Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » छत्तीसगढ़ की जीवनदायनी महानदी का उद्गम बनेगा टूरिस्ट स्पॉट, धमतरी कलेक्टर का फैसला…
    RAIPUR

    छत्तीसगढ़ की जीवनदायनी महानदी का उद्गम बनेगा टूरिस्ट स्पॉट, धमतरी कलेक्टर का फैसला…

    By Tv 36 HindustanApril 27, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    धमतरी:- छत्तीसगढ़ वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. महानदी जिसका उद्गम स्थल धमतरी है. अब इस स्थल को पर्यटन क्षेत्र के तौर पर विकसित करने की तैयारी की जा रही है. धमतरी के कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने यह फैसला लिया है. शनिवार को जल संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक में इस बात का निर्णय लिया गया. कलेक्टर ने कहा कि महानदी छत्तीसगढ़ की जीवनदायिनी नदी के साथ साथ देश के बड़े नदियों में शुमार है. अब इसके उद्गम स्थल को हमने सजाने का फैसला किया है. इसे टूरिस्ट स्पॉट के तौर पर संवारने का काम किया जाएगा.

    महानदी में छत्तीसगढ़ वासियों की आस्था: कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने कहा कि महानदी में छत्तीसगढ़ वासियों की आस्था है. यह देश की 10 सबसे बड़ी नदियों में महानदी शामिल है. गर्व की बात है कि उसका उद्गम हमारे जिले से होता है. इस महानदी के उद्गम स्थल को सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए आप सभी की सहभागिता जरूरी है. इसलिए धमतरी में हम महानदी की शुरुआत जहां से होती है हम उसका विकास करेंगे.

    पर्यटन की दृष्टि से यह महत्वपूर्ण स्थल है. दूरदराज से लोग श्रृंगीऋषि, कर्णेश्वर मंदिर, गणेश घाट और महानदी के उद्गम स्थल को देखने प्रतिदिन आते है. इन जगहों क़ो व्यवस्थित करने से जिले को पर्यटन के क्षेत्र में अलग पहचान मिलेगी.- अबिनाश मिश्रा, कलेक्टर, धमतरी

    पर्यटन क्षेत्र के रुप में चमकेगा धमतरी”: धमतरी को पर्यटन का केंद्र बनाया जाएगा. सिहावा के श्रृंगीऋषि पर्वत, कर्णेश्वर महादेव मंदिर और उसके परिसर तथा गणेश घाट को मिलाकर पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने की योजना है.इसके लिए क्षेत्र में सौंदर्यीकरण, सड़क विकास, एनीकट निर्माण, नदी के दोनों किनारों पर पीचिंग कार्य और वृक्षारोपण की योजना है .

    कर्णेश्वर महादेव मंदिर परिसर में मुख्य मार्ग पर बिजली व्यवस्था, मंच का निर्माण, मंदिर परिसर में पेयजल, शौचालय आदि बनाए जाएंगे. इन कामों को पूरा करने के लिए जल संसाधन विभाग के इंजीनियरों को शामिल किया जाएगा. जमीन संबंधी मामलों के लिए राजस्व और वन विभाग के अधिकारियों का सहयोग लिया जाएगा.- अबिनाश मिश्रा, कलेक्टर, धमतरी

    बारिश के दिनों में बड़े स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा. वृक्षारोपण के लिए एसडीएम नगरी को स्थल चुनने की जिम्मेदारी दी गई है. मुरूमसिल्ली डैम को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा. इस तरह के कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.- अबिनाश मिश्रा, कलेक्टर, धमतरी

    महानदी के तटों को स्वच्छ रखने की तैयारी: कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने कहा कि महानदी के तटों को साफ सुथरा करने की तैयारी की जा रही है. इसके लिए आगामी दिनों में एक अभियान चलाया जाएगा. इसके लिए क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और मंदिर समिति के सदस्य, स्कूल कॉलेज के विद्यार्थियों सहित आसपास के गांव के लोगों को सहभागी बनाया जाएगा.

    Views: 6,380
    #diesel #petrol Big news community Covidrecovery PM Narendra modi नई दिल्ली रायपुर
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleईरान के बंदरगाह पर केमिकल से विस्फोट होने की आशंका, मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हुई…
    Next Article Google के Chrome ब्राउज़र को खरीदना चाहता है Yahoo, अदालत के आदेश पर होगा फैसला…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    स्वयं मैदान में उतरे खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के नियंत्रक, चार प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई

    October 18, 2026

    16-17 अक्टूबर को होटल बेबीलोन में सजेगी पारंपरिक गरबा की भव्य महफिल, बॉलीवुड की ये अभिनेत्री होंगी मुख्य अतिथि…

    October 13, 2026

    छत्तीसगढ़ सरपंच महासंघ द्वारा सरपंचों के हक की निर्णायक हुंकार…

    October 7, 2026

    तेजस्विनी नारी शक्ति से ही विकसित होगा भारत, युवतियां बनें आत्मनिर्भर और संस्कारवान : डॉ. वर्णिका शर्मा

    October 5, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री की घोषणा पर कोरबा में नवीन सर्किट हाउस निर्माण को मिली मंजूरी…
    • मुख्यमंत्री राजधानी में आयोजित विभिन्न गरबा महोत्सवों में हुए शामिल, दुर्गा पूजा पंडालों में किए माता के दर्शन…
    • मुख्यमंत्री साय ने विधायक श्रीमती रायमुनी भगत का जाना कुशलक्षेम : शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की…
    • मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में जिले में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात…
    • मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में डिजिटल प्रशासन की मजबूत पहल 38 विभागों की 939 सेवाएं एक मंच पर…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?