नई दिल्ली:– साल 2026 का आधा सफर पूरा होने जा रहा है और जून का महीना भारतीय सिनेमा के लिए बेहद खास साबित होने वाला है। बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक कई बड़े सितारों की फिल्में अगले महीने सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं। खास बात यह है कि इन फिल्मों पर करीब 1470 करोड़ रुपये से ज्यादा का दांव लगा हुआ है। ऐसे में जून 2026 बॉक्स ऑफिस के लिए साल का सबसे बड़ा और सबसे जोखिम भरा महीना माना जा रहा है। इस महीने राम चरण, थलपति विजय, अक्षय कुमार, बॉबी देओल, शाहिद कपूर और वरुण धवन जैसे बड़े सितारे अपनी फिल्मों के जरिए दर्शकों को थिएटर तक खींचने की तैयारी में हैं। हालांकि सबसे ज्यादा चर्चा बॉबी देओल की ‘बंदर’ और विजय की मेगा बजट फिल्म ‘जन नायकन’ को लेकर हो रही है।
है जवानी तो इश्क होना है – 5 जून
वरुण धवन और मृणाल ठाकुर स्टारर यह रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म युवाओं को ध्यान में रखकर बनाई गई है। लगभग 55 करोड़ रुपये के बजट वाली इस फिल्म में फ्रेश जोड़ी और म्यूजिक सबसे बड़ी ताकत माने जा रहे हैं। ‘पेड्डी’ के ठीक एक दिन बाद रिलीज होने के बावजूद फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिलने की उम्मीद है।
बंदर – 5 जून
‘एनिमल’ के बाद बॉबी देओल की लोकप्रियता में जबरदस्त इजाफा हुआ है। उनकी नई क्राइम-ड्रामा फिल्म ‘बंदर’ इस समय सोशल मीडिया और फिल्म इंडस्ट्री में काफी चर्चा बटोर रही है। करीब 120 करोड़ रुपये की लागत से बनी यह फिल्म छोटे शहर की राजनीति और अपराध की कहानी दिखाएगी। बताया जा रहा है कि फिल्म में बॉबी देओल का किरदार बेहद खतरनाक और इंटेंस होगा।
- कॉकटेल 2 – 19 जून
साल 2012 की सुपरहिट फिल्म ‘कॉकटेल’ के स्पिरिचुअल सीक्वल ‘कॉकटेल 2’ में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना पहली बार साथ नजर आएंगे। लगभग 95 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म मॉडर्न रिलेशनशिप और शहरी युवाओं की जिंदगी पर आधारित होगी। फिल्म के गानों को लेकर पहले से ही अच्छा माहौल बन चुका है। - जन नायकन – 22 जून
थलपति विजय की ‘जन नायकन’ जून की सबसे बड़ी फिल्मों में गिनी जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब 500 करोड़ रुपये के मेगा बजट में बनी यह फिल्म राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर आधारित होगी। विजय के जन्मदिन 22 जून के मौके पर इसे रिलीज किया जा सकता है। माना जा रहा है कि यह फिल्म कई बड़े बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ सकती है। - लेनिन – 26 जून
साउथ स्टार अखिल अक्किनेनी की तेलुगु एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘लेनिन’ भी 26 जून को रिलीज होगी। करीब 100 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म सामाजिक क्रांति की पृष्ठभूमि पर आधारित बताई जा रही है। फिल्म में अखिल का अब तक का सबसे एग्रेसिव अवतार देखने को मिलेगा। मेडी, एक्शन और एडवेंचर का बड़ा मिश्रण देखने को मिलेगा। - वेलकम टू द जंगल – 26 जून
अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग एक बार फिर दर्शकों को हंसाने लौट रही है। ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में करीब 30 कलाकार एक साथ नजर आएंगे। लगभग 250 करोड़ रुपये के बजट वाली इस फिल्म में कॉमेडी, एक्शन और एडवेंचर का बड़ा मिश्रण देखने को मिलेगा।
जून 2026: सितारों की प्रतिष्ठा दांव पर
जून महीने में रिलीज होने वाली इन फिल्मों का कुल बजट लगभग 1470 करोड़ रुपये से ज्यादा बताया जा रहा है। ऐसे में यह महीना सिर्फ कमाई का नहीं बल्कि बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों की प्रतिष्ठा का भी सवाल बन गया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि दर्शकों का सबसे ज्यादा प्यार किस फिल्म को मिलता है और कौन बॉक्स ऑफिस का असली किंग साबित होता है।
