नई दिल्ली:– भारतीय बाजार में Suzuki Avenis का मुकाबला Honda Dio, TVS Ntorq और Yamaha RayZR जैसे स्कूटर्स से है। कीमत की बात करें तो इसकी ऑन-रोड कीमत लगभग 1.03 लाख रुपये से शुरू होकर 1.05 लाख रुपये तक जाती है।।
Suzuki Avenis में शार्प LED हेडलैंप और टेललैंप दिए गए हैं, जो रात में बेहतर रोशनी देते हैं। साथ ही स्प्लिट ग्रैब रेल्स और अट्रैक्टिव ग्राफिक्स इसे और ज्यादा प्रीमियम फील देते हैं। इसमें ब्लूटूथ से जुड़ा डिजिटल LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिससे कॉल और मैसेज की जानकारी मिलती रहती है। इसके अलावा टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन भी मिलता है, जिससे रास्ता ढूंढना आसान हो जाता है।
स्कूटर में साइड स्टैंड इंटरलॉक, बाहर से ही पेट्रोल भरने की सुविधा, USB चार्जिंग पोर्ट और छोटा ग्लव बॉक्स भी दिया गया है। 21.8 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज इसमें अच्छा स्पेस देता है। फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक के साथ CBS सिस्टम दिया गया है।
Suzuki Avenis में 124.3cc का सिंगल सिलिंडर, एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन 8.7 PS की पावर और 10 Nm का टॉर्क देता है, जो शहर में स्मूथ और आरामदायक राइड के लिए काफी अच्छा है। इसमें CVT ऑटोमैटिक गियर सिस्टम दिया गया है। यह स्कूटर लगभग 50 से 55 kmpl तक का माइलेज देता है।
इसके अलावा कंपनी ने युवाओं को अट्रैक्ट करने के लिए ‘AVENIS x NARUTO SHIPPUDEN’ स्पेशल थीम भी पेश की है।
