नई दिल्ली:– अंक ज्योतिष शास्त्र अनुसार मूलांक सिर्फ एक संख्या ही नहीं है, बल्कि ये हमारे पूरे जीवन का दर्पण है। यानी किसी भी व्यक्ति के जन्म मूलांक से हम उसके जीवन के बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। आज हम आपको एक ऐसे मूलांक के बारे में बताएंगे जिससे जुड़े लोग किस्मत के धनी माने जाते हैं। कहते हैं इनकी किस्मत सोने की कलम से लिखी होती है, जिस कारण से इनके पास पैसा खुद ब खुद चला आता है। चलिए जाने हैं ये कौन सा मूलांक है।
यहां हम मूलांक 6 के बारे में बात कर रहे हैं। जिन लोगों की जन्म तारीख 6, 15 और 24 होती है उनका मूलांक 6 होता है। इस मूलांक को धन-धान्य के मामले में सबसे भाग्यशाली मूलांक माना गया है। इसका स्वामी शुक्र ग्रह होता है, जिसे धन और भौतिक सुखों का कारक माना जाता है।
किस्मत का धनी मूलांक
अंकशास्त्र अनुसार इस मूलांक के लोग राजसी सुख भोगने के लिए पैदा होते हैं। शुक्र के कारण ही इन्हें जीवन में धन, वैभव और ऐश्वर्य सबकुछ प्राप्त होता है। इनका जीवन चमक-धमक से भरा होता है।
इस मूलांक वाले लोग साधारण परिवार में ही क्यों न जन्मे हों, लेकिन इनकी किस्मत इतनी तेज होती है कि इन्हें सभी सुख प्राप्त होते हैं।
मूलांक 6 वाले अपनी किस्मत के बल पर धीरे-धीरे खूब ऊंचाइयां छू लेते हैं। ये बड़ी ही तेजी से ग्रोथ करते हैं।
इस मूलांक के लोगों में गजब का आकर्षण होता है जिस वजह से दूसरे इनकी तरफ खींचे चले आते हैं। ये समाज में खूब नाम कमाते हैं।
इनके बातचीत करने का तरीका सबसे खास होता है, जिस कारण से हर कोई इनका दीवाना हो जाता है।
इन्हें जीवन में धन कमाने के लिए दूसरों के मुकाबले कम ही संघर्ष करना पड़ता है। शुक्र की कृपा से इनका बैंक बैलेंस कभी खाली नहीं होता।
इस मूलांक के लोग फिल्म जगत, फैशन, डिजाइनिंग, संगीत या मीडिया के क्षेत्र में अपार सफलता प्राप्त करते हैं।
