नई दिल्ली:– किसी भी रिश्ते की मजबूती इस बात पर निर्भर करती है कि वो कितना हेल्दी है। एक हेल्दी रिलेशनशिप वो होता है जिसमें दोनों पार्टनर एक-दूसरे के साथ खुश, सेफ और सम्मानित महसूस करते हैं। लेकिन आज के समय में यही जानना सबसे ज्यादा मुश्किल होता है कि जिस रिश्ते में हम हैं, क्या वो स्वस्थ है या नहीं।
कभी-कभी कपल को लगता है कि उनका रिलेशनशिप हेल्दी चल रहा है, लेकिन दोनों का अपने-अपने मन में ऐसा सोचना कब रिश्ते को खराब कर देता है, ये पता लगा पाना कोई आसान काम नहीं है। इसलिए आज हम आपको इस लेख में कुछ सवालों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें खुद से या अपने पार्टनर को पूछकर इस बात का अंदाजा लगा सकती हैं कि आपका रिलेशन हेल्दी है या नहीं।
भले ही आपके और पार्टनर के बीच लड़ाई न होती हो, लेकिन इसका मतलब ये कतई नहीं है कि आपका रिलेशनशिप हेल्दी है। इस बात का पता लगाने के लिए खुद से या फिर अपने पार्टनर से ये सवाल करें कि क्या आप दोनों जब भी साथ होते हैं, तो एक-दूसरे से खुलकर बात करते हैं?
किसी भी रिश्ते की सफलता के लिए खुलकर और स्पष्ट रूप से किया गया संवाद सबसे ज्यादा जरूरी होता है। अगर आप अपने पार्टनर से अपनी भावनाओं, विचारों और परेशानियों को बिना किसी डर और हिचकिचाहट के शेयर करते हैं और आपका पार्टनर भी आपकी बातों को ध्यान से सुनता है और आपको समझने की कोशिश करता है, तो यह कहना गलत नहीं होता कि आप हेल्दी रिलेशनशिप में हैं।
कभी-कभी ऐसा होता है कि हम अपने पार्टनर के साथ हंस तो रहे होते हैं, लेकिन वो खुशी सिर्फ चेहरे तक ही सीमित रह जाती है और हम दिल से खुश नहीं होते हैं। किसी भी रिश्ते का मकसद होता है एक दूसरे को खुश रखना और सभी सेटिस्फेक्शन को पूरा करना। अगर आप अपने पार्टनर के साथ समय बिताते वक्त खुश रहने के साथ-साथ एक-दूसरे की कंपनी को कंफर्ट और सेफ्टी के साथ एंजॉय करते हैं तो आप एक हेल्दी रिलेशनशिप में हैं।
किसी भी रिश्ते में एक न एक बार ऐसा समय जरूर आता है, जब वो टूटने की कगार पर आ जाता है। या दोनों के बीच ऐसी उलझनें पैदा हो जाती हैं जो रिश्ते में दरार लाने का काम करती हैं। ऐसे में ये देखें कि आपका पार्टनर रिश्ते को ठीक करने और आपसे बात करने के लिए कितनी कोशिशें कर रहा है।
किसी भी रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए समर्पण जरूरी होता है। अगर आप दोनों में से एक भी अपने रिश्ते को बनाए रखने के लिए प्रयास करने को तैयार रहते हैं या मुश्किल समय में भी एक-दूसरे का साथ देने के लिए खड़े रहते हैं तो इसमें कोई दो राय नहीं है कि आपका रिश्ता स्वस्थ है, यानी की आपका रिलेशनशिप हेल्दी रिलेशनशिप है।
हेल्दी रिलेशनशिप तभी हेल्दी होता है जब एक-दूसरे का साथ देने के साथ-साथ हम अपने पार्टनर की सैक्सुअल नीड्स को भी पूरा करते हैं। ये बात कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होता कि दो लोगों के बीच अच्छा रिश्ता होने के बावजूद भी अगर उनके बीच एक अच्छा सेक्सुअल रिलेशन नहीं होता है, तो वो हेल्दी रिलेशनशिप नहीं कहलाता है।
इसलिए अपने रिश्ते में इस बात पर भी गौर करें कि क्या आप दोनों एक-दूसरे की जरूरतों को पूरा करते हैं और इस बारे में पार्टनर से खुलकर बात करते हैं। अगर ऐसा नहीं है तो फिर इस टॉपिक पर पार्टनर से खुलकर बात करें और रिलेशनशिप को हल्दी बनाएं।
इसमें कोई दो राय नहीं है कि आज के दौर में कपल एक दूसरे के सपनों को पूरा करने में पूरा सपोर्ट कर रहे हैं। लेकिन अपने पार्टनर के ड्रीम्स को ध्यान में रखकर आगे फ्यूचर की प्लानिंग करना एक किसी भी रिश्ते के लिए ग्रीन फ्लैग होता है, जो रिलेशनशिप को हेल्दी बनाने के लिए सबसे बड़ा प्लस पोइंट है। अगर आप या आपका पार्टनर आपका साथी रिश्ते, सपनों और भविष्य एक अच्छे भविष्य के लिए दोनों की जरूरतों को देखते हैं तो यकीनन आप एक हेल्दी रिलेशनशिप में हैं।
