Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » सूरत-चांदनी चौक से भी सस्ता है; यहां का बाजार लगता है सबसे बड़ा होलसेल मार्केट, जहां मात्र ₹50 में मिलती हैं साड़ियां…
    छत्तीसगढ

    सूरत-चांदनी चौक से भी सस्ता है; यहां का बाजार लगता है सबसे बड़ा होलसेल मार्केट, जहां मात्र ₹50 में मिलती हैं साड़ियां…

    By Tv36 HindustanMay 20, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़:- जब भी मार्केट की बात होती है, तो सबसे दिल्ली का चांदनी चौक का नाम जहन में आता है. क्योंकि यह एशिया का सबसे बड़ा कपड़ों का थोक बाजार माना जाता है. लेकिन छत्तीसगढ़ की महिलाओं के बीच इन दिनों रायपुर का पंडरी मार्केट सबसे ज्यादा मशहूर है. शादी-ब्याह हो, तीज-त्योहार या फिर ऑफिस और पार्टी का नया लुक…यहां पहुंचते ही महिलाओं को ऐसा लगता है जैसे साड़ियों की पूरी दुनिया एक ही जगह सजी हो. खास बात ये है कि यहां कई दुकानों में साड़ियां 50 रुपए से शुरू हो जाती हैं, इसलिए दूर-दूर से लोग खरीदारी करने पहुंचते हैं.

    रायपुर का पंडरी मार्केट प्रदेश का सबसे बड़ा होलसेल कपड़ा बाजार माना जाता है. सुबह से लेकर देर शाम तक यहां महिलाओं की भीड़ लगी रहती है. रायपुर ही नहीं, दुर्ग, भिलाई, बिलासपुर, अंबिकापुर और गांव-कस्बों से भी लोग यहां खरीदारी करने आते हैं. कई छोटे दुकानदार भी यहीं से साड़ियां खरीदकर अपने शहरों में बेचते हैं.

    अगर आपको ट्रेंडी और लेटेस्ट डिजाइन की साड़ियां पसंद हैं, तो पंडरी मार्केट बिल्कुल परफेक्ट जगह है. यहां बनारसी, कांजीवरम, ऑर्गेंजा, कॉटन, सिल्क, लिनन और जॉर्जेट की साड़ियों की इतनी वैरायटी मिलती है कि महिलाएं घंटों दुकानें घूमती रहती हैं. नई-नई डिजाइन देखकर कई बार लोग तय ही नहीं कर पाते कि कौन सी साड़ी लें और कौन सी छोड़ें.

    गर्मी के मौसम में यहां हल्की कॉटन और प्रिंटेड साड़ियों की खूब डिमांड रहती है. वहीं शादी सीजन आते ही भारी वर्क वाली सिल्क और डिजाइनर साड़ियां सबसे ज्यादा बिकती हैं. खास बात ये है कि यहां एक ही डिजाइन में कई रंग और बजट मिल जाते हैं. यानी कम पैसे में भी अच्छा और स्टाइलिश लुक मिल सकता है.

    पंडरी मार्केट सिर्फ साड़ियों के लिए ही नहीं, बल्कि महिलाओं के पूरे फैशन शॉपिंग का बड़ा सेंटर बन चुका है. यहां साड़ी के साथ मैचिंग ब्लाउज, फॉल, लेस, ज्वेलरी, चूड़ियां और पर्स तक आसानी से मिल जाते हैं. कई महिलाएं तो यहां एक ही दिन में शादी या फंक्शन की पूरी शॉपिंग निपटा लेती हैं

    यहां की सबसे बड़ी खासियत मोलभाव भी है. अगर खरीदारी थोड़ी ज्यादा हो, तो दुकानदार अच्छे डिस्काउंट भी दे देते हैं. यही वजह है कि कई महिलाएं अपनी सहेलियों और रिश्तेदारों के साथ ग्रुप बनाकर यहां शॉपिंग करने आती हैं. बाजार की गलियों में घूमते हुए हर तरफ रंग-बिरंगी साड़ियों की चमक अलग ही माहौल बना देती है.

    रायपुर का पंडरी मार्केट अब सिर्फ बाजार नहीं, बल्कि महिलाओं के लिए फैशन और बजट शॉपिंग का पसंदीदा ठिकाना बन चुका है. त्योहारों और शादी सीजन में यहां पैर रखने तक की जगह नहीं रहती. अगर आप भी कम बजट में ट्रेंडी और खूबसूरत साड़ियां खरीदना चाहती हैं, तो एक बार पंडरी मार्केट जरूर घूम आइए.

    Post Views: 200

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleझूठ बोलने में कांग्रेसी माहिर हैं; बस्तर से लौटते ही इन बड़े नेता पर भड़के सीएम साय, गृहमंत्री के बयान पर कसा था तंज…
    Next Article खनन माफियाओं पर सरकार सख्त, प्रदेश में जल्द शुरू होगी CM हेल्पलाइन, आज बंद रहेंगी ये दुकानें…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    खनन माफियाओं पर सरकार सख्त, प्रदेश में जल्द शुरू होगी CM हेल्पलाइन, आज बंद रहेंगी ये दुकानें…

    May 20, 2026

    झूठ बोलने में कांग्रेसी माहिर हैं; बस्तर से लौटते ही इन बड़े नेता पर भड़के सीएम साय, गृहमंत्री के बयान पर कसा था तंज…

    May 20, 2026

    स्मार्ट गवर्नेंस की ओर बड़ा कदम, गूगल प्रतिनिधियों के साथ CM की हाई लेवल मीटिंग, सरकारी सेवाएं होंगी और भी…

    May 20, 2026

    पेट्रोल-डीजल की बचत; यूनिट मूवमेंट के लिए अब ट्रेन का ज्यादा इस्तेमाल करेगी ये सेना…

    May 20, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • खनन माफियाओं पर सरकार सख्त, प्रदेश में जल्द शुरू होगी CM हेल्पलाइन, आज बंद रहेंगी ये दुकानें…
    • सूरत-चांदनी चौक से भी सस्ता है; यहां का बाजार लगता है सबसे बड़ा होलसेल मार्केट, जहां मात्र ₹50 में मिलती हैं साड़ियां…
    • झूठ बोलने में कांग्रेसी माहिर हैं; बस्तर से लौटते ही इन बड़े नेता पर भड़के सीएम साय, गृहमंत्री के बयान पर कसा था तंज…
    • स्मार्ट गवर्नेंस की ओर बड़ा कदम, गूगल प्रतिनिधियों के साथ CM की हाई लेवल मीटिंग, सरकारी सेवाएं होंगी और भी…
    • पेट्रोल-डीजल की बचत; यूनिट मूवमेंट के लिए अब ट्रेन का ज्यादा इस्तेमाल करेगी ये सेना…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?