Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » शास्त्री और गाँधी जयन्ती पर विशेष: आज का दिन है बड़ा महान, आज के दिन दो फूूल खिले थे
    लेख

    शास्त्री और गाँधी जयन्ती पर विशेष: आज का दिन है बड़ा महान, आज के दिन दो फूूल खिले थे

    By Tv 36 HindustanOctober 2, 2021No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    गौतम कुमार झा
    आज है 2 अक्टूबर का दिन,
    आज का दिन है बड़ा महान।
    आज के दिन दो फूूल खिले थे,
    जिनसे महका हिन्दुस्तान।।

    फिल्म परिवार का यह गाना अपने जमाने में बड़ा मशहूर था। देशभक्ति कार्यक्रम हो,कोई सरकारी कार्यक्रम हो या फिर बच्चों के जन्म दिवस पर यह गाना बजता ही था। गाँव क़स्बे, शहर आदि के गली मुहल्ले,चौक चौराहे पर हमेशा सुना जा सकता था।मगर आज यह गीत एक आम गीत बन कर रह गया है। मेरा ऐसा कहना इसलिए सार्थक है क्योंकि इस गीत में जिन दो व्यक्तियों की चर्चा की गई है ,उनमें से एक तो पूरा विश्व और देश के कोने-कोने में लोकप्रियता हासिल है मगर दूसरे व्यक्ति के जानता हर कोई है मगर स्मरण बहुत कम लोगों को ही रहता है। आप मे से कई लोग हमारा विरोध भी करेंगे मगर बात हकीकत की हो तो आपको भी शायद ही याद हो। राह चलते किसी मुसाफिर से, स्कूल और सरकारी कार्यालयों में, भिन्न-भिन्न जगहों पर किसी भी व्यक्ति से अगर पूछा जाए कि 2 अक्टूबर को क्या है? तो सीधा जबाब होता है।  महात्मा गाँधी का जन्म दिवस है 2 अक्टूबर को।  इक्के दुक्के लोग ही होते हैं जिन्हें याद होता है कि देश के दूसरे प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री का जन्म भी 2 अक्टूबर को ही हुआ था। कुछ लोगों का यह भी कहना होता है कि देश के राष्ट्रपिता के सम्मान में अगर किसी प्रधानमंत्री के जन्म दिवस स्मरण नहीं रह सका तो इसमे कौन सी बड़ी बात हो गई? और काफ़ी हद तक सही भी है, जब आप एक लोकतांत्रिक देश में रह रहे हो इसकी निर्णय करना,की आपको क्या करना है? क्या नहीं करना चाहिए? आप किसके समर्थक हो?आदि बहुत सारे सवालों का जवाब आपके पास खुद होता है जिसका निर्णय आप लेते हो। लेकिन एक के समर्थक होने के कारण या फिर एक लोकप्रियता के कारण अगर आप प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से कोई ऐसा  निर्णय लेते हो जिसकी वास्तविकता लोकप्रियता के नीचे दब गयी हो तो वह  दिखावे के अलावे कुछ नहीं हो सकता। और ऐसे ही लोग देश के सभ्यताओं, संस्कृति, लोगों की कृतियों को धूमिल करते है। और दूसरे लोगों को विवश करते है कि वो देश की अस्मिता पर उंगली उठाये। क्योंकि अगर गाँधी ने देश को आज़ादी दिलाने के लिए अपना योगदान दिया है तो आज़ादी के संघर्ष से लेकर आज़ादी के बाद तक देश को एकजुट करने का श्रेय लालबहादुर शास्त्री को भी जाता है। आज़ादी के बाद जब भारत बिखरा पड़ा था। लोग जाती धर्म, संप्रदाय, समुदाय आदि के नाम पर एक दूसरे से लड़ रहे थे। आंतरिक स्थिति देख कर दुश्मन देश की सीमाओं पर ताक लगाए बैठा था।  देश भुखमरी से परेशान था। भारत अलग अलग अंतरराष्ट्रीय कर्जों में डूबा हुआ था। ऐसे विषम परिस्थितियों में देश को जिस नेतृत्व की जरूरत थी उसे पूरा लालबहादुर शास्त्री ने किया था। चाहे राष्ट्रीय स्तर पर देश में स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, बाजार, सीमा सुरक्षा, ऊर्जा, कृषि,आदि को एक सिरे से सुव्यवस्थित करना हो या अंतरराष्ट्रीय स्तरों पर देश की मर्यादा, गौरव और भारतीयता के प्रति लोगों के मन में सम्मान की भावना जागृत करना हो गुदड़ी का यह लाल कभी पीछे नहीं हटा। इनके शासनकाल में भारत ने उस ऊँचाइयों को छुआ है जहाँ खड़े होकर आज हम विश्व को उसकी औकात से रूबरू करवा रहे है। इनकी प्रोफेशनल और पर्सनल जिंदगी में किसी भी प्रकार का कोई अन्तर नहीं होना और सदा जिवन जीने की शैली के साथ साथ देशभक्ति का जो जुनून इनके अंदर था वो बातें आज इन्हें अमर कर दिया है। भले ही हम आप इसको भूलने को तत्पर हो मगर इतिहास कभी मिटता नहीं है। मातृभूमि के रक्षा के लिए अपना सर्वस्व निछावर करने वाला भारत माँ का यह सपूत महज अपने जन्मदिवस को उत्सव के रूप में मनाने का समर्थक कतई नहीं रहा होगा।  मगर हमारा कर्तव्य बनता है कि हम ऐसे महापुरुषों को जन्मदिवस के उपलक्ष्य में ही सही मगर याद जरूर रखें।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleराजीव भवन में हर्षोल्लाष के साथ मनाई गई गाँधी और शास्त्री की जयंती
    Next Article एकल अभियान द्वारा डिडासराई में मनाया गया गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री दिवस
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    डार्लिंग, तुम्हारे लिए पेपर ले आया हूं पेपर लीक के नाम पर छात्रा से ये सौदेबाजी, आरोपी प्रोफेसर गिरफ्तार…

    May 16, 2026

    आसमान में गूंजेगा सूर्‍यकिरणों का शौर्य, राज्य उत्सव 2025 में होगा रोमांचक एयर शो…

    November 4, 2025

    बाजार खुलते ही सोना – चांदी के भाव में भारी गिरावट, 22K और 24K के दाम जानिए, आज का ताज़ा भाव…

    October 24, 2025

    लाख साल पुरानी खोपड़ी से बदला मानव विकास का इतिहास, अफ्रीका नहीं एशिया से हुई इंसान की शुरुआत…

    September 27, 2025

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • गांधी जयंती के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बालिका गृह में मानसिक स्वच्छता का पढ़ाया पाठ
    • वरिष्ठजनों हेतु जागरूकता शिविर एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन
    • NCERT ने बदला इस कक्षा का पाठ्यक्रम, अब छात्र सीखेंगे Income Tax और…
    • न्यायाधीशों ने बंदियों को बताये आत्मसुधार, सकारात्मक सोच और जीवन परिवर्तन के मंत्र
    • “अपराधों से प्रयाश्चित, निराशा से संकल्प तक” जेल में न्यायाधीशों ने बताये जीवन बदलने के मंत्र
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?