Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » महाकाल सवारी में VIP घेरे पर मेयर के तीखे सवाल, CM-कलेक्टर को लिखा पत्र, पूछा- आम श्रद्धालु…
    समाचार

    महाकाल सवारी में VIP घेरे पर मेयर के तीखे सवाल, CM-कलेक्टर को लिखा पत्र, पूछा- आम श्रद्धालु…

    By Tv36 HindustanJuly 12, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मध्यप्रदेश:– सावन-भादौ में निकलने वाली विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकालेश्वर की शाही सवारी को लेकर उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल ने व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री, जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और महाकाल मंदिर प्रबंध समिति को पत्र लिखकर सवारी के दौरान आम श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन कराने की मांग की है। महापौर ने इसके साथ एक स्केच भी भेजा है, जिसमें पालकी के आसपास की व्यवस्था में बदलाव के सुझाव दिए गए हैं।

    महापौर मुकेश टटवाल का कहना है कि महाकाल की सवारी में बाबा की पालकी के चारों ओर पंडे, पुजारी, कहार, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की इतनी भीड़ रहती है कि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को बाबा महाकाल के दर्शन तक नहीं हो पाते। उनका कहना है कि यह व्यवस्था आम भक्तों के साथ न्याय नहीं करती।
    मेयर ने दिए कई सुझाव
    पत्र में उन्होंने सुझाव दिया है कि सुरक्षा के लिए पुलिस का घेरा पहले से अधिक बड़ा और व्यवस्थित बनाया जाए, ताकि पालकी के आसपास अनावश्यक भीड़ जमा न हो। उन्होंने कहा कि पालकी को कंधा देने वाले कहारों की संख्या सीमित रखी जाए और अपनी जिम्मेदारी पूरी करने के बाद वे सुरक्षा घेरे से बाहर आ जाएं। इसी तरह पालकी के समीप केवल आवश्यक संख्या में पुजारियों को ही रहने की अनुमति हो, ताकि पूजा-अर्चना सुचारु रूप से हो सके और श्रद्धालुओं को भी दर्शन का अवसर मिले।
    जनप्रतिनिधियों के आगे चलने की व्यवस्थी बनाई जाए
    महापौर ने यह भी सुझाव दिया कि सभी जनप्रतिनिधियों, वीआईपी और गणमान्य नागरिकों के लिए सवारी के आगे चलने की अलग व्यवस्था बनाई जाए। इससे पालकी के आसपास अनावश्यक भीड़ नहीं होगी और आम श्रद्धालुओं को बाबा महाकाल के दर्शन आसानी से हो सकेंगे।

    ये लाखों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा विषय
    मुकेश टटवाल ने स्पष्ट किया कि यह किसी व्यक्ति विशेष या परंपरा के खिलाफ नहीं, बल्कि लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा और आस्था से जुड़ा विषय है। उन्होंने कहा कि उज्जैन आने वाले श्रद्धालुओं की सबसे बड़ी इच्छा बाबा महाकाल के दर्शन करना होती है, इसलिए व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए जिससे हर भक्त को दर्शन का अवसर मिल सके।
    सीएम, कलेक्टर और एसपी को भेजा पत्र
    महापौर ने यह पत्र मुख्यमंत्री मोहन यादव, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, महाकाल मंदिर प्रशासक, सांसद और स्थानीय विधायक सहित संबंधित अधिकारियों को भेजा है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि प्रशासन इन सुझावों पर क्या निर्णय लेता है और आगामी महाकाल सवारी में व्यवस्था में कोई बदलाव देखने को मिलता है या नहीं।

    Post Views: 530

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleउप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की पहल पर इस जिले में लगा विशेष राजस्व शिविर…
    Next Article प्रदेश के 12 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स को महंगाई भत्ते का इंतजार, 2% बढ़ोतरी की मांग तेज…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    भारत में गोल और विदेशों में क्यों होते हैं चपटे पिन वाले प्लग 99% लोग नहीं जानते होंगे, क्या है इतिहास और वोल्टेज का खेल…

    August 30, 2026

    सब कुछ डिलीट करने के बाद भी फोन का Storage क्यों नहीं होता खाली WhatsApp का ये राज जान लीजिए…

    August 30, 2026

    मन की बात देश के कोने-कोने में हो रहे नवाचारों और प्रेरक प्रयासों को देती है राष्ट्रीय पहचान मुख्यमंत्री साय…

    August 30, 2026

    विष्णु भैया की पहल से तालाब बना महिलाओं की तरक्की का आधार…

    August 30, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • भारत में गोल और विदेशों में क्यों होते हैं चपटे पिन वाले प्लग 99% लोग नहीं जानते होंगे, क्या है इतिहास और वोल्टेज का खेल…
    • सब कुछ डिलीट करने के बाद भी फोन का Storage क्यों नहीं होता खाली WhatsApp का ये राज जान लीजिए…
    • मन की बात देश के कोने-कोने में हो रहे नवाचारों और प्रेरक प्रयासों को देती है राष्ट्रीय पहचान मुख्यमंत्री साय…
    • विष्णु भैया की पहल से तालाब बना महिलाओं की तरक्की का आधार…
    • सीएम डॉ. मोहन ट्रांसफर करेंगे 25-25 हजार रुपये, 1.22 लाख विद्यार्थी खरीदेंगे लैपटॉप…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?