
लखीमपुर खीरीः Son killed father लखीमपुर कोतवाली क्षेत्र के चिमनी गांव निवासी एक व्यक्ति की मांगने पर पैसे नहीं देने के कारण उसके ही बेटे ने बेरहमी से पीट पीटकर हत्या कर दी।Son killed father पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। घटना बृहस्पतिवार शाम की है
। पुलिस के अनुसार नशे की हालत में लखीमपुर कोतवाली क्षेत्र के चिमनी गांव निवासी जगदीश प्रसाद (65) को उसके बेटे जितेंद्र उर्फ दर्शन ने बेरहमी से डंडे से पीटा और बाद में उन पर दरांती से हमला कर दिया। पिता की हत्या करने के बाद दर्शन उसके शव को पास के लखीमपुर-सीतापुर हाईवे पर ले गया, जहां ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी।