Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आपातकाल हमारे संविधान पर सीधा हमला था’, पीएम मोदी ने याद किया लोकतंत्र का काला दौर…
    राष्ट्रीय

    आपातकाल हमारे संविधान पर सीधा हमला था’, पीएम मोदी ने याद किया लोकतंत्र का काला दौर…

    By Tv36 HindustanJune 25, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– देशभर में आज 25 जून को ‘संविधान हत्या दिवस’ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 1975 में लगाए गए आपातकाल (Emergency) को भारत के लोकतांत्रिक इतिहास के सबसे काले दौरों में से एक बताते हुए उन सभी लोगों को श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने उस समय लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष किया था।

    प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि “आज हम उन सभी लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं जिन्होंने भारत के इतिहास के सबसे अंधकारमय अध्यायों में से एक, यानी आपातकाल के दौरान लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूती से रक्षा की।” उन्होंने कहा कि आपातकाल हमारे संविधान पर सीधा हमला था, जिसमें नागरिक स्वतंत्रताओं को निलंबित कर दिया गया, अभिव्यक्ति की आजादी पर प्रतिबंध लगाए गए और राजनीतिक नेताओं, पत्रकारों व सामाजिक कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया।
    पीएम मोदी ने अपने संदेश में कहा कि इस कठिन दौर ने उन लाखों भारतीयों के साहस को भी सामने लाया, जिन्होंने चुप रहने से इनकार किया और संविधान के आदर्शों की रक्षा के लिए संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान 140 करोड़ देशवासियों की आकांक्षाओं, अधिकारों और कर्तव्यों का प्रतीक है और देश संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के मूल्यों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।

    इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी देशभर में ‘संविधान हत्या दिवस’ के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रही है। अलग-अलग राज्यों में संगोष्ठियां, श्रद्धांजलि कार्यक्रम और जनजागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। बीजेपी नेताओं का कहना है कि 25 जून 1975 को लागू किया गया आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का एक काला अध्याय था, जिसे आने वाली पीढ़ियों तक याद रखा जाना चाहिए।

    गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने वर्ष 2024 में घोषणा की थी कि हर वर्ष 25 जून को ‘संविधान हत्या दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा, ताकि आपातकाल के दौरान लोकतांत्रिक संस्थाओं और नागरिक अधिकारों पर पड़े प्रभाव को याद रखा जा सके।

    Post Views: 90

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleप्रदेश में आज गरज-चमक के साथ होगी बारिश, कई जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का अलर्ट…
    Next Article बैंक एवं मुद्रा लिंकेज मेले में स्व-सहायता समूहों को 2.43 करोड़ रुपए से अधिक की ऋण की स्वीकृति…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    अगले 4 दिन झमाझम बारिश, UP-राजस्थान समेत इन राज्यों में मानसून का अलर्ट जानें मौसम का पूरा हाल…

    June 25, 2026

    सोने और चांदी के भाव में भयंकर गिरावट, 3 दिन में रिकॉर्ड निचले स्तर पर आए रेट…

    June 25, 2026

    बैंक एवं मुद्रा लिंकेज मेले में स्व-सहायता समूहों को 2.43 करोड़ रुपए से अधिक की ऋण की स्वीकृति…

    June 25, 2026

    प्रदेश में आज गरज-चमक के साथ होगी बारिश, कई जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का अलर्ट…

    June 25, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • अगले 4 दिन झमाझम बारिश, UP-राजस्थान समेत इन राज्यों में मानसून का अलर्ट जानें मौसम का पूरा हाल…
    • सोने और चांदी के भाव में भयंकर गिरावट, 3 दिन में रिकॉर्ड निचले स्तर पर आए रेट…
    • बैंक एवं मुद्रा लिंकेज मेले में स्व-सहायता समूहों को 2.43 करोड़ रुपए से अधिक की ऋण की स्वीकृति…
    • आपातकाल हमारे संविधान पर सीधा हमला था’, पीएम मोदी ने याद किया लोकतंत्र का काला दौर…
    • प्रदेश में आज गरज-चमक के साथ होगी बारिश, कई जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का अलर्ट…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?