Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » इस बार संविधान दिवस को लेकर सरकार ने की विशेष तैयारी, जाने क्या होने वाला है खास…
    News

    इस बार संविधान दिवस को लेकर सरकार ने की विशेष तैयारी, जाने क्या होने वाला है खास…

    By Tv 36 HindustanNovember 24, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    , नई दिल्ली: Constitution Day 2024: चुनावों में भाजपा के खिलाफ जिस संविधान को विपक्षी दल हथियार बनाने का प्रयास करते हैं, उसको लेकर ही सरकार जनता को जागरूक करने के लिए प्रयासरत है। ऐसा पहली बार होने जा रहा है, जब संविधान दिवस पर देश की सभी ग्राम पंचायतों में संविधान दिवस मनाने का निर्णय लिया गया है।पंचायती राज मंत्रालय ने पूरी की तैयारीपंचायती राज मंत्रालय ने सभी राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों में विशेष ग्राम सभाओं सहित अन्य गतिविधियों को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए दिए हैं। संविधान दिवस देश भर में 26 नवंबर को मनाया जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार ने विशेष तैयारी की है। नई दिल्ली में युवाओं के एक बड़े कार्यक्रम के अलावा पंचायती राज मंत्रालय ने सरकार के इस प्रयास को गांव स्तर तक ले जाने वाली है।

    संविधान की प्रस्तावना का होगा पाठमंत्रालय की ओर से सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को इस संबंध में पत्र लिखकर आयोजन संबंधी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इसमें कहा गया है कि इस दिन सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा आयोजित की जाएगी, जिसके केंद्र में संविधान ही रहेगा। संबंधित पंचायत क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीण ही ग्राम पंचायत सदस्य होते हैं, इसलिए उन सभी को आमंत्रित कर संविधान की प्रस्तावना का पाठ कराते हुए संविधान की शपथ दिलाई जाएगी।कई कार्यक्रमों का होगा आयोजनयह विडियो भी देखेंस्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान कर देश की स्वतंत्रता में उनके योगदान का उल्लेख वक्ता करेंगे। ग्राम पंचायत क्षेत्र के स्कूल-कालेजों में संवैधानिक मूल्यों पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। कालेजों में संवैधानिक अधिकार और कर्तव्यों पर प्रतियोगिता कराई जाएगी।

    राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की क्या भूमिका है, इस पर सभी ग्राम पंचायतों में स्वयं सहायता समूहों को साथ जोड़कर चर्चा कराने के लिए कहा गया है।अधिकारियों को दिए गए निर्देशआदिवासी आबादी बहुलता वाले अधिसूचित राज्यों के गांवों में अलग से कार्यक्रम करने के निर्देश हैं। पंचायती राज मंत्रालय ने इन राज्यों के संबंधित अपर मुख्य सचिवों, प्रमुख सचिवों और सचिवों से कहा है कि संविधान में आदिवासी वर्ग को क्या-क्या अधिकार दिए गए हैं, इसके प्रति उन्हें जागरूक किया जाए।Jagranइसके लिए अलग से ग्राम सभाओं में विस्तार से चर्चा की जाएगी। सरकार का उद्देश्य यही है कि संविधान के प्रति राजग सरकार की सकारात्मक भावना का संदेश जनता तक पहुंचाया जाए, ताकि विपक्ष के चुनावों में प्रयोग किए जाने वाले हथकंडों की धार को कुंद किया जा सके।

    Post Views: 1,340

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकर्नाटक के गृहमंत्री ने ईवीएम हैकिंग का लगाया आरोप,भारत के चुनाव आयोग से करने जा रहे हैं अपील…
    Next Article इस विटामिन की अधिकता डालती है आंखों पर बुरा प्रभाव, रिसर्च में आई बात सामने…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    आज बुधवार के ये अचूक उपाय: धन, नौकरी और व्यापार की परेशानी दूर करने के आसान उपाय…

    May 13, 2026

    आधी रात से सोना-चांदी होगा महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाया ये शुल्क…

    May 13, 2026

    दुर्ग में बड़ी घटना; सिलेंडर ब्लास्ट से इतने लोग जिंदा जले, धमाके के बाद लगी आग…

    May 13, 2026

    आज का राशिफल मेष और सिंह सहित इन राशि वालों को मिलेगी कार्यक्षेत्र में सफलता, पढ़ें आज का राशिफल…

    May 13, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • आज बुधवार के ये अचूक उपाय: धन, नौकरी और व्यापार की परेशानी दूर करने के आसान उपाय…
    • आधी रात से सोना-चांदी होगा महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाया ये शुल्क…
    • दुर्ग में बड़ी घटना; सिलेंडर ब्लास्ट से इतने लोग जिंदा जले, धमाके के बाद लगी आग…
    • आज का राशिफल मेष और सिंह सहित इन राशि वालों को मिलेगी कार्यक्षेत्र में सफलता, पढ़ें आज का राशिफल…
    • PM मोदी की अपील पर यहां के CM का बड़ा फैसला, कहा- ‘अगले आदेश तक…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?