Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » पीएम मोदी के एक फोन कॉल से हुई 8 साल में सबसे बड़े टैक्स रिफॉर्म की शुरुआतएक बार आप GST देख लो…
    राष्ट्रीय

    पीएम मोदी के एक फोन कॉल से हुई 8 साल में सबसे बड़े टैक्स रिफॉर्म की शुरुआतएक बार आप GST देख लो…

    By Tv 36 HindustanSeptember 8, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अगुवाई वाली जीएसटी काउंसिल ने टैक्स सुधार करते हुए आम आदमी को बड़ी राहत दी है. अब चार स्लैब्स की जगह सिर्फ पांच और 18 फीसदी के दो ही जीएसटी स्लैब्स होंगे. साथ ही जरूरी सामानों को टैक्स फ्री कर दिया गया है. पिछले साल दिसंबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वित्त मंत्री को एक हल्का सा इशारे देते हुए कहा था, ‘एक बार आप जीएसटी देख लो!’. इसी के बाद टैक्स सिस्टम में बदलाव की बड़ी कवायद की शुरुआत हुई थी, जिसका नतीजा अब सबके सामने है.

    सीतारमण, जिन्होंने अपनी टीम के साथ मिलकर मौजूदा चार जीएसटी स्लैब्स से आने वाली चुनौतियों से जुड़े मुद्दों की पहचान करने का काम शुरू किया था. उन्हें प्रधानमंत्री ने एक बार फिर याद दिलाया जब वह वित्त वर्ष 2025-26 का बजट तैयार कर रही थीं. पीएम मोदी ने पूछा था, ‘आप जीएसटी के ऊपर कर रही हैं न काम?’ प्रधानमंत्री के साथ चर्चा के बाद सीतारमण ने जीएसटी से संबंधित सभी चीजों की समीक्षा पर काम शुरू कर दिया. न सिर्फ टैक्स रेट और टैक्स स्लैब, बल्कि इस सिस्टम को व्यवसायों, विशेषकर छोटे और मध्यम व्यवसायों के लिए ज्यादा अनुकूल बनाने पर जोर था.

    पीटीआई के साथ इंटरव्यू में वित्त मंत्री सीतारमण ने इस दिशा में किए गए कामों को याद किया. इनडायरेक्ट टैक्स सिस्टम में बदलाव से लेकर यह सुनिश्चित करने तक कि बैकएंड सॉफ्टवेयर बड़े पैमाने पर बदलाव को लागू करने के लिए तैयार है.

    ‘रेट पर इतना कन्फ्यूजन क्यों है?’

    उन्होंने कहा, ‘राजस्थान के जैसलमेर में (दिसंबर 2024 में) हुई जीएसटी काउंसिल की पिछली बैठक से पहले ही प्रधानमंत्री ने मुझे फोन किया था और कहा था, ‘एक बार आप जीएसटी देख लो, कारोबारियों के लिए सब्सिडी बनाओ और रेट्स पर इतने सारे कन्फ्यूजन क्यों हैं?’ इसके तुरंत बाद, बजट में इनकम टैक्स राहत उपायों पर चर्चा के दौरान, पीएम मोदी ने उन्हें फिर से याद दिलाया, ‘आप जीएसटी के ऊपर कर रही हैं न काम?’

    पिछले डेढ़ साल के दौरान जीएसटी के विभिन्न मुद्दों पर मंत्रियों के एक ग्रुप (GoM) की तरफ से किया गया काम कारगर साबित हुआ. उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री की बात सुनने के बाद मैंने यह फैसला लिया कि अब समय आ गया है कि आठ साल पूरे होने पर हम जीएसटी से संबंधित सभी चीजों की गहन समीक्षा करें, न सिर्फ रेट्स की, न सिर्फ स्लैब की संख्या की, बल्कि इस नजरिए से भी देखें कि कोई व्यवसाय, लघु या मध्यम व्यवसाय इसका किस प्रकार से सामना करेगा.’

    निर्मला ने पीएम को दी पूरी जानकारी

    उन्होंने कहा कि आखिर में एक फरवरी 2025 से लेकर 15 मई तक हम यह स्टडी, रिव्यू करते रहे. निर्मला ने कहा, ‘मई के मध्य में, जब मैं पहली कट-ऑफ पर काम पूरा कर चुकी थी, मैं प्रधानमंत्री के पास गई और उन्हें बताया कि हम किसी फॉर्मूलेशन के करीब हैं, जो एक प्रस्ताव हो सकता है और मैंने उनसे समय देने का अनुरोध किया ताकि मैं उन्हें जानकारी दे सकूं. उन्होंने मुझे समय दिया और मैंने उन्हें जानकारी दी.’
    जीएसटी में बदलाव पर अंतिम फैसला जीएसटी काउंसिल को लेना है, जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय वित्त मंत्री करती हैं और इसमें सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधि शामिल होते हैं. सीतारमण ने कहा कि एक बार व्यापक रूपरेखा पर सहमति बन जाने के बाद यह फैसला लिया गया कि यह छह विभिन्न राज्यों के GoM के सामने केंद्र सरकार का प्रस्ताव होना चाहिए, जिसे काउंसिल में विचार किए जाने से पहले रेट्स को सही करने पर विचार करने का काम सौंपा गया था.

