Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » झट से साफ होगा पेट, वजन पर लगेगा लगाम, बस इस समय पिएं भिंडी का पानी…
    स्वास्थ्य

    झट से साफ होगा पेट, वजन पर लगेगा लगाम, बस इस समय पिएं भिंडी का पानी…

    By Tv 36 HindustanJuly 19, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- एक और वायरल डाइट ट्रेंड आ गया है और पिछले ट्रेंड की तरह ही सोशल मीडिया पर लोग इसे भी फॉलो कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर आपने लोगों की भिंडी का पानी पीते हुए तस्वीरें और वीडियो देखे होंगे. जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि भिंडी को भारत में लोग ओकरा के नाम से भी जानते हैं. भारत में इसका खूब सेवन किया जाता है.

    भिंडी का पानी भिंडी को काटकर और पानी में भिगोकर बनाया जाता है. विशेषज्ञों का कहना है कि कई लोग ज्यादा लाभ के लिए सुबह सबसे पहले इस पानी का सेवन करते हैं. इस खबर के माध्यम से जानिए यह वायरल डाइट ट्रेंड फॉलो करने लायक है या नहीं, इस खबर में हमने भिंडी का पानी पीने के फायदे और नुकसान बताए हैं. इसके बारे में जानने के लिए इस खबर को जरूर पढ़ें.

    पोषक तत्वों से भरपूर: भिंडी कई जरूरी न्यूट्रिएंट्स का एक अच्छा सोर्स है. इसमें कुछ मात्रा में मैंगनीज, विटामिन सी, फाइबर, फोलेट और कई एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं.
    वजन घटाने में सहायक हो सकता : भिंडी के पानी में कैलोरी कम और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है. इस पेय के ये गुण इसे वजन घटाने के लिए एक अच्छा विकल्प बनाते हैं. भिंडी का पानी पीने से आप हाइड्रेटेड रह सकते हैं और वजन घटाने में भी मदद मिल सकती है.

    एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर: भिंडी के पानी में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं, जो सूजन को कम करने और फ्री रेडिकल्स से लड़ने में आपकी मदद कर सकते हैं. एंटीऑक्सीडेंट हृदय रोग, शुगर और अन्य पुरानी बीमारियों सहित कई अन्य बीमारियों को कम करने में भी मदद करता है.

    रेगुलेटर ब्लड शुगर : कुछ रिसर्चों से पता चलता है कि भिंडी का पानी हेल्दी ब्लड शुगर के लेवल को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है. यह ब्लड फ्लो में शुगर के अब्सोर्पशन को कम करने में मदद करता है. हालांकि, ब्लड शुगर पर भिंडी के पानी के प्रभाव को समझने के लिए और अधिक रिसर्च की जरूरत है.
    हाई फाइबर कंटेंट : भिंडी के पानी में मौजूद हाई फाइबर कंटेंट, खास तौर से अघुलनशील फाइबर हेल्दी डाइजेशन सुनिश्चित करने में मदद कर सकते हैं. यह कब्ज और कई अन्य पाचन समस्याओं को रोकने में मदद कर सकता है.

    साइड इफेक्ट्स: किसी भी चीज का अधिक सेवन आपके स्वास्थ्य के लिए बुरा हो सकता है. जब बड़ी मात्रा में सेवन किया जाता है, तो भिंडी का पानी पाचन संबंधी समस्याओं में योगदान दे सकता है. साथ ही, अगर आपको पहले से ही पाचन संबंधी समस्याएं हैं, तो यह स्थिति को और खराब कर सकता है. कुछ लोगों को इसका स्वाद भी पसंद नहीं आ सकता है. इसलिए, कम मात्रा से शुरू करें.

    कैसे तैयार करें पानी का पानी: पानी में भिंडी के पतले स्लाइस डालें और उन्हें रात भर के लिए भिगोए. आप इसे 8 से 24 घंटे के लिए फ्रिज में भी रख सकते हैं. सुबह जब पीना हो तो, पानी को छान लें और इसे खाली पेट पिएं.

    Post Views: 725

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमाइक्रोसॉफ्ट सर्वर में खराबी से दिल्ली एयरपोर्ट पर सेवा अस्त-व्यस्त, स्पाइसजेट और इंडिगो ने शुरू की मैनुअल बोर्डिंग और चेक-इन…
    Next Article बेहतर प्लानिंग और आधुनिक टेक्नोलॉजी से संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित होता है: उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इनके के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है…

    April 25, 2026

    मध्यप्रदेश के स्कूलों में बंटेगा सांची दूध; सीएम मोहन यादव आज सुशासन भवन में करेंगे कई मैराथन बैठकें आज…

    April 25, 2026

    छत्तीसगढ़ में प्रचंड गर्मी का कहर, रायपुर समेत इन शहरों में हीटवेव का अलर्ट हुआ जारी; दो दिन बारिश के आसार…

    April 25, 2026

    भारत के पास आ गई तीसरी परमाणु पनडुब्बी, न्‍यूक्लियर ट्रायड पूरा, चीन के मुकाबले बस एक है…

    April 25, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इनके के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है…
    • मध्यप्रदेश के स्कूलों में बंटेगा सांची दूध; सीएम मोहन यादव आज सुशासन भवन में करेंगे कई मैराथन बैठकें आज…
    • छत्तीसगढ़ में प्रचंड गर्मी का कहर, रायपुर समेत इन शहरों में हीटवेव का अलर्ट हुआ जारी; दो दिन बारिश के आसार…
    • भारत के पास आ गई तीसरी परमाणु पनडुब्बी, न्‍यूक्लियर ट्रायड पूरा, चीन के मुकाबले बस एक है…
    • अमेरिका ने दिया है इतने प्रतिशत की ड्यूटी का झटका, सोलर कंपनियों के शेयर हुए….
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?