Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » श्रद्धालुओं को इस बार बदला नजर आएगा धाम, जानें कैसी है नई तस्वीर, क्या हैं आकर्षण के केंद्र…
    समाचार

    श्रद्धालुओं को इस बार बदला नजर आएगा धाम, जानें कैसी है नई तस्वीर, क्या हैं आकर्षण के केंद्र…

    By Tv 36 HindustanApril 30, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– इस बार बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को बदरीनाथ मंदिर खुला-खुला नजर आएगा। बदरीनाथ धाम भी बदला दिखने लगा है। बदरीनाथ महायोजना मास्टर प्लान के तहत धाम में युद्धस्तर पर निर्माण और भवनों के ध्वस्तीकरण का काम चल रहा है। बदरीनाथ बाजार क्षेत्र में भी जगह-जगह निर्माण कार्य चल रहे हैं। जिससे धाम की तस्वीर एकदम बदली हुई है।

    धाम में मास्टर प्लान के दूसरे चरण के कार्य चल रहे हैं। अराइवल प्लाजा का निर्माण अंतिम चरण में पहुंच गया है। इस पर नक्काशीदार पत्थर और लकड़ी लगाकर आकर्षक रूप दिया जा रहा है। बदरीश झील और शेषनेत्र झील के किनारे आकर्षक पत्थर बिछाए गए हैं और आकर्षक लाइट लगा दी गई है।

    बदरीनाथ मंदिर के करीब 75 मीटर हिस्से में भवनों का ध्वस्तीकरण कार्य भी तेजी से चल रहा है। दूर से ही मंदिर खाली-खाली नजर आ रहा है। दर्शनों की लाइन के दोनों ओर के सभी भवनों को ध्वस्त कर दिया गया है। बदरीनाथ के शुरुआत देव दर्शनी में तीर्थयात्रियों के लिए व्यू प्वाइंट बनाया जा रहा है।
    प्राकृतिक सौंदर्य को निहार सकेंगे
    यहां से यात्री दूर से ही बदरीनाथ मंदिर और यहां के प्राकृतिक सौंदर्य को निहार सकेंगे। यहां एक विशाल गेट भी बनाया जा रहा है। लोनिवि पीआईयू के अधिशासी अभियंता योगेश मनराल ने बताया कि मास्टर प्लान के कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। बरसात से पहले अधिकांश काम पूर्ण कर लिए जाएंगे।

    बदरीनाथ क्षेत्र में अलकनंदा के दोनों ओर से रिवर फ्रंट का काम भी तेजी से चल रहा है। कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग पीआईयू बरसात से पहले यहां अधिक से अधिक कार्यों को पूरा करने पर जोर दे रही है। इसके लिए यहां करीब 400 मजदूर लगाए गए हैं।

    रिवर फ्रंट के कार्यों से अलकनंदा अस्त-व्यस्त नजर आ रही है। नदी में जगह-जगह मलबे के ढेर पड़े हैं। मलबे के कारण नदी का रुख गांधी घाट और ब्रह्मकपाल की ओर ओर हो गया है। यदि मलबे का जल्द निस्तारण नहीं किया गया तो बरसात में नदी का पानी ब्रह्मकपाल से तप्तकुंड तक घुस जाएगा।

    Post Views: 1,040

    #diesel #petrol Big news community Covidrecovery PM Narendra modi नई दिल्ली रायपुर
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकैबिनेट बैठक 2025: ट्रांसफर पॉलिसी को मंजूरी, सोलर प्लांट समेत इन प्रस्तावों पर लगी मुहर…
    Next Article पाक के लिए आज कयामत का दिन PM मोदी लेंगे ये बड़े फैसले, CCS सहित 4 बैठकें…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    रक्षाबंधन पर्व पर जनपद उपाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जाखड़ ने दी क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक है ये त्यौहार…

    August 29, 2026

    Mahindra ने बदला EV खरीदने का तरीका 11.45 लाख से शुरू SUV, बैटरी की EMI सिर्फ 6,975 रुपये…

    August 29, 2026

    यश की ‘टॉक्सिक’ ने हिंदी में मचाया तहलका, 4 दिन में 100 करोड़ पार RRR का रिकॉर्ड भी टूटा…

    August 29, 2026

    Everest की हींग पर लगा बैन, FSSAI को गरम मसाले और चिकन मसाले में भी मिली गड़बड़…

    August 29, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • रक्षाबंधन पर्व पर जनपद उपाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जाखड़ ने दी क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक है ये त्यौहार…
    • Mahindra ने बदला EV खरीदने का तरीका 11.45 लाख से शुरू SUV, बैटरी की EMI सिर्फ 6,975 रुपये…
    • यश की ‘टॉक्सिक’ ने हिंदी में मचाया तहलका, 4 दिन में 100 करोड़ पार RRR का रिकॉर्ड भी टूटा…
    • Everest की हींग पर लगा बैन, FSSAI को गरम मसाले और चिकन मसाले में भी मिली गड़बड़…
    • माननीय मुख्य न्यायमूर्ति श्री रमेश सिन्हा ने किया व्यवहार न्यायालय, कटघोरा जिला कोरबा का निरीक्षण व न्यायालयीन व्यवस्थाओं, अधोसंरचना का लिया जायजा, अधिवक्ता संघ की समस्याओं के संबंध में की चर्चा….
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?