Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » रियल स्टोरी पर बेस्ट हैं ये 5 वेब सीरीज,सिर्फ ‘खाकी’ ही नहीं, अंदर से झकझोर देगी दूसरे नंबर की ये …
    समाचार

    रियल स्टोरी पर बेस्ट हैं ये 5 वेब सीरीज,सिर्फ ‘खाकी’ ही नहीं, अंदर से झकझोर देगी दूसरे नंबर की ये …

    By Tv 36 HindustanMay 16, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- आपको बता दे की ओटीटी पर दर्शकों की बढ़ती डिमांड को देखते हुए अब मेकर्स भी दनादन वेब सीरीज पर लगातार काम करते नजर आ रहे हैं. आए दिन हमें ओटीटी पर एक नई वेब सीरीज देखने को मिल ही जाती हैं. आज हम आपको 5 ऐसी वेब सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें दर्शकों ने बेहद पसंद किया और सारी वेब सीरीज सच्ची घटनाओं पर बेस्ड है. तो चलिए, आपको उन 5 बेस्ट इंडियन वेब सीरीज के बारे में विस्तार से बताते हैं.

    खाकी- द बिहार चैप्टर: यह एक क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज है, जो नीरज पांडे द्वारा निर्मित और लिखित है. फ्राइडे स्टोरीटेलर्स के तहत शीतल भाटिया द्वारा निर्मित इस सीरीज को ओटीटी पर काफी पसंद किया गया और साथ ही लोगों ने जमकर इस सीरीज पर अपना प्यार भी लुटाया. इस सीरीज को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

    इस सीरीज में करण टैकर, अविनाश तिवारी, अभिमन्यु सिंह, ब्रिजेश्वर सिंह जतिन सरना, रवि किशन, आशुतोष राणा, निकिता दत्ता, ऐश्वर्या सुष्मिता, अनुप सोनी, श्रद्धा दास, नीरज कश्यप और भरत झा मुख्य भूमिकाओं में हैं. यह सीरीज शेखपुरा जिला, नालंदा जिला और पटना जिला पर आधारित है.

    दिल्ली क्राइम: यह एक क्राइम ड्रामा वेब सीरीज है, जो रिची मेहता द्वारा लिखित और निर्देशित है. इसका पहला सीजन 2012 के दिल्ली गैंगरेप के बाद पर आधारित है. वहीं, दूसरा सीजन चड्डी बनियान गैंग पर बेस्ड है.

    यह सीरीज आपको अंदर से झकझोर कर रख देगी. इसी सीरीज में शेफाली शाह, रसिका दुग्गल, आदिल हुसैन और राजेश तैलंग मुख्य भूमिकाओं में हैं. ओटीटी पर आते ही यह सीरीज छा गई थी. अगर आपने इस सीरीज को मिस कर दिया है, तो आपको इसे एक बार जरूर देखनी चाहिए. इस सीरीज को भी आप नेटफ्किक्स पर देख सकते हैं.

    स्कैम 2003- द तेलगी स्टोरी: यह सीरीज अब्दुल करीम तेलगी की रियल लाइफ पर बेस्ड है, जो तुषार हीरानंदानी द्वारा निर्देशित है, जिसमें हंसल मेहता सह-निर्देशक के रूप में कार्यरत हैं. इस सीरीज को भी ओटीटी पर काफी पसंद किया गया.

    2000 के दशक की शुरुआत में अब्दुल करीम तेलगी द्वारा किए गए स्टांप पेपर जालसाजी की सच्ची कहानी पर आधारित इस सीरीज में गगन देव रियार, मुकेश तिवारी, सना अमीन शेख, भरत जाधव, शाद रंधावा और दिनेश लाल यादव मुख्य भूमिकाओं में हैं. इसे भी आप सोनी लीव देख सकते हैं.

    स्कैम 1992- द हर्षद मेहता स्टोरी: यह सीरीज हर्षद मेहता की रियल लाइफ पर बनाई गई थी, जिन्हें आप ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लीव पर देख सकते हैं. हंसल मेहता द्वारा निर्देशित इस सीरीज में प्रतीक गांधी नायक हर्षद मेहता की भूमिका में हैं, जबकि श्रेया धनवंतरी समानांतर मुख्य भूमिका में सुचेता दलाल के रूप में दिखाई दी थीं.

    वहीं, सतीश कौशिक, अनंत महादेवन, रजत कपूर, केके रैना, ललित परिमू, हेमंत खेर और निखिल द्विवेदी भी अहम भूमिकाओं में हैं. इस सीरीज को भी आप सोनी लीव देख सकते हैं.qशिक्षा मंडल: यह सीरीज व्यापम स्कैम में जुड़े लोगों पर बनी बनाई गई थी, जो सैयद अहमद अफजल द्वारा लिखित और निर्देशित है और इसमें गुलशन देवैया, गौहर खान और पवन मल्होत्रा ​​ने अभिनय किया है.

    Post Views: 1,790

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleइस सुविधा के कारण,अब जनरल बोगी में होगी और भी ज्यादा भीड़, साधारण टिकट खरीदना हुआ बेहद सहज…
    Next Article राजा भैया ने पूरी यूपी में बिगाड़ा BJP का खेल,वोट से ठीक पहले किए ये बड़े ऐलान…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    सावन महोत्सव: सोमेश्वर नाथ महादेव के जय घोष,रुद्राभिषेक, कीर्तन में उमड़ा आस्था का सैलाब

    August 27, 2026

    नेपाल में जलप्रलय से इन राज्यों पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट…

    August 27, 2026

    रक्षाबंधन पर हाईवे से निकलने से पहले कर लें ये 5 काम, वरना FASTag की गलती पड़ सकती है आपको भारी…

    August 27, 2026

    खेल अलंकरण 2026: 82 खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों की सूची जारी, मुख्यमंत्री साय इतने अगस्त को करेंगे सम्मान…

    August 27, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सावन महोत्सव: सोमेश्वर नाथ महादेव के जय घोष,रुद्राभिषेक, कीर्तन में उमड़ा आस्था का सैलाब
    • नेपाल में जलप्रलय से इन राज्यों पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट…
    • रक्षाबंधन पर हाईवे से निकलने से पहले कर लें ये 5 काम, वरना FASTag की गलती पड़ सकती है आपको भारी…
    • खेल अलंकरण 2026: 82 खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों की सूची जारी, मुख्यमंत्री साय इतने अगस्त को करेंगे सम्मान…
    • आज खुलेगा किस्मत का पिटारा, नौकरी, कारोबार, धन और परिवार में मिलेंगे शुभ संकेत; पढ़ें सभी राशियों का हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?