Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » चीनी का एक्सपोर्ट हुआ बंद, क्या बदलेगी चाय की मिठास, ये हैं 6 हेल्दी नेचुरल स्वीटनर ऑप्शन…
    समाचार

    चीनी का एक्सपोर्ट हुआ बंद, क्या बदलेगी चाय की मिठास, ये हैं 6 हेल्दी नेचुरल स्वीटनर ऑप्शन…

    By Tv36 HindustanMay 14, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– गर्मियों के मौसम में चीनी की खपत बढ़ जाती है, लेकिन भारत सरकार ने 30 सितंबर 2026 तक चीनी के एक्सपोर्ट पर बैन लगा दिया है। भारतीय घरों की रसोई में चीनी की खपत अधिक होती है। चाय, शरबत, लस्सी, मीठी छाछ, चटनी, स्वीटडिश व त्योहारी पकवान में चीनी का भरपूर इस्तेमाल किया जाता है।

    इसके अधिक सेवन से शुगर, मोटापा व अन्य बीमारियों का खतरा भी बढ़ता है, ऐसे में आप हेल्दी ऑप्शन का चुनाव कर सकते है। ये रिफाइंड शुगर के मुकाबले कम प्रोसेस होते हैं और इनमें विटामिन, मिनरल व एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। इससे आप बिना किसी ग्लानि के मीठे का स्वाद चख सकते है।
    नैचुरल स्वीटनर
    गुड़
    गुड़ भारतीय किचन में काफी जाना-पहचाना सा है। इसका सोंधा टेस्ट कई रेसिपीज में जान डाल देता है। इसलिए यह भारतीय व्यंजनों, जैसे- शरबत, रोटी, दलिया, हलवा व मिठाई बनाने में उपयोग किया जाता है। दूसरी ओर, गुड़ पाचन में भी मददगार होता है, लिवर को डिटॉक्स करता है और एनर्जी देता है। गुड़ में आयरन होता है। इसे रोस्टेड चना के साथ खाने से एनीमिया में लाभ मिलता है।
    खजूर या डेट सिरप
    खजूर या डेट्स में फाइबर, विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट और मिनरल भरपूर मात्रा में होते हैं और यह नेचुरली मीठा होता है। चीनी की तुलना में खजूर एक बेहतरीन ऑप्शन है। मार्केट में डेट सिरप भी उपलब्ध है। जिसे कई तरह के व्यंजनों में उपयोग में लाया जा सकता है। यह ब्लड शुगर लेवल को भी स्थिर रखता है।
    शहद
    शहद सबसे पुराने स्वीटनर में से एक है। शहद में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जिसकी वजह से मिठास के लिए यह सबसे सेहतमंद विकल्प है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट के अलावा, विटामिन C, कैल्शियम और आयरन जैसे कुछ ज़रूरी पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। हालांकि, इसमें कैलोरी भी बहुत ज़्यादा होती है, इसलिए इसका इस्तेमाल संतुलित मात्रा में किया जाना चाहिए।

    फ्रूट प्यूरी
    फ्रूट प्यूरी एक बहुत अच्छा विकल्प हो सकता है, लेकिन यह भी सच है कि इसका इस्तेमाल सभी तरह की डिशेज में नहीं किया जा सकता है। आम, केला, सेव व अंजीर की प्यूरी का इस्तेमाल कई प्रकार के शेक, स्मूदी, पुडिंग या बेकिंग में किया जा सकता है। बच्चों के खाने में भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।

    स्टीविया
    आमतौर पर स्टीविया का इस्तेमाल डायबिटीज के मरीज या फिर वेटलॉस कर रहे लोग करते हैं। यह एक तरह का नेचुरल और जीरो-कैलोरी स्वीटनर है। यह चीनी से 200 फीसदी अधिक मीठा होता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इससे ब्लड शुगर लेवल नहीं बढ़ाता है।

    कोकोनट शुगर
    हेल्दी रसोई के लिए यह एक अच्छा ऑप्शन है। इसका टेस्ट थोड़ा कैरमल जैसा होता है। इसे चीनी की जगह आराम से उपयोग किया जा सकता है। ज्यादातर इसका उपयोग बेकिंग, कॉफी या चाय में किया जाता है। कोकोनट शुगर नारियल के पेड़ के रस से बनाई जाती है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स चीनी से कम होता है यानि यह ब्लड शुगर को धीर-धीरे बढ़ाता है।

    Post Views: 135

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleरविवार से शुरू हो रहा है ‘अधिक मास’, चुपचाप कर लें ये उपाय, सारी परेशानियों से मिलेगी मुक्ति…
    Next Article रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी अब स्टेशनों पर भी एयरपोर्ट जैसा मजा राजधानी रेल मंडल ने दी ये हाईटेक सुविधाएं…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी अब स्टेशनों पर भी एयरपोर्ट जैसा मजा राजधानी रेल मंडल ने दी ये हाईटेक सुविधाएं…

    May 14, 2026

    रविवार से शुरू हो रहा है ‘अधिक मास’, चुपचाप कर लें ये उपाय, सारी परेशानियों से मिलेगी मुक्ति…

    May 14, 2026

    बेहतर सड़क, तेज़ परिवहन और बढ़ते रोजगार से आगे बढ़ रहा प्रदेश…

    May 14, 2026

    संवेदनशील शासन, त्वरित समाधान और जन-विश्वास का ये नया अध्याय…

    May 14, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी अब स्टेशनों पर भी एयरपोर्ट जैसा मजा राजधानी रेल मंडल ने दी ये हाईटेक सुविधाएं…
    • चीनी का एक्सपोर्ट हुआ बंद, क्या बदलेगी चाय की मिठास, ये हैं 6 हेल्दी नेचुरल स्वीटनर ऑप्शन…
    • रविवार से शुरू हो रहा है ‘अधिक मास’, चुपचाप कर लें ये उपाय, सारी परेशानियों से मिलेगी मुक्ति…
    • बेहतर सड़क, तेज़ परिवहन और बढ़ते रोजगार से आगे बढ़ रहा प्रदेश…
    • संवेदनशील शासन, त्वरित समाधान और जन-विश्वास का ये नया अध्याय…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?