Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » ईज ऑफ डूइंग बिजनेस विधेयक से छत्तीसगढ़ में निवेश और उद्योगों को मिलेगी ये…
    छत्तीसगढ

    ईज ऑफ डूइंग बिजनेस विधेयक से छत्तीसगढ़ में निवेश और उद्योगों को मिलेगी ये…

    By Tv36 HindustanJuly 22, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़:– देश में पहली बार छत्तीसगढ़ राज्य के द्वारा “ईज ऑफ डूइंग बिजनेस (विनियमन-मुक्ति एवं सुविधा) विधेयक 2026” का प्रारूप मंजूर किया है। प्रदेश की साय सरकार के इस फ़ैसले को एक ऐतिहासिक और दूरदर्शी पहल मानी जा रही है। यह निर्णय राज्य की आर्थिक संरचना को मजबूत करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होकर छत्तीसगढ़ को पूरे देश के लिए एक आदर्श मॉडल के रूप में प्रस्तुत करने वाला है।

    इस विधेयक का मूल लक्ष्य व्यापार और उद्योग स्थापित करने में आने वाली जटिल प्रक्रियाओं को सरल, पारदर्शी और शीघ्रता से होने वाला बनाना है। लंबे समय से निवेशक जिन प्रशासनिक बाधाओं और विलम्ब की समस्याओं से जूझते रहे हैं उन्हें दूर करने के लिए लाया गया यह कानून एक क्रांतिकारी बदलाव लेकर आएगा।
    सरलता और पारदर्शिता है इस विधेयक का प्रमुख प्रावधान
    निवेशकों के लिए कारोबारी माहौल को पूरी तरह बदल देंने वाले कई प्रावधान इस विधेयक में शामिल किए गए हैं। जैसे डीम्ड परमिशन (Deemed Permission), इस प्रावधान में तय समय सीमा में अनुमति न मिलने पर स्वीकृति स्वतः मानी जाएगी। स्व-प्रमाणीकरण (Self-Certification) में उद्योगों को कई मामलों में स्वयं प्रमाणित करने की सुविधा मिलेगी। तृतीय-पक्ष सत्यापन (Third-party Verification) इस प्रावधान में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए स्वतंत्र एजेंसियों की भूमिका होगी।

    जोखिम-आधारित निरीक्षण के प्रावधान में केवल आवश्यक मामलों में ही निरीक्षण किया जाएगा जिससे अनावश्यक हस्तक्षेप में कमी आएगी। एक प्रावधान के तहत दोहरे लाइसेंसिंग का अंत किया गया है जिसमें एक ही कार्य के लिए बार-बार लाइसेंस लेने की बाध्यता समाप्त की गई है। इन प्रावधानों से न केवल निवेश की प्रक्रियाओं में तेजी आएगी बल्कि इससे निवेशकों का भरोसा भी बढ़ेगा।
    औद्योगिक विकास को मिल रही नई दिशा
    ईज ऑफ डूइंग बिजनेस विधेयक छत्तीसगढ़ को औद्योगिक दृष्टि से एक नई ऊंचाई पर ले जाने में समर्थ है। नए उद्योग स्थापित करने के लिए यह आवश्यक है कि प्रक्रियाएं आसान और स्पष्ट हों। इस व्यवस्था से जहां स्थानीय उद्यमियों को प्रोत्साहन मिलेगा वहीं बाहरी निवेशकों के लिए भी छत्तीसगढ़ आकर्षण का केंद्र बन रहा है। प्रदेश में मौजूद प्राकृतिक संसाधन, अकूत श्रमशक्ति और बेहतर भौगोलिक स्थिति ईज ऑफ डूइंग बिजनेस विधेयक के साथ मिलकर विकास की गति को कई गुना बढ़ा सकते हैं।

    रोजगार सृजन से पैदा हो रही युवाओं के लिए नई उम्मीद
    औद्योगिक विस्तार का सबसे बड़ा लाभ किसी भी प्रदेश को वृहद् रोजगार के रूप में मिलता है। नए उद्योगों की स्थापना से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष दोनों ही प्रकार के रोजगार के अवसर बढ़ते हैं।स्थानीय नए उद्योगों की स्थापना से युवाओं को अपने ही राज्य में काम करने का अवसर मिलेगा जिससे पलायन की समस्या में भी कमी आएगी।

    “ईज ऑफ डूइंग बिजनेस विधेयक 2026” छत्तीसगढ़ राज्य को एक निवेश-मैत्री और उद्योग-प्रधान प्रदेश के रूप में स्थापित करने की दिशा में निर्णायक साबित हो सकती है। उम्मीद की जा रही है इस विधेयक के प्रभावी क्रियान्वयन से आने वाले वर्षों में छत्तीसगढ़ देश के प्रमुख औद्योगिक केंद्रों में शामिल होगा और विकास की एक नई मिसाल भी कायम करेगा।

    Post Views: 160

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleरोज सिर्फ 30 मिनट पढ़ने की आदत दिमाग को बना सकती है तेज, जानिए ब्रेन को हेल्दी रखने के 5 उपाय…
    Next Article बारिश के मौसम में फ्लोरल प्रिंट आउटफिट से पाएं स्टाइलिश और ये लुक…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    मैं जीना चाहता हूं…अनशन खत्म नहीं कर सकता, सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, छात्रों के लिए की ये खास मांग…

    July 22, 2026

    सीएम साय ने अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार श्री विक्रम यादव के स्वास्थ्य की जानकारी ली परिजनों से दूरभाष पर की चर्चा, बेहतर उपचार सुनिश्चित करने जिला प्रशासन को दिए ये निर्देश…

    July 22, 2026

    मुख्यमंत्री साय की पहलःस्वस्थ माताएं, स्वस्थ बच्चे और कुपोषण मुक्त प्रदेश के लिए बनेगी समन्वित रणनीति…

    July 22, 2026

    बारिश के मौसम में फ्लोरल प्रिंट आउटफिट से पाएं स्टाइलिश और ये लुक…

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मैं जीना चाहता हूं…अनशन खत्म नहीं कर सकता, सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, छात्रों के लिए की ये खास मांग…
    • सीएम साय ने अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार श्री विक्रम यादव के स्वास्थ्य की जानकारी ली परिजनों से दूरभाष पर की चर्चा, बेहतर उपचार सुनिश्चित करने जिला प्रशासन को दिए ये निर्देश…
    • मुख्यमंत्री साय की पहलःस्वस्थ माताएं, स्वस्थ बच्चे और कुपोषण मुक्त प्रदेश के लिए बनेगी समन्वित रणनीति…
    • बारिश के मौसम में फ्लोरल प्रिंट आउटफिट से पाएं स्टाइलिश और ये लुक…
    • ईज ऑफ डूइंग बिजनेस विधेयक से छत्तीसगढ़ में निवेश और उद्योगों को मिलेगी ये…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?