छत्तीसगढ़:- गृहमंत्री के बयान पर सियासत तेज हो गई है. वहीं पूर्व सीएम ने गृहमंत्री के बयान पर पलटवार किया है. इधर सीएम साय ने बस्तर से रायपुर पहुंचते ही कांग्रेस पर निशाना साधा है.
केंद्रीय गृह मंत्री शाह दो दिन बस्तर में रहे, जहां पर उन्होंने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया. उसके बाद 19 मई को केंद्रीय गृहमंत्री ने मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक भी ली. इस बैठक में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के सीएम भी शामिल हुए. बैठक के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने बस्तर के विकास के रोड मैप के बारे में बताया. वहीं उन्होंने कांग्रेस पर कई तरह के आरोप लगाए, अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद को खत्म करने में कांग्रस सरकार ने साथ नहीं दिया.
वहीं केंद्रीय गृहमंत्री के बयान पर छत्तीसगढ़ में सियासत शुरू हो गई. वहीं पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने गृहमंत्री के बयान पर तंज कसते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है, कि नक्सलवाद के उन्मूलन को लेकर बीजेपी झूठ बोलती है. इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि ‘वो लोग तो झूठ बोलने का ठेका लेकर रखे हैं, अमित शाह यहां झूठ बोल रहे हैं, उनको तो वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए दिल्ली में बोल लेना था.’
झूठ बोलने में कांग्रेस माहिर
वहीं पूर्व सीएम भूपेश बघेल के इस बयान पर सीएम विष्णुदेव साय ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि, झूठ बोलने में कांग्रेसी माहिर हैं. कांग्रेस ने झूठ बोलने में PHD किया है. कांग्रेस ने कभी सहयोग नहीं दिया. दरअसल, सीएम विष्णुदेव साय मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल होने के बाद बस्तर से रायपुर लौटे. इस दौरान उन्होंने कहा कि, चार राज्यों के मुख्यमंत्री केंद्रीय क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल हुए. सीएम साय ने बताया कि, बैठक सार्थक रही है और इस बैठक का उद्देश्य था केंद्र के सहयोग साथ टीम भावना से जुड़कर विकास के कार्य करने हैं.
