पालघर। जिले के नायगांव रेलवे स्टेशन के पास सड़क किनारे एक सूटकेस में किशोरी की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके में पहुंची वालिव थाना पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
वालिव थाना प्रभारी राहुल कुमार पाटिल ने बताया कि दोपहर करीब 3 बजे नायगांव रेलवे पुलिस की ओर से एक फोन आया कि रेलवे स्टेशन बने ब्रिज के पास झाड़ियों के पास एक सूटकेस बैग बरामद किया गया है, जिसमें एक लड़की का शव मिला है। पुलिस जब मौके पर पहुंची को बैग में लड़की की लाश पड़ी हुई थी। पुलिस ने लड़की की शिनाख्ती छात्रा वंशिता राठौड़ 15 वर्ष के रूप में की है। पुलिस के मुताबिक, लड़की के पेट पर चाकू के घाव के निशान बने हुए थे।
लड़की के शव के अलावा स्कूल बैग और यूनिफॉर्म भी मिला। बैग में तौलिया और कुछ कपड़े भी थे। अंधेरी थाने के अधिकारियों के मुताबिक, लड़की गुरूवार सुबह स्कूल के लिए निकली लेकिन वापस घर नहीं लौटी। माता-पिता ने देरी होने के बाद अंधेरी थाने में बेटी के गायब होने की सूचना दी। लड़की नाबालिग थी जिसके कारण पुलिस को अपहारण का केस दर्ज करना पड़ा। पुलिस ने धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया है और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।