Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » इस साल 365 की जगह 366 दिन रहेंगे, कहां से हुई लीप ईयर की शुरुआत….
    News

    इस साल 365 की जगह 366 दिन रहेंगे, कहां से हुई लीप ईयर की शुरुआत….

    By Tv 36 HindustanJanuary 3, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    2024 पिछले तीन सालों से खास रहने वाला है. वजह है कि यह साल लीप ईयर होगा. लीप ईयर यानी 365 की जगह साल में 366 दिन होंगे. यह तो सब जानते हैं कि हर चार साल में ऐसा होता है. क्या आपने कभी सोचा है कि धरती के घूमने में ऐसा क्या बदलाव आता है जिससे हर चार साल बाद कैलेंडर में एक दिन बढ़ जाता है?लीप ईयर का यह अतिरिक्त दिन साल के दूसरे महीने यानी फरवरी में जोड़ा जाता है. 29 फरवरी साल का सबसे छोटा दिन होता है.

    आइए जानते हैं कि लीप ईयर की शुरूआत कब और क्यों हुई? कैथोलिक चर्च ने कैलेंडर ठीक करने का जिम्मा क्यों उठाया? लीप ईयर के अतिरिक्त दिन को लेकर दुनिया के देशों में क्या रिवाज हैं.लीप ईयर में 366 दिन होना क्यों जरूरी?पहले समझते हैं कि लीप डे की जरूरत क्यों होती है. हमारी पृथ्वी सौर मंडल में सूरज के चक्कर लगा रही है. जब पृथ्वी का एक चक्कर पूरा हो जाता है, तो उसे धरती का एक साल कहते हैं. अब इस एक चक्कर को पूरा करने में पृथ्वी को 365 दिन, 5 घंटे, 48 मिनट और 46 सेकेंड्स लगते हैं.

    मोटे तौर पर एक साल को 365 दिन लंबा माना जाता है, लेकिन इस अतिरिक्त 5 घंटे, 48 मिनट और 46 सेकेंड्स को ऐसे नहीं छोड़ा जा सकता.

    अगर इस समय की गणना नहीं की जाएगी तो फसल का चक्र और मौसम धीरे-धीरे साल के अलग-अलग समय पर होने लगेंगे. एक समय ऐसा भी हो सकता है जब जनवरी में गर्मी और सितंबर में तेज धूप निकलने लगे.वर्तमान में इस्तेमाल होने वाले ग्रेगोरियन कैलेंडर में एक सामान्य साल में मोटे तौर पर 6 घंटे की गणना नहीं की जाती. 4 सालों में यह अतिरिक्त समय लगभग 24 घंटे यानी एक दिन के बराबर हो जाता है.

    इस तरह हर चार साल बाद एक दिन जोड़कर अतिरिक्त समय की गणित को ठीक कर लिया जाता है. इस एक दिन को जोड़ने से लोगों को सहूलियत होती है.

    29 फरवरी था प्रपोज डेसमय के साथ 29 फरवरी सिर्फ गणित का जोड़-तोड़ नहीं रह गया है. दुनियाभर में इस दिन को लेकर कई रीति-रिवाज विकसित हुए हैं. दिलचस्प बात है कि ज्यादातर रिवाज रोमांस और शादी से संबंधित हैं. बताया जाता है कि आयरलैंड में 5वीं सदी में सेंट ब्रिजेट ने सेंट पैट्रिक से कहा था कि महिलाओं को पुरुषों के सामने शादी का प्रस्ताव रखने की अनुमति नहीं है. तब सेंट पैट्रिक ने 29 फरवरी को एक ऐसे दिन के रूप में नामित किया, जिस दिन महिलाओं को पुरुषों को प्रपोज करने की अनुमति होगी.

    कुछ जगह लीप डे को बैचलर डे के रूप में जाना जाता है.स्कॉटलैंड की रानी ने इस रिवाज में महिलाओं के फायदे के लिए एक नया ट्विस्ट जोड़ा. इसमें कहा गया था कि महिलाएं हर 29 फरवरी को प्रपोज कर सकती हैं. और अगर कोई पुरुष इनकार करता है, तो उसे महिला को जुर्माने के रूप में नया गाउन, दस्ताने या चुंबन देना होगा.Februaryकिसने सुधारा था कैलेंडर?लीप ईयर जोड़ने की शुरूआत हजारों सालों पहले रोमन जनरल जुलियस सीज़र ने की थी. तब रोमन कैलेंडर 355 दिनों का ही हुआ करता था. उस समय दिसंबर की जगह फरवरी साल का आखिरी महीना था.

    45 BC में सीज़र ने आदेश दिया कि हर चार साल बाद साल के आखिरी दिन में 24 घंटे जोड़े जाएं. इससे चार साल के अंतराल में 24 फरवरी, तब का साल का आखिरी दिन, का दिन 24 की जगह 48 घंटों का होने लगा. मगर यह भी सटीक गणित नहीं थी और धीरे-धीरे कैलेंडर में अनियमितता बढ़ने लगी.16वीं शताब्दी में कैथोलिक चर्च ने कैलेंडर में आखिरी बड़ा बदलाव किया. चर्च ने यह जिम्मा इसलिए भी उठाया क्योंकि कैलेंडर की त्रुटि की वजह से ईस्टर (ईसाईयों का महत्वपूर्ण वार्षिक धार्मिक पर्व) की तारीख अपने पारंपरिक स्थान से लगभग दस दिन दूर हो गई थी.पोप ग्रेगरी XIII ने एक संशोधित कैलेंडर शुरू किया, जिसे हम आज इस्तेमाल करते हैं. इसमें 400 से विभाजन होने वाले सालों को लीप ईयर माना जाता है. इस वजह से सन् 1800, 1900 लीप ईयर नहीं थे. लेकिन सन् 2000 लीप ईयर था.

    Views: 0
    Hindi khabar Hindi news hindinews india This year there will be 366 days instead of 365 Today latest news Today news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleराजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और दो आईएएस के ठिकानों पर ईडी ने छापा मारा…..
    Next Article लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों को लेकर बीजेपी ने की बैठक, लिए कुछ अहम फैसले…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    रेलवे में स्टेशन मास्टर बनने का मौका, 1,250 पदों पर होगी भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि आज…

    November 25, 2026

    भारत-बांग्लादेश के रिश्तों की अग्निपरीक्षा बनेगी गंगा जल संधि, 30 साल पुरानी डील खत्म होने से पहले बढ़ी हलचल…

    November 25, 2026

    बोतल का पानी कितना खतरनाक है इसे पीने से कैंसर कैसे हो सकता है…

    November 25, 2026

    शहर आज बड़ा स्वास्थ्य शिविर, कैंसर और हृदय रोग विशेषज्ञ करेंगे जांच, BP-शुगर और ECG भी मुफ्त…

    November 25, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • रेलवे में स्टेशन मास्टर बनने का मौका, 1,250 पदों पर होगी भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि आज…
    • भारत-बांग्लादेश के रिश्तों की अग्निपरीक्षा बनेगी गंगा जल संधि, 30 साल पुरानी डील खत्म होने से पहले बढ़ी हलचल…
    • बोतल का पानी कितना खतरनाक है इसे पीने से कैंसर कैसे हो सकता है…
    • शहर आज बड़ा स्वास्थ्य शिविर, कैंसर और हृदय रोग विशेषज्ञ करेंगे जांच, BP-शुगर और ECG भी मुफ्त…
    • आज से शुरू अगहन का पवित्र महीना, जानें क्या करें और किन गलतियों से बचें…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?