफल संचालन हेतु सभी जिलों में आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। स्कूलों, आंगनबाड़ी केन्द्रों, स्वास्थ्य संस्थानों तथा समुदाय स्तर पर जन-जागरूकता गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। समाचार पत्रों, पम्पलेटों, सोशल मीडिया तथा अन्य सूचना, शिक्षा एवं संचार माध्यमों के जरिए लोगों को HPV टीकाकरण के महत्व से अवगत कराया जा रहा है।

    उप संचालक एवं राज्य टीकाकरण अधिकारी, डॉ. वी. आर. भगत ने बताया कि- “HPV टीकाकरण महिलाओं में होने वाले गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की रोकथाम का एक प्रभावी और सुरक्षित उपाय है और यही एक वैक्सीन है जो कैंसर जैसे घातक बीमारी से सुरक्षा प्रदान करता है । यह केवल एक टीका नहीं, बल्कि हमारी बेटियों के स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त भविष्य में किया गया निवेश है।

    विशेष HPV टीकाकरण सप्ताह का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र बालिका इस महत्वपूर्ण सुरक्षा कवच से वंचित न रहे।

    डॉ. भगत ने बताया कि राज्य के सभी जिलों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही हैं। हमें विश्वास है कि स्वास्थ्य कर्मियों, शिक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों तथा अभिभावकों के सहयोग से हम शत-प्रतिशत कवरेज के लक्ष्य को प्राप्त करेंगे।

    डॉ. भगत ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपनी पात्र बेटियों को HPV टीका अवश्य लगवाएं तथा समाज में इसके संबंध में सकारात्मक संदेश प्रसारित करें। उन्होंने कहा कि समय पर टीकाकरण से भविष्य में होने वाली गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं की रोकथाम संभव है।

    स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा अभियान की सतत निगरानी एवं समीक्षा की जाएगी तथा सभी जिलों को अधिकतम कवरेज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने विश्वास व्यक्त किया है कि जनसहभागिता एवं सामूहिक प्रयासों से यह अभियान महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि सिद्ध होगा।

    Post Views: 120

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleबारिश के मौसम में ऑफिस जाने से पहले बैग में जरूर रखें ये 8 जरूरी चीजें…
    Next Article सुप्रीम कोर्ट ने प्रदेश सरकार से कहा- मुस्लिमों को नमाज के लिए वैकल्पिक जगह दें…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    इस बारिश में बढ़ गया है सांपों का खतरा घर के आसपास लगाएं ये पौधे, कम हो सकता है आने का जोखिम…

    July 14, 2026

    सुप्रीम कोर्ट ने प्रदेश सरकार से कहा- मुस्लिमों को नमाज के लिए वैकल्पिक जगह दें…

    July 14, 2026

    बारिश के मौसम में ऑफिस जाने से पहले बैग में जरूर रखें ये 8 जरूरी चीजें…

    July 14, 2026

    विधानसभा में बीज संकट को लेकर जोरदार हंगामा, स्पीकर ने स्थगन प्रस्ताव ठुकराया, गर्भगृह में नारेबाजी के बाद इतने विपक्षी विधायक निलंबित…

    July 14, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इस बारिश में बढ़ गया है सांपों का खतरा घर के आसपास लगाएं ये पौधे, कम हो सकता है आने का जोखिम…
    • सुप्रीम कोर्ट ने प्रदेश सरकार से कहा- मुस्लिमों को नमाज के लिए वैकल्पिक जगह दें…
    • विशेष HPV टीकाकरण सप्ताह 13 से 18 जुलाई तक…
    • बारिश के मौसम में ऑफिस जाने से पहले बैग में जरूर रखें ये 8 जरूरी चीजें…
    • विधानसभा में बीज संकट को लेकर जोरदार हंगामा, स्पीकर ने स्थगन प्रस्ताव ठुकराया, गर्भगृह में नारेबाजी के बाद इतने विपक्षी विधायक निलंबित…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?