नई दिल्ली:- आपको बता दे कि भारत-बांग्लादेश के बीच ग्रीन पार्क में खेले जा रहे टेस्ट मैच का तीसरे दिन का खेल भी खराब रोशनी और आउटफील्ड में खराबी के कारण बिना गेंद डाले ही समाप्त हो गया था। मैच रेफरी जोफ क्रो निरीक्षण कर दिन का खेल खत्म होने की घोषणा की थी।
अब आज यानी 30 सितंबर को खेल के चौथे दिन कानपुर का मौसम पूरी तरह से साफ नजर आ रहा है, जिससे खेल के आगे पूरा होने की संभावनाएं है।
इससे पहले बारिश और खराब आउटफील्ड के कारण दूसरे दिन का खेल भी नहीं हो सका था। दोनों टीमें मैदान पर आई थीं लेकिन स्थिति देखते हुए वापस अपने होटल लौट गईं। पहले दिन भी सिर्फ डेढ़ सेशन का खेल हो सका था जिसमें 35 ओवर ही फेंके जा सके। लंच के बाद दूसरे सेशन में कुछ ही देर के बाद काले बादल छा गए थे जिसके बाद रोशनी कम होने के चलते दिन का खेल खत्म कर दिया गया।
बांग्लादेश ने खेल खत्म होने तक तीन विकेट खोकर 107 रन बना लिए हैं। मोमिनुल हक 40 रन बनाकर खेल रहे हैं। मुश्फीकुर रहीम छह रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत की तरफ से आकाशदीप ने दो विकेट लिए हैं। वहीं रविचंद्रन अश्विन को एक विकेट मिला है।
