Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अगले 8 घंटे रहेंगे भारी, इन 15 राज्यों में बारिश, आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट…
    समाचार

    अगले 8 घंटे रहेंगे भारी, इन 15 राज्यों में बारिश, आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट…

    By Tv36 HindustanJuly 19, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:_ देश के कई हिस्सों में मानसून पूरी तरह सक्रिय है और लगातार बारिश का दौर जारी रहेगा। भारत मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ घंटों में उत्तर भारत, पूर्वी भारत और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में तेज बारिश, आंधी और गरज-चमक देखने को मिल सकती है। उन्होंने 15 राज्यों के लिए अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील भी की है।

    उन्होंने यह भी बताया कि अलग-अलग चक्रवाती परिसंचरण और ट्रफ सिस्टम सक्रिय होने के कारण कई राज्यों में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। जबकि कुछ इलाकों में 40 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसी के साथ ही बिजली गिरने और पेड़ या बिजली के खंभे गिरने का भी खतरा बना हुआ है।
    इन राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट
    आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, झारखंड, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, असम, मेघालय, सिक्किम और लद्दाख समेत कई राज्यों में बारिश और आकाशीय गरज-चमक की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा कई जगहों पर तेज हवाओं की गति 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा, जबकि कुछ स्थानों पर 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

    जानें कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम
    दिल्ली में आज हल्की बारिश होने की संभावना है। सुबह या दोपहर से पहले कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जो कुछ समय के लिए 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं। दिल्ली में अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। बारिश के बावजूद लोगों को उमस से राहत मिलने की संभावना कम है।

    उत्तर प्रदेश में किया अलर्ट जारी
    उत्तर प्रदेश में 19 से 24 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मिली जानकारी के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, आगरा, बरेली, मुरादाबाद, बिजनौर समेत कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश के लखनऊ, कानपुर, अयोध्या, गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज, आजमगढ़, गाजीपुर, बलिया, देवरिया और आसपास के जिलों में भी कई स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

    बिहार का मौसम
    बिहार में 19 से 21 जुलाई तक अधिकांश जिलों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। पटना, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, भागलपुर, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, समस्तीपुर और कई अन्य जिलों में लगातार बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार 21 से 24 जुलाई के बीच राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है।

    भारी बारिश के चलते लोगों से की अपील
    लोगों के लिए जरूरी सलाह
    खराब मौसम के दौरान खुले मैदान या पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें।
    बिजली चमकने के समय सुरक्षित स्थान पर रहें।
    तेज हवा और बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा न करें।
    किसानों को फसल और कृषि उपकरण सुरक्षित स्थान पर रखने की सलाह दी गई है।
    स्थानीय प्रशासन और मौसम विभाग की ताजा चेतावनियों पर नजर बनाए रखें।
    आज कैसा होगा राजस्थान का मौसम
    राजस्थान में भी मानसून सक्रिय रहेगा। पूर्वी राजस्थान के जयपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर, भीलवाड़ा, अलवर, भरतपुर, टोंक और आसपास के जिलों में 19 से 24 जुलाई तक बारिश जारी रहने की संभावना है। 20 जुलाई के बाद कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर, नागौर, पाली और आसपास के जिलों में भी 20 जुलाई से बारिश बढ़ने के आसार हैं। 22 से 24 जुलाई के बीच कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

    Post Views: 445

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Article“माय भारत यूथ वालेंटियर्स” ने “रन फॉर ग्रीन मैराथन” एवं “एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित कोरबा का दिया प्रभावी संदेश…
    Next Article प्रदेश में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में जमकर बरसेंगे बादल…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    बारिश के मौसम में बनाएं हेल्दी रागी सूप, 20 मिनट में तैयार होगी पौष्टिक और टेस्टी रेसिपी…

    July 19, 2026

    मुख्यमंत्री 10.54 लाख किसानों को देंगे 1460.25 करोड़ की राहत, फसल बीमा योजना की राशि होगी ट्रांसफर…

    July 19, 2026

    क्या सोनम वांगचुक को जबरन खाना खिलाना गैरकानूनी सुप्रीम कोर्ट के इन फैसलों से समझें ये पूरा मामला…

    July 19, 2026

    स्कूल में नशे का कहर, चॉकलेट बताकर प्रतिबंधित दवा खिलाने से इतने बच्चे बीमार….

    July 19, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • बारिश के मौसम में बनाएं हेल्दी रागी सूप, 20 मिनट में तैयार होगी पौष्टिक और टेस्टी रेसिपी…
    • मुख्यमंत्री 10.54 लाख किसानों को देंगे 1460.25 करोड़ की राहत, फसल बीमा योजना की राशि होगी ट्रांसफर…
    • क्या सोनम वांगचुक को जबरन खाना खिलाना गैरकानूनी सुप्रीम कोर्ट के इन फैसलों से समझें ये पूरा मामला…
    • स्कूल में नशे का कहर, चॉकलेट बताकर प्रतिबंधित दवा खिलाने से इतने बच्चे बीमार….
    • प्रदेश में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में जमकर बरसेंगे बादल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?