Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » मजदूर के बच्चे भी अब फ्री में पड़ पाएंगे आईआईटी, मेडिकल या लॉ की पढ़ाई,सारा खर्च उठाएगी सरकार
    समाचार

    मजदूर के बच्चे भी अब फ्री में पड़ पाएंगे आईआईटी, मेडिकल या लॉ की पढ़ाई,सारा खर्च उठाएगी सरकार

    By Tv 36 HindustanDecember 22, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर: अगर किसी मजदूर का बच्चा आईआईटी, मेडिकल या लॉ की पढ़ाई करना चाहता है, तो उसे अब एक रुपए भी खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सरकार मजदूरों के बच्चों की पढ़ाई का दायरा बढ़ाने जा रही है। अभी तक जीएनएम नर्सिंग और पॉलिटेक्निक जैसे व्यावसायिक कोर्सेस के लिए बच्चों को मुफ्त शिक्षा दी जा रही थी।

    अब इसमें आईआईटी, मेडिकल और लॉ को भी शामिल जा रहा है। इसमें बच्चों की एडमिशन फीस से लेकर ट्यूशन फीस, हॉस्टल फीस तो मुफ्त रहेगी ही, साथ ही स्टेशनरी के लिए 2000 रुपए अलग से दिए जाएंगे। जल्द ही इसकी घोषणा सरकार करने जा रही है।

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक मई मजदूर दिवस को घोषणा की थी कि मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए शिक्षा प्रोत्साहन योजना शुरू की जाएगी। इसके दायरे में वे मजदूर आएंगे, जो रजिस्टर्ड हैं। इसमें मजदूरों के पहले दो बच्चों को ही फायदा मिलेगा। यानी किसी मजदूर के अगर तीन बच्चे हैं, तो उनके पहले दो बच्चों की पूरी पढ़ाई का जिम्मा सरकार उठाएगी। जिस समय घोषणा की गई थी, तब पॉलिटेक्निक और जीएनएम नर्सिंग जैसे पाठ्यक्रमों को शामिल किया गया था। अब आईआईटी, मेडिकल और लॉ के विषयों को भी शामिल किया जा रहा है। अभी तक अपने बच्चों के लिए 117 मजदूरों ने आवेदन लगाए हैं। ऐसे बनी विस्तार की योजना

    एक मजदूर के बच्चे ने इस योजना के तहत एमबीबीएस के लिए आवेदन लगाया, लेकिन इसमें एमबीबीएस का जिक्र नहीं था। लिहाजा, दायरा बढ़ाने की तैयारी की गई। अब उस बच्ची का आवेदन फिर से मंगाया जाएगा और उसकी पढ़ाई हो सकेगी।

    स्कूली बच्चों का भी 1000 रुपए बढ़ाया जा रहा

    सरकार नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत अब तक मजदूरों के पहली से बारहवीं के बच्चों को कक्षा के मुताबिक हर साल 1 हजार रुपए से लेकर 10 हजार रुपए तक दे रही थी। इन बच्चों को अब ड्रेस, कॉपी, किताब इत्यादि के लिए 1000 रुपए अतिरिक्त देने का फैसला किया गया है। ये पैसा सीधे मजदूरों के खाते में जाएगा। इसके तहत करीब 35 करोड़ रुपए बांटे जाएंगे। इसके लिए आवेदन cglabour.nic.in या फिर श्रमेय जयते एप के माध्यम से किया जा सकता है।

    मजदूरों को नए साल से 10 हजार की जगह 20 हजार

    मजदूरों के लिए सरकार ने श्रम सियान योजना शुरू की थी। जिसमें 59 से 60 साल के बीच के मजदूरों को 10 हजार रुपए दिए जा रहे थे। सरकार नए साल से इस राशि को 20 हजार रुपए करने जा रही है। अभी तक 1566 आवेदन आ चुके हैं।

    अब 18 से 21 साल की बच्चियों को मिलेगा 20 हजार

    अब तक मुख्यमंत्री नोनी सहायता योजना में पंजीकृत मजदूरों के 18 साल से 18 साल 6 माह के बीच की बच्चियों को 20 हजार रुपए दिए जाते थे, लेकिन अब आयु की सीमा बढ़ाई जा रही है। अब 18 से 21 साल की बच्चियों को 20 हजार रुपए सहायता के रूप में मिलेंगे।

    नए साल से बहुत से बदलाव किए जा रहे

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निर्देश दिया था कि मजदूरों के बच्चों की शिक्षा को बेहतर और सरल बनाने के उपाय तलाशे जाएं, जिससे उन्हें उच्च शिक्षा दी जा सके। उसे देखते हुए पंजीकृत मजदूरों के बच्चों को मेडिकल समेत कई शिक्षा मुफ्त में दिलाने हेतु प्रयास किए जा रहे हैं। इसका ड्राफ्ट तैयार है। मुख्यमंत्री ही इसकी घोषणा करेंगे

    Post Views: 0

    chhattisgarh Hindi news india Medical or Law for free Raipur The children of laborers will also be able to study IIT the government will bear all the expenses Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकोरोना संक्रमण के खतरे के बीच लिया गया बड़ा फैसला,सभी स्कूलों को फिर से बंद करने का आदेश
    Next Article पेंसिल ने ली बच्ची की जान : गले में फंसा पेंसिल का छिलका, मासूम छात्रा की मौत…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    आखिर क्यों निकाली जाती है सावन में कावड़ यात्रा, जानें महत्व और इतिहास…

    July 31, 2026

    बस्तर के 461 पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों तक बिजली पहुंचाने की पहल, केंद्र से विशेष सहायता का आग्रह…

    July 31, 2026

    कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैम्पियनशिप 2026 में भारत का डबल गोल्ड, पुरुष और महिला दोनों टीमों ने जीता खिताब…

    July 31, 2026

    CG टेंट एंड डेकोर एक्सपो-2026 का शुभारंभ, डिप्टी CM अरुण साव बोले – ये व्यवसाय अब बन रहा सशक्त उद्योग…

    July 31, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • आखिर क्यों निकाली जाती है सावन में कावड़ यात्रा, जानें महत्व और इतिहास…
    • बस्तर के 461 पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों तक बिजली पहुंचाने की पहल, केंद्र से विशेष सहायता का आग्रह…
    • कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैम्पियनशिप 2026 में भारत का डबल गोल्ड, पुरुष और महिला दोनों टीमों ने जीता खिताब…
    • CG टेंट एंड डेकोर एक्सपो-2026 का शुभारंभ, डिप्टी CM अरुण साव बोले – ये व्यवसाय अब बन रहा सशक्त उद्योग…
    • आखिर व्रत में साधारण नमक क्यों है वर्जित सेंधा नमक खाने की असली वजह जानकर रह जाएंगे हैरान…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?