    ‘मंत्रियों के समूह के काम का सम्मान’

    उन्होंने कहा, ‘इसलिए हम यह साफ करना चाहते हैं कि हम GoM की ओर से किए गए सभी कामों का सम्मान करते हैं, लेकिन यह प्रस्ताव विशेष रूप से केंद्र की ओर से आ रहा है, जो काउंसिल में एक तिहाई भागीदार है.’ इसके बाद रेट्स को युक्तिसंगत बनाने के लिए गठित GoM, जिसकी शुरुआत वास्तव में कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज सोमप्पा बोम्मई के नेतृत्व में हुई थी और बाद में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इसकी अध्यक्षता की, ने केंद्र के प्रस्ताव पर विचार किया.

    मंत्री समूह ने 12 प्रतिशत और 28 प्रतिशत जीएसटी स्लैब को खत्म करके सिर्फ दो स्लैब रखने के प्रस्ताव का समर्थन किया. सामान्य उपयोग की वस्तुओं के लिए 5 प्रतिशत और बाकी सभी वस्तुओं के लिए 18 प्रतिशत. 40 प्रतिशत की तीसरी रेट तंबाकू उत्पाद और अल्ट्रा लग्जरी प्रोडक्ट्स की एक छोटी लिस्ट के लिए तय की गई है.

    उन्होंने कहा, ‘इसके बाद (मंत्रिसमूह) इस फैसले पर पहुंचा कि बेहतर होगा कि यह पूरा मामला काउंसिल में ही रखा जाए, बजाय इसके कि वे प्रस्ताव पर आगे विचार करें. इसके बाद यह सब जीएसटी काउंसिल के सामने आया और काउंसिल ने केंद्र के प्रस्ताव के मुताबिक तीन सितंबर को फैसला लिया.’

    ‘कम हो जाएंगे 400 प्रोडक्ट्स के दाम’

    सीतारमण ने जीएसटी में ऐतिहासिक बदलाव को ‘पब्लिक रिफॉर्म’ बताया, जिससे हर परिवार को फायदा होगा, खपत बढ़ेगी और अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी. उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक सुधार से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से सभी 140 करोड़ लोग प्रभावित होंगे. 22 सितंबर को नवरात्रि के पहले दिन से जीएसटी में बदलाव लागू होने पर साबुन से लेकर कार, शैंपू से लेकर ट्रैक्टर और एयर कंडीशनर तक लगभग 400 उत्पादों की कीमतें कम हो जाएंगी. व्यक्तिगत स्वास्थ्य और जीवन बीमा पर चुकाए गए प्रीमियम टैक्स फ्री होंगे.

    संशोधित जीएसटी ढांचे में, ज़्यादातर रोज़मर्रा की खाने-पीने की चीज़ें और किराना सामान 5 प्रतिशत जीएसटी स्लैब में आ जाएंगे, जबकि ब्रेड, दूध और पनीर पर कोई टैक्स नहीं लगेगा. इलेक्ट्रिक वाहनों और छोटी कारों पर 5 प्रतिशत और अन्य घरेलू सामानों पर 18 प्रतिशत टैक्स लगेगा, ये स्लैब मौजूदा दरों से कम हैं.

    Views: 1,015
    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleमौसम के तांडव के बाद बदरी-केदार धाम से गुड न्यूज, यहां भी श्रद्धालुओं की भीड़…
    Next Article मंगल ग्रह पर इसको देख वैज्ञानिकों के उड़े होश, NASA के पर्सिवियरेंस रोवर की सबसे बड़ी खोज…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    योगी ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया, श्रद्धालुओं पर बरसाए फूल, गोमती तट पर उमड़ी भीड़…

    November 15, 2026

    16 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां छाएगा कोहरा IMD ने जारी किया अलर्ट…

    November 15, 2026

    भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर जीती पांच मैचों की वनडे सीरीज, आखिरी मुकाबले में 22 रन से दी शिकस्त…

    November 15, 2026

    यहां समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू, पहले दिन 20 हजार क्विंटल की आवक; 108 केंद्रों में किसानों की भीड़…

    November 15, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • योगी ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया, श्रद्धालुओं पर बरसाए फूल, गोमती तट पर उमड़ी भीड़…
    • 16 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां छाएगा कोहरा IMD ने जारी किया अलर्ट…
    • भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर जीती पांच मैचों की वनडे सीरीज, आखिरी मुकाबले में 22 रन से दी शिकस्त…
    • यहां समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू, पहले दिन 20 हजार क्विंटल की आवक; 108 केंद्रों में किसानों की भीड़…
    • इंडिगो फ्लाइट में टेकऑफ के बाद तकनीकी खराबी, इस एयरपोर्ट पर इमरजेंसी अलर्ट, 192 यात्रियों की अटकी सांसें…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?