Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » गर्दा उड़ाने आ रहा 10 हजार रुपये का ये Smartphone! कम कीमत में पाएं जबरदस्त कैमरा और ये फीचर्स
    राष्ट्रीय

    गर्दा उड़ाने आ रहा 10 हजार रुपये का ये Smartphone! कम कीमत में पाएं जबरदस्त कैमरा और ये फीचर्स

    By Tv 36 HindustanJuly 2, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कम कीमत में अगर महंगे फोन के फीचर्स मिल जाएं, तो ऐसे मौके को कौन अपने हाथ से जाने देगा? अगर आप भी इस मौके का फायदा उठाना चाहते हैं तो हम आपको बता दें कि स्मार्टफोन ब्रांड टेकनो (Tecno) एक नया स्मार्टफोन, Tecno Spark 8P लॉन्च करने जा रहा है. ये स्मार्टफोन कम कीमत में कुछ ऐसे फीचर्स दे रहा है जो आपकओ आमतौर पर प्रीमियम स्मार्टफोन्स में मिलते हैं. आइए Tecno Spark 8P के लॉन्च से जुड़ी जानकारी, इसके फीचर्स और इसकी कीमत के बारे में सबकुछ जानते हैं..

    लॉन्च होने जा रहा Tecno Spark 8P

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Tecno Spark 8P के लॉन्च को लेकर जानकारी आधिकारिक तौर पर सामने आई है. Tecno Mobile India ने इस स्मार्टफोन के लॉन्च को ट्विटर (Twitter) और फेसबुक (Facebook) पर टीज किया है. फिलहाल केवल ये पता चला है कि इस फोन को जल्द लॉन्च किया जा सकता है, अभी लॉन्च डेट का खुलासा नहीं हुआ है.

    10 हजार रुपये का हो सकता है ये स्मार्टफोन

    इस स्मार्टफोन के फीचर्स तो कमाल के हैं ही लेकिन जो बात लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आ रही है, वो इस फोन की कीमत है. आपको बता दें कि Tecno Spark 8P को पिछले साल नवंबर में फिलिपींस (Tecno Spark 8P Philippines) में लॉन्च किया गया था और वहां इसकी कीमत PHP 7,499 थी. इसके हिसाब से, भारत में ये फोन 10 से 11 हजार रुपये के बीच में लॉन्च किया जा सकता है.

    Tecno Spark 8P के फीचर्स

    कंपनी द्वारा जारी किए गए टीजर में दिया गया है कि Tecno Spark 8P 7GB RAM के साथ आने वाला है. इसका मतलब यह हुआ कि 4GB RAM के साथ इसमें यूजर्स को 3GB RAM वर्चुअली बढ़ाने का मौका मिलेगा. ये भी कन्फर्म हो गया है कि इस स्मार्टफोन में एक ट्रिपल रीयर कैमरा सेटअप दिया जा रहा है जिसमें मेन सेंसर 50MP का होगा. इसके अलावा आधिकारिक तौर पर इस फोन के कोई फीचर्स सामने नहीं आए हैं.

    Tecno Spark 8P के ग्लोबल वेरिएंट में 6.6-इंच का एफएचडी+ डॉट नॉच डिस्प्ले, 1080×2408 पिक्सल का रेसोल्यूशन और 480ppi की पिक्सल डेन्सिटी दी गई है. फिलिपींस वाला वेरिएंट मीडियाटेक हेलिओ G70 SoC (Mediatek Helio G70 SoC) प्रोसेसर पर काम करता है. Tecno Spark 8P के ग्लोबल वेरिएंट में एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और 5000mAh की बैटरी दी गई है.
    अब देखना यह है कि इनमें से कौन से फीचर्स Tecno Spark 8P के इंडियन वेरिएंट में दिए जाएंगे.

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleउदयपुर हत्याकांड की धमक छत्तीसगढ़ तक, भाजपा और हिन्दू संगठनों के बंद को मिला लोगों का समर्थन, सुबह से थमी गतिविधियां, बंद है दुकानें
    Next Article शेषनाग झील पर भोलेशंकर ने उतार दिए थे गले के सांप, जानें अमरनाथ यात्रा से जुड़े ऐसे रहस्य
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    पेट्रोल डीजल पर लगाई लिमिट अब एक व्यक्ति को मिलेगा इतने लीटर फ्यूल में पेट्रोल पंप मालिकों को दिए निर्देश…

    May 12, 2026

    अब फिटकरी से दूर करें चेहरे की झाइयां, इस्तेमाल का ये सही तरीका हो, यहां जानिए…

    May 12, 2026

    महंगाई में 30 हजार रुपये किराया देना सही है या 70 हजार रुपये EMI जानें अपने आय के हिसाब से सही फैसला…

    May 12, 2026

    सीएम बनते ही एक्शन मोड में आए विजय मंदिर-मस्जिद के साथ इन जगहों पर शराब की बिक्री बंद करने का आदेश…

    May 12, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पेट्रोल डीजल पर लगाई लिमिट अब एक व्यक्ति को मिलेगा इतने लीटर फ्यूल में पेट्रोल पंप मालिकों को दिए निर्देश…
    • अब फिटकरी से दूर करें चेहरे की झाइयां, इस्तेमाल का ये सही तरीका हो, यहां जानिए…
    • महंगाई में 30 हजार रुपये किराया देना सही है या 70 हजार रुपये EMI जानें अपने आय के हिसाब से सही फैसला…
    • सीएम बनते ही एक्शन मोड में आए विजय मंदिर-मस्जिद के साथ इन जगहों पर शराब की बिक्री बंद करने का आदेश…
    • पीएम मोदी की सोना और तेल बचाने की अपील पर शरद पवार का बड़ा बयान, मोदी से कर दी ये बड़ी मांग…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?