Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » तीन दिन, तीन बड़े चेहरे: नितिन नबीन, मोहन भागवत और राहुल गांधी के इन कार्यक्रमों से गरमाएगी सियासत…
    समाचार

    तीन दिन, तीन बड़े चेहरे: नितिन नबीन, मोहन भागवत और राहुल गांधी के इन कार्यक्रमों से गरमाएगी सियासत…

    By Tv36 HindustanSeptember 15, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मध्यप्रदेश :– आर्थिक राजधानी इंदौर 17 से 19 सितंबर तक राष्ट्रीय राजनीति और वैचारिक गतिविधियों का बड़ा केंद्र बनने जा रहा है। लगातार तीन दिनों में बीजेपी, आरएसएस और कांग्रेस से जुड़े बड़े कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। खास बात यह है कि तीनों आयोजनों में युवाओं को केंद्र में रखा गया है। 17 सितंबर को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, 18 सितंबर को आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और 19 सितंबर को कांग्रेस नेता राहुल गांधी इंदौर और आसपास के क्षेत्रों में मौजूद रहेंगे।

    तीन दिवसीय राजनीतिक गतिविधियों की शुरुआत 17 सितंबर को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से होगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका इंदौर का पहला दौरा बताया जा रहा है। इंदौर में कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वे उज्जैन और मंदसौर भी जाएंगे। उज्जैन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों के साथ बीजेपी के सेवा संकल्प अभियान से जुड़े आयोजनों में भी उनकी मौजूदगी रहेगी।
    18 सितंबर को मोहन भागवत करेंगे युवाओं से संवाद
    इसके अगले दिन 18 सितंबर को आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत इंदौर और उज्जैन के दौरे पर रहेंगे। उज्जैन में आयोजित युवा धर्म संसद में वे युवाओं से संवाद करेंगे। कार्यक्रम का फोकस युवाओं को भारतीय संस्कृति, समाज और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने पर रहेगा। इसे लेकर आरएसएस से जुड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की ओर से तैयारियां की जा रही हैं।

    19 सितंबर को राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम
    तीसरे दिन यानी 19 सितंबर को कांग्रेस नेता राहुल गांधी इंदौर पहुंचेंगे। कांग्रेस की ओर से आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में राहुल गांधी छात्रों और युवाओं से सीधे संवाद करेंगे। कार्यक्रम में शिक्षा व्यवस्था, छात्रों की समस्याओं, उनके संघर्ष और स्थानीय मुद्दों पर बातचीत प्रस्तावित है। कार्यक्रम के लिए इंदौर विकास प्राधिकरण के मैदान में तैयारियां की जा रही हैं।

    तीनों दलों के आयोजनों में युवा फोकस
    लगातार तीन दिनों में होने वाले इन कार्यक्रमों में युवाओं पर खास फोकस नजर आ रहा है। राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस की तैयारियों के बीच बीजेपी और आरएसएस भी अपने आयोजनों को लेकर सक्रिय हैं। राजनीतिक तौर पर इसे युवाओं के बीच अपनी पहुंच और प्रभाव दिखाने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। बीजेपी की कोशिश राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष के जरिए बड़ा राजनीतिक माहौल बनाने और भीड़ जुटाने की भी बताई जा रही है।
    मालवा-निमाड़ के युवाओं पर किसकी पकड़?
    17 सितंबर को नितिन नबीन, 18 सितंबर को मोहन भागवत और 19 सितंबर को राहुल गांधी की मौजूदगी इंदौर को लगातार तीन दिनों तक सियासी गतिविधियों के केंद्र में रखेगी। तीनों आयोजनों के जरिए बीजेपी, आरएसएस और कांग्रेस युवाओं तक अपनी विचारधारा और राजनीतिक संदेश पहुंचाने की कोशिश करेंगे। ऐसे में नजर इस बात पर रहेगी कि मालवा-निमाड़ के युवा वर्ग के बीच कौन सा आयोजन ज्यादा प्रभाव छोड़ता है।

    Post Views: 220

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleप्रदेश में GST विभाग की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप, 6 कारोबारी जांच के घेरे में; बावा होटल से 60 लाख की हुई वसूली…
    Next Article एक गलती की वजह से बेटी के शरीर पर पड़ गए थे कीड़े, फिर ऋषि पंचमी व्रत ने बदली कहानी…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    घर में फेंगशुई कछुआ रखने वाले हैं ना करें ये 4 गलतियां…

    September 16, 2026

    सेवा संकल्प अभियान जिले में प्रज्ज्वलित होंगे 1 लाख 8 हजार दीप…

    September 16, 2026

    पवित्र शहर मक्का के करीब पहुंचा हूती ड्रोन सऊदी एयर डिफेंस एक्टिव इन शहरों में अलर्ट…

    September 16, 2026

    भारतीय डेविस कप टीम के मैनेजर सुजीत रॉय की अपील – 17 सितंबर को पीएम मोदी के लिए जलाएं ‘आशीर्वाद का’…

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • घर में फेंगशुई कछुआ रखने वाले हैं ना करें ये 4 गलतियां…
    • सेवा संकल्प अभियान जिले में प्रज्ज्वलित होंगे 1 लाख 8 हजार दीप…
    • पवित्र शहर मक्का के करीब पहुंचा हूती ड्रोन सऊदी एयर डिफेंस एक्टिव इन शहरों में अलर्ट…
    • भारतीय डेविस कप टीम के मैनेजर सुजीत रॉय की अपील – 17 सितंबर को पीएम मोदी के लिए जलाएं ‘आशीर्वाद का’…
    • कार का AC कम ठंडी हवा दे रहा है ये 6 आसान उपाय आजमाएं, कूलिंग हो सकती है बेहतर…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?