मध्यप्रदेश:- जब भी सोकर उठते हैं या बहुत देर तक किसी एक जगह बैठने के बाद हम उठते हैं तब हमें अंगड़ाई आती है. अंगड़ाई लेने के बाद शरीर को काफ़ी आराम सा भी महसूस होता है
दरअसल अंगड़ाई लेने के दौरान शरीर की पूरी मांसपेशियां खींच जाती हैं. ऐसे में इसके बाद शरीर को काफ़ी आराम मिल जाता है.
विशेषज्ञों की मानें तो जब शरीर में ऑक्सीजन की कमी हो जाती है तो ज़्यादातर लोगों को अंगड़ाई या जम्हाई आ जाती है, जो एक अनैच्छिक क्रिया होती है.
वहीं कई लोगों के मन में सवाल होता है कि अंगड़ाई लेने के बाद शरीर को राहत क्यों मिलती है, तो बता दें कि अंगड़ाई लेने पर शरीर की मांसपेशियों और नसों में होने वाले खिंचाव की वजह से ब्लड सर्कुलेशन ठीक हो जाता है.
इसके अलावा अंगड़ाई लेने से दिमाग को जागने और सुस्ती छोड़ने का सिग्नल भी मिलता है. वहीं जब हम रातभर एक ही करवट में सोते हैं तब सुबह-सुबह अगड़ाी आती है, जिससे शरीर को आराम मिल जाता है.
