नई दिल्ली:- हर व्यक्ति की बोलचाल और रहन-सहन उसके व्यक्तित्व के बारे में खुलासा करने का काम करती है। जब भी कोई व्यक्ति हमारे सामने आकर बातचीत करता है या हमारे सामने से गुजरता है। तो हम उसके व्यक्तित्व का अंदाजा उसे देखकर लगाते हैं। जिनके स्वभाव में कोमलता और सरलता रहती है हम उन्हें अच्छे व्यक्तित्व का मानते हैं। वहीं जो थोड़ा कड़क अंदाज में बोलते हैं उन्हें हमेशा तेज व्यक्तित या फिर बुरे व्यक्तित्व का कहा जाता है।
स्वभाव के अलावा व्यक्ति की आंख, नाक, चेहरे, होंठ और मुंह का आकार से भी उसके बारे में बहुत कुछ पता किया जा सकता है। आज हम आपको व्यक्ति के माथे पर बनने वाली रेखाओं के आधार पर उसके स्वभाव की जानकारी देते हैं। माथे की यह रेखाएं बताती है कि व्यक्ति के अंदर कौन से गुण मौजूद है।
माथे पर खड़ी रेखा
जिन लोगों के माथे पर एक खड़ी रेखा दिखाई देती है वह दृढ़ निश्चयी स्वभाव के होते हैं। यह बोलने में माहिर होते हैं और इनका आत्मविश्वास काफी मजबूत होता है। यह थोड़ा गुस्सैल होते हैं और मुंह पर जवाब दे देते हैं। इस तरह की महिलाएं ज्यादा गुस्सैल होती हैं।
दो खड़ी रेखा
जिन लोगों के माथे पर दो खड़ी रेखाएं होती है वह बुद्धिमान होते हैं। यह किसी भी विषय में ज्यादा सोचते समझते हैं। नए काम करना इन्हें अच्छा लगता है और यह लगातार खुद को बेहतर बनाने की कोशिश करते हैं। दोस्ती निभाना इन्हें अच्छी तरह से आता है और सभी रिश्तों को यह अहमियत देते हैं। इंजीनियरिंग, लेखन और सिंगिंग के क्षेत्र में यह अच्छा नाम कमाते हैं।
दो से अधिक रेखा
जिन लोगों के माथे पर दो से ज्यादा खड़ी रेखाएं होती है वह चिंतनशील होते हैं। दूसरों के प्रति इनके मन में दया का भाव होता है। यह समाज में अलग पहचान बनाने में कामयाब होते हैं। दूसरों को प्रेरित करने की क्षमता इनके अंदर होती है। यह सामाजिक कार्यकर्ता, मीडिया सलाहकार या चिकित्सा के क्षेत्र में नाम कमाते हैं।
