Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अपराधियों के मन में मौत का डर जरूरी रेप की घटनाओं पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, पुलिस को दिए ये आदेश…
    समाचार

    अपराधियों के मन में मौत का डर जरूरी रेप की घटनाओं पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, पुलिस को दिए ये आदेश…

    By Tv36 HindustanOctober 5, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में रेप की हालिया घटनाओं पर सख्ती दिखाते हुए दिल्ली पुलिस को अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से कहा है कि आपको अपराध करने की सोच रखने वाले व्यक्ति के मन में डर पैदा करना होगा। दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते रेप और दूसरे अपराधों पर सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है।

    सोमवार को इसी ‘सुओ मोटो’ मामले में जस्टिस जेबी पारदीवाला की बेंच ने सुनवाई की। कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से कहा है कि जरूरत पड़ने पर वे सख्त रुख अपनाएं। कोर्ट ने टिप्पणी की कि ऐसे लोग भी होंगे जो आर्टिकल 21 की बात करेंगे, यानी वे मानवाधिकार समूह जो अपराधियों के साथ बुरे बर्ताव का विरोध करते हैं। कोर्ट ने कहा कि अधिकारी ऐसे समूहों की परवाह किए बिना, रेप जैसे घिनौने अपराध करने वाले अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर सकते हैं।

    अपराधियों के मन में डर पैदा करें पुलिस
    सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से कहा कि जब तक आप अपराधियों के मन में यह डर पैदा नहीं करते कि अगर हमने ऐसा कुछ किया तो मारे जाएंगे, तब तक आप ऐसे अपराधों को रोक नहीं पाएंगे। आपको ऐसे अपराध करने की सोच रखने वाले व्यक्ति के मन में डर पैदा करने की जरूरत है।
    त्योहारों में सक्रिय हो जाते हैं अपराधी: सुप्रीम कोर्ट
    जस्टिस जेबी पारदीवाला ने कहा, दुर्गा पूजा और दिवाली जैसी छुट्टियों के दौरान, ये बदमाश और गुंडे अधिक सक्रिय हो जाते हैं। आपको उनके मन में डर पैदा करना होगा। उन्हें पकड़कर जेल में डालना ही एकमात्र समाधान नहीं है। अफसरों, हालात के मुताबिक अपनी जिम्मेदारी निभाएं। हमें निराश न करें। छेड़छाड़ या रेप का शिकार होने वाली हर महिला और लड़की हमारी बहन और मां के समान है। अपनी जिम्मेदारी निभाएं। इसे एक चुनौती के तौर पर लें। ऐसी घटनाओं को न होने दें।

    सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से एनसीआर क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा के बारे में जानकारी देते हुए एक एफिडेविट फाइल करने को कहा। मामले में 16 नवंबर को अगली सुनवाई होगी।

    दिल्ली में पिछले एक महीने में रेप के बड़े मामले
    दिल्ली में पिछले एक महीने में रेप के कई बड़े मामले सामने आए हैं, जिन्होंने सुप्रीम कोर्ट का ध्यान अपनी ओर खींचा। 21 सितंबर को दिल्ली के आस्था कुंज पार्क में कुछ बदमाशों ने 17 वर्षीय किशोरी का गैंगरेप दिया था। इसे लेकर दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) और अन्य कॉलेजों की छात्राओं ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए पकानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए महिला सुरक्षा आंदोलन किया था।
    इसी प्रकार ग्रेटर नोएडा के परी चौक से एक स्पीलर पर बस में एक युवती के साथ गैंगरेप किया गय था। इस घटना ने पूरे देश को 2012 के निर्भया कांड की याद दिला। इसके अलावा इसके अलावा स्वरूप नगर में 16 वर्षीय किशोरी का शव 13 सितंबर को खेत के पास मिला था, जांच में किशोरी के साथ गैंगरेप की बात सामने आई थी। इन घटनाओं ने राजधानी में कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

    Post Views: 100

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleराज्य स्तरीय रोजगार मेला 7-8 अक्टूबर को रायपुर के इंडोर स्टेडियम’…
    Next Article बच्चे को सिर्फ नंबर नहीं, ये 7 लाइफ स्किल्स सिखाने में होती है शिक्षक की अहम भूमिका…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    बच्चे को सिर्फ नंबर नहीं, ये 7 लाइफ स्किल्स सिखाने में होती है शिक्षक की अहम भूमिका…

    October 5, 2026

    राज्य स्तरीय रोजगार मेला 7-8 अक्टूबर को रायपुर के इंडोर स्टेडियम’…

    October 5, 2026

    सुप्रीम कोर्ट ने ज्ञानेश कुमार को सस्पेंड करने से किया इनकार, कहा- न्यूज रिपोर्ट के आधार पर फैसला …

    October 5, 2026

    काम है, रुको…’ कहकर महिला टीचर को ऑफिस में बुलाया, मैनेजर पर लगा ये आरोप…

    October 5, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • बच्चे को सिर्फ नंबर नहीं, ये 7 लाइफ स्किल्स सिखाने में होती है शिक्षक की अहम भूमिका…
    • अपराधियों के मन में मौत का डर जरूरी रेप की घटनाओं पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, पुलिस को दिए ये आदेश…
    • राज्य स्तरीय रोजगार मेला 7-8 अक्टूबर को रायपुर के इंडोर स्टेडियम’…
    • सुप्रीम कोर्ट ने ज्ञानेश कुमार को सस्पेंड करने से किया इनकार, कहा- न्यूज रिपोर्ट के आधार पर फैसला …
    • काम है, रुको…’ कहकर महिला टीचर को ऑफिस में बुलाया, मैनेजर पर लगा ये आरोप…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?