नई दिल्ली:– आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच सोमवार को खेले गए मुकाबले में ईशान किशन की कप्तानी वाली हैदराबाद ने राजस्थान को 57 रनों से हरा दिया। इस मैच में SRH के लिए डेब्यू करने वाला खिलाड़ी प्रफुल्ल हिंगे काल बन गया, उन्होंने एक ही ओवर में तीन बल्लेबाजों को ढेर कर दिया। इसके आलाव ईशान किशन और साकिब हुसैन ने अहम योगादान दिया।
इस मुकाबले में पहले बैटिंग के लिए उतरी हैदराबाद ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 216 रन बोर्ड पर लगाए। टीम के लिए कप्तान ईशान किशन ने 44 गेंदों में 8 चौके और 6 छक्कों की मदद से 91 रन बनाए। रन चेज करते हुए राजस्थान की टीम 19 ओवर में 156 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम के लिए डेनोवन फरेरा ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 44 गेंदों में 7 चौके और 3 छक्कों की मदद से 69 रन स्कोर किए, लेकिन उनकी पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी।
सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन की धारदार गेंदबाजी करते हुए 4-4 विकेट लिए। यह प्रफुल्ल और साबिक का IPL में डेब्यू मैच था (IPL 2026 SRH vs RR, Prafull)। प्रफुल्ल ने पहले ही ओवर में 3 विकेट चटका लिए थे, प्रफुल्ल अब आईपीएल के इतिहास में डेब्यू करते हुए पहले ओवर में 3 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए है।
