Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » दो किसानों ने फांसी लगाकर दे दी अपनी जान…जानिए क्यो लगाई थी फांसी…
    छत्तीसगढ

    दो किसानों ने फांसी लगाकर दे दी अपनी जान…जानिए क्यो लगाई थी फांसी…

    By Tv 36 HindustanApril 7, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बलौदाबाजार । दो किसानों ने फांसी लगाकर जान दी। एक का कमरे में, दूसरे का जंगल में शव मिला। दो किसानों की आकस्मिक मौत का कलेक्टर ने जांच कराई। उन पर कोई सरकारी ऋण बकाया नहीं था। कलेक्टर डोमन सिंह ने भाटापारा तहसील के ग्राम दतरेंगी एवं सिमगा तहसील के ग्राम सोनबरसा निवासी दो किसानों की आकस्मिक मौत को गंभीरता से लिया है। उन्होंने सूचना मिलते ही मामले की भाटापारा एवं सिमगा एसडीएम से जांच कराई। एसडीएम ने जांच कर रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंप दी है।

    ​​​​​

    रिपोर्ट के अनुसार इन किसानों पर कोई सरकारी ऋण बकाया नहीं था। प्राथमिक रूप से ऐसा लगता है कि वे घरेलू समस्याओं से व्यथित होकर मौत को गले लगाया है। पुलिस द्वारा भी मामले की सघन जांच की जा रही है। एसडीएम भाटापारा द्वारा जिला प्रशासन को सौंपे गये रिपोर्ट के अनुसार ग्राम दतरेंगी पटवारी हल्का नम्बर 5 रानिमं तरेंगा तहसील भाटापारा के निवासी रमेश पिता भावसिंग उम्र 52 वर्ष का फॉसी लगाने से मृत्यु हो गई। इस संबंध में तहसीलदार भाटापारा ज्योति मसिहारे द्वारा मृतक के निवास स्थान पर जाकर ग्राम कोटवार सुरेश गंधर्व, मृतक के दमाद सुरज वर्मा पिता सनत राम वर्मा,उनके पडोसी भूखन यदु पिता मत्तूलाल एवं उपस्थित ग्रामवासी से पूछताछ किया गया जिसके अनुसार,मृतक के परिवार में कुल पांच सदय है।

    मृतक का पिता भावसिंग मृतक रमेश,मृतक के पत्नि रम्हला एवं दो पुत्रीयाँ किरण और नेहा है। किरण का विवाह हो चुका है और वह अपने ससुराल ग्राम जरौद तहसील सिमगा में निवास करती है। मृतक के पिता भावसिंग पिता तुलसी के नाम पर ग्राम दतरेंगी में कुल रकबा 0.500 हेक्टेयर भूमि भूमिस्वामी हक में दर्ज है। जिसमें मृतक के परिवार द्वारा धान फसल बोया गया था उनके द्वारा दिनांक 7 दिसम्बर 21 को टोकन कटाकर 21.20 क्विटंल ग्राम टेहका सोसायटी धान में बेचा गया है। जिसकी राशि 41 हजार 128 रूपये भावसिंग के खाते में हस्तांतरित हुई है। इनके के द्वारा किसी प्रकार का ऋण अथवा के सी.सी ऋण नहीं लिया गया है।

    ग्राम दतरेंगी में मृतक का 50×60 = 3 हजार वर्ग मीटर पर पक्का मकान एवं बाड़ी स्थित है। जिसमें तीन दुकान बना हुआ है। जिस पर एक दुकान प्रतिमाह 1 हजार रूपये को किराये पर दी गई शेष दो दुकान रिक्त है। मृतक और उनकी पत्नि दोनो भाटापारा में राजमिस्त्री का कार्य करते थे। उनके नाम पर गुलाबी राशन कार्ड बना हुआ है, जिस पर 35 किलो प्रतिमाह चावल मिलता है। तथा पीएमजीकेएवाय योजना के तहत प्रति युनिट 5 किलो अर्थात 20 किलो चावल पृथक से मिलता है तथा एक किलो नमक,एक किलो शक्कर मिलता है। साथ ही उनके घर वालों के अनुसार मृतक बिना शराब सेवन के नहीं रह पाता था।

    इसी तरह सिमगा एसडीएम के द्वारा जांच रिपोर्ट के ग्राम सोनबरसा राजू कुर्रे उम्र 40 के संबंध में बताया गया है कि मृतक के नाम पर किसी भी प्रकार की ऋण एवं कोई अचल संपत्ति नही था। वह अपने ससुराल में रहता था। जहां पर कल पत्नी एवं परिवार वालों के साथ झगड़ा हुआ। जिसमे ससुराल वाले एवं पत्नी साथ हो गये। जिससे वह काफी दुःखी हो गया था। वह मृत्यु के समय रात लगभग रात 11-12 बजे ग्राम कोटवार से बातचीत हुई थी। इस दौरान वह शराब का सेवन किया हुआ था।

    Post Views: 0

    Hindi khabar
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleहैरान कर देने वाले मामले : बेटी की रजामंदी से पिता ने बनाया संबंध…फिर दोनों ने रचाई शादी…मामले की खुलासा से मच गई तहलका…
    Next Article 1Win Официальный сайт Букмекерской конторы 1Вин ставки на спорт K
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    अमरनाथ यात्रा का काउंटडाउन शुरू; बाबा बर्फानी के दर्शन से पहले पढ़ लें ये अहम…

    June 30, 2026

    इस प्रदेश में भाजपा ने शुरू किया डिजिटल लर्निंग अभियान, ऑनलाइन परीक्षा के बाद मिलेगा…

    June 30, 2026

    प्रदेश के मौसम का बदला मिजाज, कई जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट; जानिए इन जिलों का हाल…

    June 30, 2026

    इन जिलों के दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री; खेल विभाग की बैठक से लेकर रामगढ़ महोत्सव तक…

    June 30, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • अमरनाथ यात्रा का काउंटडाउन शुरू; बाबा बर्फानी के दर्शन से पहले पढ़ लें ये अहम…
    • इस प्रदेश में भाजपा ने शुरू किया डिजिटल लर्निंग अभियान, ऑनलाइन परीक्षा के बाद मिलेगा…
    • प्रदेश के मौसम का बदला मिजाज, कई जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट; जानिए इन जिलों का हाल…
    • इन जिलों के दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री; खेल विभाग की बैठक से लेकर रामगढ़ महोत्सव तक…
    • बिजली उपभोक्ताओं को CM का तोहफा, 3 महीने और बढ़ाई गई इस योजना की अवधि; जानें कैसे मिलेगा…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?