Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » रिकवर मोबाइल को पुलिस अधीक्षक ने किया उनके मालिकों के सुपूर्द, मोबाइल वापस मिलने पर हुए खुश, दिया धन्यवाद
    RAIPUR

    रिकवर मोबाइल को पुलिस अधीक्षक ने किया उनके मालिकों के सुपूर्द, मोबाइल वापस मिलने पर हुए खुश, दिया धन्यवाद

    By Tv 36 HindustanFebruary 22, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    धमतरी, 22 फरवरी। पुलिस अधीक्षक धमतरी प्रशांत ठाकुर ने पदभार ग्रहण करने के बाद से ही जिले में विभिन्न थानों में विगत कुछ समय से दर्ज मोबाइल गुमने की रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुये सायबर सेल की टेक्नीकल टीम को विशेष अभियान “मिशन मोबाइल तलाश”चलाकर गुम हुए मोबाइलों को रिकवर करने निर्देशित किया।
    अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पॉल के एवं नोडल अधिकारी साइबर श्री अभिषेक केसरी,एसडीओपी. कुरूद के मार्गदर्शन में साइबर सेल की टीम ने विशेष अभियान के तहत् जिले के विभिन्न थानों में दर्ज गुम मोबाइल की रिपोर्ट को एकत्रित किया गया तथा वरिष्ठ अधिकारियों के सतत मार्गदर्शन में कई दिनों के अथक प्रयास, लगन एवं मेहनत से खोजबीन करते हुए 100 नग एंड्राइड मोबाइल,कुल 100 नग गुम मोबाइलों को रिकवर करने में सफलता प्राप्त किए। रिकवर किये गये विभिन्न कंपनियों के मोबाइल की अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 15 लाख रूपये है।
    आज दिनांक 22.02.2022 को पुलिस अधीक्षक महोदय प्रशांत ठाकुर के द्वारा थाना कोतवाली परिसर स्थित पुलिस जनसंवाद कक्ष में उक्त सभी मोबाइलों को उनके मालिकों को बुलाकर सुपूर्द किया गया। मोबाइल गुम होने पर उसके मिलने की संभावना नहीं होना मान चुके लोगों को उनका खोया हुआ मोबाइल वापस मिलने पर धमतरी पुलिस का धन्यवाद ज्ञापित कर प्रसन्नता व्यक्त किया गया। इनमे से कई मोबाइल धारकों को अपना गुम मोबाइल वापस मिलने की किसी भी प्रकार से उम्मीद नही थी, किन्तु धमतरी पुलिस की साइबर तकनीकी टीम के द्वारा लगातार प्रयासों से ना केवल गुम हुये मोबाइल को रिकवर किया, बल्कि उक्त सभी मोबाइल को उनके मोबाइल धारकों को दिया गया है।
    इस दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय ने उपस्थित जनमानस एवं पत्रकार बंधुओं से चर्चा करते हुए बताया कि धमतरी पुलिस का यह अभियान भविष्य में भी निरंतर चलता रहेगा। साथ ही उन्होंने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति को कहीं भी मोबाइल पड़ा हुआ मिले या कोई व्यक्ति बिना रसीद के कम कीमत में मोबाइल उपलब्ध करा रहा है, तो ऐसा संभव है कि वह मोबाइल चोरी का हो अथवा किसी अपराध हेतु उक्त मोबाइल का प्रयोग किया गया हो। ऐसी परिस्थिति में तुरंत अपने निकटतम थाने में इसकी सूचना देकर आप एक सच्चे नागरिक होने का कर्तव्य निभा सकते हैं। साथ ही मोबाइल स्वामी को होने वाले आर्थिक क्षति से भी बचा सकते हैं
    पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा ये भी अपील किया गया कि अपना मोबाइल सूरक्षित रखें क्यों कि मोबाइल में सबका अपना पर्सनल डाटा,फोटो,विडिओ होता है जिसको पाने वाला कोई भी गलत उपयोग कर सकता है इसलिए अपना मोबाइल सम्भाल कर रखें।
    मोबाइल रिकवर करने हेतु चलाए गए इस विशेष अभियान में साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक भावेश गौतम, उप निरीक्षक नरेश बंजारे, सउनि.अनिल यदु, आरक्षक कमल जोशी,धीरज डड़सेना, दीपक साहू, मुकेश मिश्रा,कृष्णा पाटिल, आनंद कटकवार,झमेल सिंह राजपूत एवं सितलेश पटेल का विशेष योगदान रहा।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleछात्रा की हत्या का आरोपी ट्यूशन शिक्षक गौरव जैन गिरफ्तार
    Next Article पंजाब में 71.95 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया, ईवीएम अब त्रिस्तरीय सुरक्षा में
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    वृद्धा पेंशन के पात्रों की होगी दोबारा जांच, डीएम ने एसडीएम और बीडीओ को…

    April 20, 2026

    अक्षय तृतीया पर वृंदावन पहुंचे ये एक्टर्स प्रेमानंद महाराज के आश्रम में लिया आशीर्वाद…

    April 20, 2026

    महिला आक्रोश से गूंजा राजधानी, CM बोले- “बहनों के हक पर डाका डालने वालों को कभी माफ नहीं करेगी नारी शक्ति”…

    April 20, 2026

    मशहूर डायरेक्टर बने बेटी के पिता पत्नी ने दिया नन्ही परी को जन्म, बेटे मीर बने बड़े भाई…

    April 20, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • वृद्धा पेंशन के पात्रों की होगी दोबारा जांच, डीएम ने एसडीएम और बीडीओ को…
    • अक्षय तृतीया पर वृंदावन पहुंचे ये एक्टर्स प्रेमानंद महाराज के आश्रम में लिया आशीर्वाद…
    • महिला आक्रोश से गूंजा राजधानी, CM बोले- “बहनों के हक पर डाका डालने वालों को कभी माफ नहीं करेगी नारी शक्ति”…
    • मशहूर डायरेक्टर बने बेटी के पिता पत्नी ने दिया नन्ही परी को जन्म, बेटे मीर बने बड़े भाई…
    • दंतेवाड़ा में उतरेंगे ‘क्रिकेट के भगवान; क्या मड्डाराम का सपना हो पाएगा सच; क्या सचिन तेंदुलकर के साथ खेल पाएंगे एक ओवर…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?