Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » सिर्फ 70000 रुपए लगाकर शुरू करें यह बिजनेस, पहले दिन से ही होने लगेगी कमाई…..
    News

    सिर्फ 70000 रुपए लगाकर शुरू करें यह बिजनेस, पहले दिन से ही होने लगेगी कमाई…..

    By Tv 36 HindustanJanuary 1, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    – बिजनेस करने के लिए ढेर सारी पूंजी चाहिए, लाख दो लाख से तो बात बनती नहीं है क्योंकि शहरों में दुकान का किराया ही हजारों में है. ऐसे में बिजनेस तो आम आदमी के बस की बात नहीं है. लेकिन, ऐसा नहीं है क्योंकि हम आपको एक ऐसा बिजनेस आइडिया देने जा रहे हैं जिसमें सिर्फ 70,000 रुपये लगाकर हर महीने 30,000 रुपये तक कमा सकते हैं.खास बात है कि पहले दिन से इस बिजनेस में कमाई होने लगती है. काम के घंटे भी आप खुद तय कर सकते हैं. अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ये कौन-सा बिजनेस है तो चलिये आपको बताते हैं इसके बारे में…

    क्या है धांसू बिजनेस आइडियाबड़े शहरों में कैब का बिजनेस काफी चलता है. लोग समय बचाने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट के बजाय प्राइवेट कैब से जाना पसंद करते हैं. कैब में कार के अलावा बाइक की मांग भी काफी बढ़ी है क्योंकि कार की तुलना में यह काफी समय बचाती है. इसलिए बाइक को प्राइवेट कैब सर्विस देने वाली Ola, Uber, Rapido या अन्य कंपनियों के साथ जोड़कर अच्छा पैसा कमाया जा सकता है.

    कैसे होगी 30,000 रुपये महीने की कमाईइन कंपनियों में Ola एक मशहूर नाम है. आप ओला के साथ अपनी बाइक को जोड़कर अच्छा पैसा कमा सकते हैं. अपनी बाइक, ऑटो या कार को ओला के साथ अटैच करना बहुत आसान है. हम आपको इसका प्रोसेस भी बताएंगे लेकिन सबसे यह बताते हैं कि आखिर आप 75,000 रुपये की बाइक खरीदकर हर महीने 30,000 रुपये तक कैसे कमा सकते हैं.

    प्राइवेट कैब सर्विस में बाइक का किराया, ऑटो और कार की तुलना में थोड़ा कम रहता है. वहीं, ट्रैफिक से बचने और समय बचाने के लिए लोग बाइक से छोटी दूरी की राइड करना काफी पसंद करते हैं. शहरों में छोटी दूरी यानी 10 से 12 किलोमीटर की राइड में बाइक वालों को 100 रुपये तक मिल जाते हैं. अगर आप नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से अक्षरधाम मंदिर तक जाना चाहते हैं तो ओला पर बाइक का फेयर 112 रुपये आता है जबकि ऑटो और कार का किराया 225 से 265 तक होता है. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से अक्षरधाम मंदिर की दूरी करीब 12 किलोमीटर है.

    समझिये कमाई और मुनाफे का कैलकुलेशनअगर आप दिनभर में ऐसी 10 राइड लेते हैं और एवरेज फेयर 100 रुपये होता है तो आप रोजाना 1000 रुपये कमा सकते हैं. इसमें से से 150 रुपये पेट्रोल पर खर्च होते हैं (अगर आपकी बाइक 60-70 किलोमीटर प्रति लीटर का एवरेज देती है) और अन्य खर्चों को काटकर 700-800 रुपये सीधे बचत होती है. राइड और चार्ज के हिसाब से यह रकम बढ़ भी सकती है. कुल मिलाकर आप अगर रोजाना 1000 रुपये भी कमाते हैं तो महीने के 30,000 होते हैं और शुद्ध बचत 21,000 से 24000 रुपये होती है.

    ओला के साथ बाइक को अटैच करने के लिए https://partners.olacabs.com पर जाकर ज्यादा जानकारी हासिल कर सकते हैं. आमतौर पर गाड़ी के दस्तावेज, ड्राइविंग लाइसेंस , आधार कार्ड व अन्य जरूरी दस्तावेजों के साथ आप अपने वाहन बाइक, कार और ऑटो को प्राइवेट कैब सर्विस मुहैया कराने वाली कंपनी के साथ जोड़ सकते हैं.

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Start this business by investing only Rs 70000 Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleभारतीय रिजर्व बैंक ने दावा किया है कि देश में तीन ऐसे बैंक हैं, जो कभी नहीं डूब सकते,आखिर ऐसी क्‍या चीज है जो इन बैंकों को बनाती है भरोसेमंद…..
    Next Article आरबीआई ने लोगों को जानकारी दी कि लोग इस तरह के जालसाजों से सतर्क रहे ……
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    बंगाल में बन सकती है NDA की सरकार देखिए पांचों राज्यों के एग्जिट पोल के नतीजों में कौन हैं आगे…

    April 29, 2026

    सीएम साय ने चिप्स के ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के उन्नत संस्करण ‘सेवा सेतु’ का किया शुभारंभ…

    April 29, 2026

    Sub Engineer भर्ती 2026 आवेदन शुरू, 5 जुलाई को परीक्षा…

    April 29, 2026

    5 दिन शराब बिक्री पर ब्रेक, आबकारी विभाग ने जारी किए…

    April 29, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • बंगाल में बन सकती है NDA की सरकार देखिए पांचों राज्यों के एग्जिट पोल के नतीजों में कौन हैं आगे…
    • सीएम साय ने चिप्स के ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के उन्नत संस्करण ‘सेवा सेतु’ का किया शुभारंभ…
    • Sub Engineer भर्ती 2026 आवेदन शुरू, 5 जुलाई को परीक्षा…
    • 5 दिन शराब बिक्री पर ब्रेक, आबकारी विभाग ने जारी किए…
    • मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे उपार्जन केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किसी भी समय,कहीं भी उतर सकता है मुख्यमंत्रीजी का हेलीकॉप्टर…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?