नई दिल्ली:- दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने दिल्ली सरकार द्वारा बजट पेश करने में हो रही देरी को लेकर सवाल उठाए हैं। LG ने CM अरविंद केजरीवाल को चिट्ठी लिखकर बजट पेश करने को कहा है।
एलजी ने अपनी चिट्ठी में कहा कि सीएम केजरीवाल द्वारा प्रस्तावित बजट सत्र 15-21 फरवरी तक के लिए था, एलजी ने 15 फरवरी को विधानसभा को संबोधित किया, राष्ट्रपति ने 19 फरवरी को बजट को मंजूरी दे दी, फिर भी ये वित्त मंत्री के पास अटका पड़ा है।
LG ने आगे कहा कि बजट अब तक रुका हुआ है, इसमें देरी का कोई कारण नहीं है। दिल्ली के लोगों को यह जानने का अधिकार है कि बजट में क्या है।
