Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » डिनर की यह एक गलती बढ़ा सकती है वजन और बीमारियों का ये खतरा…
    समाचार

    डिनर की यह एक गलती बढ़ा सकती है वजन और बीमारियों का ये खतरा…

    By Tv36 HindustanJune 5, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– रात का खाना अन्य सभी मील्स की तरह ही जरूरी भोजन है और किसी भी भोजन को स्किप करना कभी भी अच्छा नहीं होता। कैलरी और सभी पोषक तत्वों के संबंध में हमारे शरीर की दैनिक आवश्यकताओं का अपना एक सेट है।

    यदि हम सभी मील्स ठीक समय पर करते हैं, तो इससे मेटाबॉलिज्‍म ठीक रहता है। अपने भोजन के समय को शरीर की प्राकृतिक घड़ी के करीब रखना स्वास्थ्य के लिए हमेशा से ही फायदेमंद साबित होता है।
    समय से डिनर के फायदे
    डिनर अगर समय से कर लिया जाए, तो आपकी सेहत के लिए हर लिहाज से बेहतर रहता है। अध्ययन से पता चलता है कि ऐसा करना डायबिटीज टाइप 2 के जोखिम को कम करता है। बीपी को लेवल में रखता है। इससे वजन घटाने, सही मेटाबॉलिज़्म, बेहतर एनर्जी लेवल, सहनशक्ति, बेहतर पाचन और इम्युनिटी जैसे कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। आप गलत समय पर हेल्दी चीजें भी खाते हैं, तो शरीर को उसका पूरा फायदा नहीं मिलता, वहीं अगर आप सही समय पर कभी-कभार अनहेल्दी चीज भी खा लेंगे तो आपकी फिटनेस खराब नहीं होगी।
    बीमारियों से बचना है, तो यह है सही समय
    खाना सिर्फ भूख मिटाने के लिए नहीं खाना चाहिए, बल्कि उसका पोषक तत्वों से भरपूर होना भी जरूरी है। डॉक्टर के अनुसार, कभी भी ब्रेकफास्ट स्किप न करें, क्योंकि अच्छा ब्रेकफास्ट आपकी बॉडी को दिन भर एनर्जी देगा। ऐसे में ध्यान रखें कि ब्रेकफास्ट में फाइबर, प्रोटीन, माइक्रो न्यूट्रिएंट्स ठीक मात्रा में हों। हाइ शुगर फैट वाला खाना ब्रेकफास्ट में नहीं खाना चाहिए। साथ ही लंच दिन का सबसे हैवी मील होना चाहिए। ऐसे में अगर आप कुछ भी अनहेल्दी भी खा लेते हैं तो गट उसे पचाने में समर्थ होता है।

    जब बात डिनर की होती है, तो लोग यहीं सबसे ज्यादा गलती करते हैं। स्कूल या ऑफिस की भागदौड़ की वजह से सुबह नाश्ते के लिए समय नहीं मिलता। लंच में भी हल्का-फुल्का कुछ खा लेते हैं। फिर रात में भरपेट भोजन करते हैं। इस हिसाब से दिनभर का सबसे हैवी मील रात में खाते हैं। यानी हम सबसे हैवी मील तब लेते हैं, जब बॉडी उसे पचा सकने में सबसे ज्यादा निष्क्रिय है। रात का खाना सबसे कम मात्रा में और सबसे हल्का होना चाहिए।

    डिनर का सही समय
    डिनर को लेकर कई अलग-अलग भ्रांतियां है। कुछ लोग तो डिनर स्किप करने की बात करते हैं, तो कोई कहता है कि सूरज ढलने से पहले आपको डिनर कर लेना चाहिए। दोनों में से कोई नुकसानदायक नहीं है। लेकिन अपने शरीर के लिए आपको अपनी दिनचर्या के हिसाब से डिनर करना या न करने का चुनाव खुद करना है।

    डिनर करने और सोने के बीच कम से कम तीन घंटे का गैप होना चाहिए। इसलिए 8 बजे से पहले डिनर करना हर लिहाज से अच्छा होता है। देर तक जागने पर आपको दोबारा भूख लग जाएगी और ऐसे में आप जो भी खाएंगे, वो सिर्फ फैट बनकर बॉडी में जमा होगा।
    ऐसी हो डिनर की प्लानिंग
    रात के खाने में ही नहीं बल्कि हर मील में कार्ब्स, प्रोटीन और फाइबर का सही संतुलन होना चाहिए।
    सोने के समय गैस्ट्रिक परेशानी से बचने के लिए लास्ट मील में इस्तेमाल होने वाले तेल और मसाले कम से कम करें।
    रोटी, दाल, सब्ज़ी, सब्जि़यों के साथ साबुत गेहूं का पास्ता, सब्जि़यों के साथ खिचड़ी, फल और नट्स के साथ ओट्स, रायते के साथ बेसन का चीला, ब्राउन राइस पुलाव, दाल आदि एक अच्छा रात का भोजन हैं, बशर्ते इनका पोर्शन साइज कम हो।

    Post Views: 75

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleदुनिया में हाहाकार, भारत में बहार वैश्विक मंदी के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था की ऊंची उड़ान, GDP ग्रोथ इतने पर्सेंट दर्ज…
    Next Article हर पौधा बनेगा एक स्मृति, हर वृक्ष रचेगा हरित विरासत की नई कहानीः सीईओ राजेश कुमार सिंह
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    जिला दण्डाधिकारी ने सत्यम सोनी को एक वर्ष की अवधि के लिए किया जिला बदर…

    June 5, 2026

    जल जीवन मिशन के कार्यों में गति लाने, समय-सीमा में पूर्ण करने लापरवाह ठेकेदारों पर कड़ी कार्रवाई करने- कलेक्टर ने दिए सत्य निर्देश…

    June 5, 2026

    सारडा एनर्जी एंड मिनरल्स लिमिटेड में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया…

    June 5, 2026

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने 76वीं जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप की स्वर्ण पदक विजेता छत्तीसगढ़ बालिका टीम का किया सम्मान

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • जिला दण्डाधिकारी ने सत्यम सोनी को एक वर्ष की अवधि के लिए किया जिला बदर…
    • जल जीवन मिशन के कार्यों में गति लाने, समय-सीमा में पूर्ण करने लापरवाह ठेकेदारों पर कड़ी कार्रवाई करने- कलेक्टर ने दिए सत्य निर्देश…
    • सारडा एनर्जी एंड मिनरल्स लिमिटेड में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया…
    • विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने 76वीं जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप की स्वर्ण पदक विजेता छत्तीसगढ़ बालिका टीम का किया सम्मान
    • हर पौधा बनेगा एक स्मृति, हर वृक्ष रचेगा हरित विरासत की नई कहानीः सीईओ राजेश कुमार सिंह
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?