Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » यहां का ऐतिहासिक बृहस्पति बाजार खतरे में…
    समाचार

    यहां का ऐतिहासिक बृहस्पति बाजार खतरे में…

    By Tv36 HindustanDecember 7, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– न्यायधानी के हृदय स्थल बृहस्पति बाजार में बड़ा बदलाव होने वाला है। प्रशासन 13 करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से यहां एक नया मल्टी लेवल कॉम्प्लेक्स बनाने की तैयारी कर रहा है। लेकिन इस योजना को लेकर यहां व्यापार करने वाले सैकड़ों छोटे–मोटे दुकानदारों की चिंता बढ़ गई है। नोटिस जारी होने के बाद टीम जब मौके पर पहुंची, तो व्यापारियों ने अपनी परेशानियां खुलकर सामने रखीं।

    बृहस्पति बाजार में सालों से दुकानें चलाने वाले व्यापारियों का कहना है कि प्रशासन ने अचानक दुकानें खाली करने का नोटिस भेज दिया है, जबकि अभी तक उनके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की कोई ठोस जानकारी नहीं दी गई। व्यापारियों का कहना है कि वे निर्माण के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन पहले विस्थापन, फिर निर्माण” का फॉर्मूला लागू होना चाहिए।लोगों का साफ कहना है कि जब तक उन्हें दूसरी जगह दुकानें नहीं दी जातीं, तब तक उन्हें उजाड़ना गलत है। वे मांग कर रहे हैं कि नया कॉम्प्लेक्स बनने के बाद उन्हें प्राथमिकता के आधार पर उसी जगह दुकान दी जाए,जहाँ वे वर्षों से व्यापार कर रहे हैंव्यापारियों ने ये भी आरोप लगाए कि नगर निगम का पुराना रिकॉर्ड भरोसेमंद नहीं है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि इमलीपारा के व्यापारियों से भी नए दुकान देने का वादा किया गया था, लेकिन निर्माण पूरा होने के बाद उन्हें दुकानें नहीं मिलीं।

    आरोप ये भी है कि निगम 20 लाख से 80 लाख तक की कीमत पर दुकानें बेच देता है, जिससे गरीब वर्ग के सब्जी व्यापारी इन्हें खरीद ही नहीं पाते। यही डर अब बृहस्पति बाजार के व्यापारियों को भी है।कहीं नया कॉम्प्लेक्स बनने के बाद उनकी जगह किसी और को तो नहीं दे दी जाएगी।

    बृहस्पति बाजार की अपनी ऐतिहासिक पहचान है। पुराने व्यापारियों ने बताया कि यह बाजार साल 1975 से बृहस्पतिवार के साप्ताहिक बाजार के रूप में शुरू हुआ था। बाद में यह स्थायी दैनिक बाजार के रूप में विकसित हुआ। आज यहां लगभग 218 चबूतरे और 35 पक्की दुकानें हैं, जहां हजारों परिवारों की रोज़ी-रोटी चल रही है।व्यापारियों ने कहा कि सब्जी बाजार होने की वजह से यहां धूप, छांव, पानी और बरसात जैसी प्राकृतिक ज़रूरतों के अनुसार दुकानें व्यवस्थित हैं।

    ऐसे में पूरे बाजार को तोड़कर नया बनाने के बजाय इसकी मरम्मत और सुधार पर भी विचार होना चाहिए।लोगों की एक और बड़ी शिकायत ट्रैफिक को लेकर भी है। बाजार के चारों तरफ रोज़ जाम की स्थिति रहती है। व्यापारियों का कहना है कि यहां ट्रैफिक सुधारने के लिए एक भी पुलिस जवान तैनात नहीं होता। सफाई की जिम्मेदारी भी दुकानदारों पर आ जाती है, जबकि यह बाजार शहर के सबसे साफ-सुथरे सब्जी बाजारों में गिना जाता है।

    कुल मिलाकर, बृहस्पति बाजार के व्यापारियों में मल्टी लेवल कॉम्प्लेक्स को लेकर भारी आशंका और नाराज़गी है। उनकी मांग है कि नई संरचना बने, लेकिन पहले उन्हें वैकल्पिक व्यवस्था दी जाए और बाद में उसी मार्केट में जगह की गारंटी मिले अब नज़रें प्रशासन की अगली कार्रवाई पर हैं।क्या वह पुराने और गरीब व्यापारियों के हितों का सम्मान करेगा, या विकास की दौड़ में इस ऐतिहासिक बाजार की पहचान खो जाएगी?

    Post Views: 295

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleप्रदेश में अवैध भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय करते हुए लगभग 1 लाख 52 हजार क्विंटल धान जब्त हुआ4…
    Next Article एक मात्र शिक्षा ही सामाजिक विकास का मूलमंत्र मुख्यमंत्री साय…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    इस चिलचिलाती गर्मी में शरीर रहेगा ताजा और कूल; रोज बनाकर पिएं ठंडा-ठंडा आम का पन्ना…

    May 2, 2026

    अब हर बूंद से अधिक उत्पादन की दिशा में बड़ा कदम, बगिया समृद्धि एम-कैड योजना से 13 गांवों के 4933 हेक्टेयर में होगी सिंचाई : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय…

    May 2, 2026

    सट्टे की लत ने बनाया शातिर चोर; इतने लाख का कर्ज उतारने के लिए की इतने लाख की चोरी, AC मैकेनिक ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम…

    May 2, 2026

    यहां पर भाजपा लेगी अपने नेताओं की परीक्षा; मोबाइल नहीं ले जा सकेंगे, क्या होगा पैमाना जाने…

    May 2, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इस चिलचिलाती गर्मी में शरीर रहेगा ताजा और कूल; रोज बनाकर पिएं ठंडा-ठंडा आम का पन्ना…
    • अब हर बूंद से अधिक उत्पादन की दिशा में बड़ा कदम, बगिया समृद्धि एम-कैड योजना से 13 गांवों के 4933 हेक्टेयर में होगी सिंचाई : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय…
    • सट्टे की लत ने बनाया शातिर चोर; इतने लाख का कर्ज उतारने के लिए की इतने लाख की चोरी, AC मैकेनिक ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम…
    • यहां पर भाजपा लेगी अपने नेताओं की परीक्षा; मोबाइल नहीं ले जा सकेंगे, क्या होगा पैमाना जाने…
    • इस बार 14 से 16 मई के बीच पहुंचेगा मानसून; जम्मू से लेकर MP तक होगी मूसलाधार बारिश; अल-नीनो का दिखेगा असर…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?