Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » देश में महंगाई को कंट्रोल करने के लिए सरकार ने बना लिया प्लान, पढिए पूरी खबर….
    News

    देश में महंगाई को कंट्रोल करने के लिए सरकार ने बना लिया प्लान, पढिए पूरी खबर….

    By Tv 36 HindustanJanuary 15, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    देश का बजट आने में अभी भी दो हफ्ते बाकी है, लेकिन देश में जिस तरह से महंगाई के आंकड़ें देखने को मिले हैं, उससे सरकार भी काफी चिंता में आ गई है. अब सरकार ने महंगाई को कंट्रोल करने के लिए प्लान बना ​लिया है. वास्तव में भारतीय खाद्य निगम यानी एफसीआई जनवरी में तीन सरकारी एजेंसियों को 300,000 टन गेहूं आवंटित करने जा रहा है. जो महंगााई कंट्रोल करने में मदद करेगा. इस गेहूं को आटे में बदला जाएगा और भारत आटा ब्रांड के तहत रियायती दर पर कंज्यूमर्स को बेचा जाएगा. मौजूदा समय में रिटेल लेवल पर सरकार के हस्तक्षेप के बावजूद आटा (गेहूं का आटा) की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं.

    4 महीने के हाई पर महंगाईउपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, आटे की अखिल भारतीय औसत खुदरा कीमत बढ़कर 36.5 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है. खाद्य पदार्थों की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण दिसंबर में भारत की खुदरा महंगाई बढ़कर 4 महीने के उच्चतम स्तर 5.69 फीसदी पर पहुंच गई. केंद्रीय खाद्य सचिव संजीव चोपड़ा ने कहा कि सरकार का लक्ष्य उन क्षेत्रों में कीमतें कम करना है जहां दरें औसत से अधिक हैं. इसके अलावा, सरकार फूड इंफ्लेशन से निपटने के लिए मार्च तक आटा बेचना जारी रखेगी.

    हालांकि, यह कीमतों और आवश्यकताओं पर निर्भर करेगा.3 लाख टन गेहूं का होगा आवंटनसंजीव चोपड़ा ने मीडिया रिपोर्ट में कहा कि दिसंबर में, तीन एजेंसियों- NAFED (नेशनल एग्रीकल्चरल कोऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड), NCCF (नेशनल कोऑपरेटिव कंज्यूमर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड) और केंद्रीय भंडार के माध्यम से लगभग 100,000 टन गेहूं आटे के रूप में बेचा गया था. हम जनवरी में इन तीन एजेंसियों के माध्यम से कंज्यूमर्स को आटे के रूप में लगभग 300,000 टन अधिक गेहूं उतारने की तैयारी कर रहे हैं.

    उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर, हम उम्मीद कर रहे हैं कि दिसंबर और जनवरी में लगभग 400,000 टन गेहूं भारत आटे के रूप में उपभोक्ताओं को भेजा जाएगा.

    मार्च तक मिल सकता है सस्ता आटायदि कीमतें अभी भी ऊंची बनी रहती हैं, तो सरकार आवश्यकता के आधार पर इस योजना को जनवरी से आगे फरवरी-मार्च तक जारी रखेगी. एफसीआई के माध्यम से खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग ने अब तक NAFED, NCCF और केन्द्रीय भंडार को 390,000 टन गेहूं आवंटित किया है, इन एजेंसियों ने मिलिंग और प्रोसेसिंग के बाद कंज्यूमर्स को 116,617 टन आटा बेचा है. वर्तमान में, एफसीआई के बफर स्टॉक में 15.9 मिलियन टन गेहूं है, जो 1 जनवरी के 13.8 मिलियन टन के बफर स्टैंडर्ड से ज्यादा है.

    दिवाली से पहले आया था भारत ब्रांड आटादिवाली से पहले, केंद्र सरकार ने औपचारिक रूप से देश भर में ‘भारत’ ब्रांड के तहत 27.5 रुपए प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर आटे की सेल शुरू की थी. इसका उद्देश्य फूड इंफ्लेशन पर पर काबू पाना था. योजना के तहत सहकारी समितियों NAFED, NCCF और केन्द्रीय भंडार को FCI से 21.5 रुपए प्रति किलोग्राम की दर पर 230,000 टन गेहूं आवंटित किया गया था.

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india The government has made a plan to control inflation in the country Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleजिस चाय को आप रोज पी रहे हैं उसे बनाने में तो नहीं कर रहे आप इस तरह की गलती…..
    Next Article स्टार क्रिकेटर विराट कोहली ने क्रिकेट टी-20 मैच खेलने के अंदाज में किया बदलाव, पूर्व क्रिकेटर ने दी चेतावनी..…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    721 साल बाद ऐतिहासिक भोजशाला में शुक्रवार को आज पहली बार गूंजेंगे इस मां के जयकारे…

    May 22, 2026

    वंदे मातरम्’ पर नई बहस, आखिर क्यों कुछ मुस्लिम संगठन कर रहे विरोध…

    May 22, 2026

    आज शुक्रवार के अचूक उपाय बदल सकते हैं आपकी किस्मत, मां लक्ष्मी की कृपा से दूर होगी धन की परेशानी…

    May 22, 2026

    आज का राशिफल वृश्चिक सहित इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत बाकी राशि वाले रहें सावधान….

    May 22, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • 721 साल बाद ऐतिहासिक भोजशाला में शुक्रवार को आज पहली बार गूंजेंगे इस मां के जयकारे…
    • वंदे मातरम्’ पर नई बहस, आखिर क्यों कुछ मुस्लिम संगठन कर रहे विरोध…
    • आज शुक्रवार के अचूक उपाय बदल सकते हैं आपकी किस्मत, मां लक्ष्मी की कृपा से दूर होगी धन की परेशानी…
    • आज का राशिफल वृश्चिक सहित इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत बाकी राशि वाले रहें सावधान….
    • गांव-शहर में ये संकट नहीं होना चाहिए, मुख्यमंत्री साय ने दिए सख्त निर्देश…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?