Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » शालीनता और सौम्यता के साथ अभूतपूर्व फैसलों और काम के लिए, याद किए जाएंगे ये पूर्व पीएम…
    News

    शालीनता और सौम्यता के साथ अभूतपूर्व फैसलों और काम के लिए, याद किए जाएंगे ये पूर्व पीएम…

    By Tv 36 HindustanApril 5, 2024No Comments6 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- देश के पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के राज्य सभा के साथ ही सक्रिय राजनीति से रिटायर होने पर कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भावुक होकर एक पत्र लिखा. उन्होंने कहा कि तीन दशकों तक देश की सेवा और उनके कार्यकाल को राष्ट्र हमेशा याद करेगा. मनमोहन सिंह का पूरा जीवन ही प्रेरणादायक रहा है. राजनीति शुरू करने से पहले भारत सरकार में अधिकारी के तौर पर भी मनमोहन सिंह का कार्यकाल यादगार रहा. मनमोहन सिंह ने अपने जीवन में उच्च शिक्षा प्राप्त की, भारत सरकार में काम किया और उसके बाद राजनीति में आए, वहां भी अपना नाम कमाया.

    अद्वितीय हैं मनमोहन 

    पीवी नरसिंह राव के समय वित्त मंत्री के तौर पर मनमोहन सिंह ने जो काम किया, वह पूरे देश को पता है. नरसिंहा राव जब पीएम थे, तो उस दौरान देश की अर्थव्यवस्था डूब रही थी. उस समय देश के पीएम और वित्तमंत्री ने ही काम किया और देश को पटरी पर लाए, देश का गिरवी रखा हुआ सोना वापस लेकर आए और फिर देश को तरक्की की राह पर ले गए, जिसका पूरा श्रेय मनमोहन सिंह को जाता है. इसके अलावा बतौर पीएम उन्होंने दस साल काम किया, जिसमें देश ने काफी तरक्की की. उसको पूरा देश नहीं भूल सकता. जेएन भगवती , प्रो. अमर्त्य सेन और मनमोहन सिंह तीनों एक साथ पढ़े थे, उस समय मनमोहन सिंह सभी विषय में प्रथम स्थान प्राप्त करते थे. वह एक शानदार व्यक्तित्व के व्यक्ति थे. वह लंबे समय यानी कि 33 सालों तक राज्य सभा के सदस्य रहे. इसके अलावा उनकी सौम्यता, शालीनता, सभ्यता के साथ इतने बड़े पद पर रहना, प्रेरणादायक है. इसकी मिसाल काफी कम इस दुनिया में मिलती है. कोई व्यक्ति बड़े पद पर होता है तो थोड़ा अहंकारी हो जाता है लेकिन मनमोहन सिंह बिल्कुल इसके विपरीत थे. मनमोहन सिंह का व्यक्तित्व सीख देनेवाला है. काफी समय तक उन्होंने देश की सेवा की. ईश्वर उन्हें एक अच्छा स्वास्थ्य दें, ताकि आगे वो देश की नीतियों में अपना विचार रख सकें. हालांकि वर्तमान की बीजेपी की सरकार और कांग्रेस के नीतियों  में कोई मेल नहीं है लेकिन बजट के पेश होने के पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जाकर उनसे विचार-विमर्श किया और आर्थिक मामलों में जानकारी ली. उनके पास विद्वता है और उनसे सीख ली जाती है. एक आरोप लगता था कि वो खुद से कोई निर्णय नहीं ले पाते, लेकिन नीतियां

    वन ही प्रेरणादायक रहा है. राजनीति शुरू करने से पहले भारत सरकार में अधिकारी के तौर पर भी मनमोहन सिंह का कार्यकाल यादगार रहा. मनमोहन सिंह ने अपने जीवन में उच्च शिक्षा प्राप्त की, भारत सरकार में काम किया और उसके बाद राजनीति में आए, वहां भी अपना नाम कमाया.

    अद्वितीय हैं मनमोहन 

    पीवी नरसिंह राव के समय वित्त मंत्री के तौर पर मनमोहन सिंह ने जो काम किया, वह पूरे देश को पता है. नरसिंहा राव जब पीएम थे, तो उस दौरान देश की अर्थव्यवस्था डूब रही थी. उस समय देश के पीएम और वित्तमंत्री ने ही काम किया और देश को पटरी पर लाए, देश का गिरवी रखा हुआ सोना वापस लेकर आए और फिर देश को तरक्की की राह पर ले गए, जिसका पूरा श्रेय मनमोहन सिंह को जाता है. इसके अलावा बतौर पीएम उन्होंने दस साल काम किया, जिसमें देश ने काफी तरक्की की. उसको पूरा देश नहीं भूल सकता. जेएन भगवती , प्रो. अमर्त्य सेन और मनमोहन सिंह तीनों एक साथ पढ़े थे, उस समय मनमोहन सिंह सभी विषय में प्रथम स्थान प्राप्त करते थे. वह एक शानदार व्यक्तित्व के व्यक्ति थे. वह लंबे समय यानी कि 33 सालों तक राज्य सभा के सदस्य रहे. इसके अलावा उनकी सौम्यता, शालीनता, सभ्यता के साथ इतने बड़े पद पर रहना, प्रेरणादायक है. इसकी मिसाल काफी कम इस दुनिया में मिलती है. कोई व्यक्ति बड़े पद पर होता है तो थोड़ा अहंकारी हो जाता है लेकिन मनमोहन सिंह बिल्कुल इसके विपरीत थे. मनमोहन सिंह का व्यक्तित्व सीख देनेवाला है. काफी समय तक उन्होंने देश की सेवा की. ईश्वर उन्हें एक अच्छा स्वास्थ्य दें, ताकि आगे वो देश की नीतियों में अपना विचार रख सकें. हालांकि वर्तमान की बीजेपी की सरकार और कांग्रेस के नीतियों  में कोई मेल नहीं है लेकिन बजट के पेश होने के पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जाकर उनसे विचार-विमर्श किया और आर्थिक मामलों में जानकारी ली. उनके पास विद्वता है और उनसे सीख ली जाती है. एक आरोप लगता था कि वो खुद से कोई निर्णय नहीं ले पाते, लेकिन नीतियां तो पार्टी बनाती है और सरकार उसको लागू करती है. उनके कार्यकाल में ही मनरेगा और राइट टू एजुकेशन कानून लाया गया. आज की सरकार राइट टू एजुकेशन को समाप्त कर रही है.

