Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » इस साल देश में आएंगी ये 3 नई हैचबैक कारें, जानें खासियत….
    News

    इस साल देश में आएंगी ये 3 नई हैचबैक कारें, जानें खासियत….

    By Tv 36 HindustanMarch 3, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- पिछले कुछ सालों से हैचबैक सेगमेंट की बिक्री में काफी गिरावट देखी जा रही है, जिसका मुख्य कारण ग्राहकों का एसयूवी के प्रति आकर्षण और हाई इनफ्लेशन है. हालांकि, मारुति सुजुकी, टाटा और हुंडई जैसी कंपनियां अभी भी अपने मौजूदा मॉडलों को अपडेट करके इस सेगमेंट में निवेश कर रही हैं. मारुति सुजुकी अप्रैल 2024 तक नई न्यू जेनरेशन की स्विफ्ट पेश करने की तैयारी कर रही है, जबकि टाटा अल्ट्रोज प्रीमियम हैचबैक के स्पोर्टियर वर्जन को पेश करेगी. वहीं, हुंडई मोटर इंडिया i20 हैचबैक को मिड-लाइफ अपडेट देगी. आइए जानते हैं इन अपकमिंग हैचबैक के बारे में मुख्य डिटेल्स.

    न्यू जेनरेशन मारुति स्विफ्ट

    नेक्स्ट जेनरेशन मारुति स्विफ्ट जापान-स्पेक स्विफ्ट की तरह ही डिजाइन डिटेल्स के साथ आएगी. इसके बॉडी शेल में अहम बदलाव किए जाएंगे, जो पहले से ज्यादा शार्प डिजाइन होगा. 2024 मारुति स्विफ्ट के साइज में भी बढ़ोतरी देखी जाएगी, यह मौजूदा मॉडल की तुलना में 15 मिमी लंबी, 40 मिमी चौड़ी और 30 मिमी ऊंची होगी, हालांकि इसका व्हीलबेस पहले की तरह 2,450 मिमी रहेगा. इसका इंटीरियर, बलेनो और फ्रोंक्स से इंस्पायर्ड होगा, जिसमें फ्लोटिंग टचस्क्रीन, इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, स्टीयरिंग व्हील, एचवीएसी कंट्रोल और स्विच गियर के साथ एक नए डिजाइन वाला डैशबोर्ड होगा. यह कंपनी के नए 1.2L पेट्रोल इंजन और माइल्ड हाइब्रिड तकनीक से लैस होगी.

    टाटा अल्ट्रोज रेसर

    टाटा अल्ट्रोज रेसर जल्द ही भारत में आने वाली है. इस मॉडल को शुरुआत में 2023 ऑटो एक्सपो में और बाद में जनवरी 2024 में भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में प्रदर्शित किया गया था. इसमें रेगुलर अल्ट्रोज़ के समान डिजाइन और स्टाइल को बरकरार रखा गया है. हालांकि, यह ब्लैक-आउट रूफ और बोनट, ट्विन व्हाइट रेसिंग स्ट्राइप्स, ब्लैक-फिनिश्ड अलॉय व्हील और फ्रंट फेंडर पर रेसर बैज के साथ काफी अलग दिखती है. इसमें इंटीरियर में एक नया 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 7.0-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस चार्जिंग, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, एक एयर प्यूरीफायर और 6 एयरबैग मिलेंगे. यह कार 1.2L, 3-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन से लैस होगी है, जो 120bhp पॉवर और 170Nm का टॉर्क जेनरेट करता है.

    2024 हुंडई i20 एन लाइन

    2024 हुंडई आई20 एन लाइन फेसलिफ्ट, जिसे हाल ही में ग्लोबल मार्केट में पेश किया गया है, को भारत में भी पेश किया जाएगा. डिजाइन और फीचर्स के मामले में इसमें मामूली बदलाव किए गए हैं. इसमें थोड़ी अपडेटेड ग्रिल, फॉग लैंप को इंटीग्रेट करने वाले नए कट और क्रीज के साथ एक अपडेटेड बम्पर और नए डिजाइन के 17 इंच के ब्लैक अलॉय व्हील्स मिलेंगे. इसके अलावा इंटीरियर में भी कई मामूली बदलाव देखने को मिलेंगे. पावरट्रेन में कोई बदलाव नहीं किया गया है, यह समान 1.0L टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ आएगी, जो 118bhp और 172Nm का आऊटपुट जेनरेट करता है. इसे 6-स्पीड मैनुअल या 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है.

    Post Views: 0

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur These 3 new hatchback cars will come in the country this year Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleराशन कार्ड धारको को मिलेगा पूरे 10 किलो का फ्री कैरी बैग,जाने क्या है पूरी रिपोर्ट…
    Next Article भारत में फोर्ड की होगी रीएंट्री, एंडेवर-मस्टैंग समेत इन मॉडलों का होगा आयात…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    बापू की कुटी में महामहिम: राष्ट्रपति ने सेवाग्राम में सूत कातकर दिया आत्मनिर्भरता का संदेश…

    April 17, 2026

    महिला आरक्षण कानून आज से देश भर में लागू, संसद में बहस के बीच सरकार का बड़ा फैसला…

    April 17, 2026

    महिला आरक्षण से बदलेगा देश का सियासी नक्शा लोकसभा 815 सीटें, ये राज्य सबसे आगे…

    April 17, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से होगा सुसज्जित मिलेंगी सुविधा…

    April 17, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • बापू की कुटी में महामहिम: राष्ट्रपति ने सेवाग्राम में सूत कातकर दिया आत्मनिर्भरता का संदेश…
    • महिला आरक्षण कानून आज से देश भर में लागू, संसद में बहस के बीच सरकार का बड़ा फैसला…
    • महिला आरक्षण से बदलेगा देश का सियासी नक्शा लोकसभा 815 सीटें, ये राज्य सबसे आगे…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से होगा सुसज्जित मिलेंगी सुविधा…
    • आज का राशिफल आज किस्मत इस पर होगी मेहरबान, जानिए 12 राशियों का पूरा भविष्यफल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?