    विदेशों से बनाए मजबूत संबंध

    आज हम बात करते हैं कि भारत का अमेरिका रणनीतिक साझीदार है, लेकिन इसकी शुरुआत प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने की थी. मनमोहन सिंह के कारण ही भारत पर जो प्रतिबंध लगे थे उसको हटाया गया.  लोग राजनीतिक विकास के लिए देश को भी दाव पर लगा देते हैं लेकिन उन्होंने ने ऐसा नहीं किया. भारत की सरकार ने बिजली के क्षेत्र में न्यूक्लियर पावर की बात की. उस समय भाजपा और सीपीएम ने समर्थन वापस ले लिया था. देश के काम और उन्नति के लिए मनमोहन सिंह ने जो काम किया उसको पूरा देश याद रखेगा. लोग तो अपने फायदे के लिए सरकार को गिरा देते हैं, लेकिन मनमोहन सिंह ने इन सब से ऊपर उठकर काम किया है. वो एक ऐसे प्रधानमंत्री थे जिन्होंने विकास के लिए ही अपनी सरकार तक को दांव पर लगा दिया. उन्होंने अपने कार्यकाल में विदेशों से मजबूत संबंध भी बनाए.  

    राज्यसभा में मनमोहन सिंह 33 साल तक रहे. मनमोहन सिंह के अंदर शालीनता, सौम्यता अलग प्रकार की थी. आज की भाजपा और पीएम नरेंद्र मोदी उनको मौन मोहन सिंह कहते हैं, लेकिन उनके अंदर काफी सौम्यता और सभ्यता थी. उन्होंने कई बार प्रेस वार्ता की और कठोर और कठिन से कठिन सवालों के जवाब बहुत ही सौम्य भाषा में देते थे. भले ही लोगों को मनमोहन सिंह बाहर से नरम नजर आते थे, और सौम्य स्वभाव के लिए देखे जाते थे, अंदर से वो अपनी नीतियों को लेकर उतने ही कठोर थे. विपक्षी नेताओं पर वो कभी टिप्पणी नहीं करते थे. बिना टिप्पणी किए ही वो राजनीति में सक्रिय रहे. उनकी सौम्यता और शालीनता को पूरे देश के लोगों को सीखने की जरूरत है. संसद भवन में सुषमा स्वराज ने एक बार शायरना अंदाज में मनमोहन सिंह से सवाल पूछे थे, उसका जवाब उन्होंने बड़ी ही सौम्यता से दिया था. तो राजनीति में ये सीख होनी चाहिए कि अपनी भाषा में मर्यादा हो.

    Post Views: 0

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमहेंद्र सिंह धोनी ऐसे ही नहीं बने दुनिया के सबसे बेस्ट फिनिशर्स,20वें ओवर में बाहुबली बन जाते हैं धोनी, छक्के लगाकर गेंदबाजों का बना चुके हैं भूत…
    Next Article तेजी से बढ़ते ही जा रही आग की लपटें, आसपास के कई घर चपेट में, पांच घंटे की मशक्कत के बाद भी काबू पाना मुश्किल… 
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    सहारा रिफंड फॉर्म जमा करने के बाद वेरिफिकेशन में इतने दिन लगते हैं…

    September 15, 2026

    इस संभाग में सड़क अधोसंरचना को मिलेगी ऐतिहासिक मजबूती…

    September 15, 2026

    नुआखाई समृद्ध कृषि परंपरा, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और अन्नदाता के परिश्रम का उत्सव मुख्यमंत्री साय…

    September 15, 2026

    PM आवास पर भिड़े भूपेश-विजय, 1 घंटे 20 मिनट चली तीखी बहस, पूर्व सीएम बोले-‘केंद्र ने पैसा नहीं दिया’, डिप्टी सीएम बोले- “गरीबों की आह ली इसलिए…

    September 15, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सहारा रिफंड फॉर्म जमा करने के बाद वेरिफिकेशन में इतने दिन लगते हैं…
    • इस संभाग में सड़क अधोसंरचना को मिलेगी ऐतिहासिक मजबूती…
    • नुआखाई समृद्ध कृषि परंपरा, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और अन्नदाता के परिश्रम का उत्सव मुख्यमंत्री साय…
    • PM आवास पर भिड़े भूपेश-विजय, 1 घंटे 20 मिनट चली तीखी बहस, पूर्व सीएम बोले-‘केंद्र ने पैसा नहीं दिया’, डिप्टी सीएम बोले- “गरीबों की आह ली इसलिए…
    • अचानक रुका CM साय का काफिला, सड़क किनारे दीये बेच रही मीरा से की बात और इतने रुपए देकर खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?