नई दिल्ली:-;बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुए फायरिंग मामले के बाद पूरी फिल्म इंडस्ट्री सदमे में हैं। इस वाकये ने टाइगर को भी हैरानी में डाल दिया है। हमले के बाद पहली बार टाइगर का रिएक्शन सामने आया है।
मीडिया इंटरव्यू के दौरान टाइगर श्रॉफ ने अपने ऊपर हुए हमले को लेकर कई बड़ी बातें कही हैं। दरअसल, 18 अक्टूबर को शाम लगभग 7 बजे जब टाइगर श्रॉफ फुटबॉल प्रैक्टिस करके लौट रहे थे, इसी दौरान 2 हमलावरों ने उनपर ताबडतोड़ फायरिंग कर दी थी। इस हमले में टाइगर को ज्यादा चोट नहीं आयी, लेकिन उनके ड्राइवर और एक फैन को गोली लग गई थी।
टाइगर श्रॉफ ने कही बड़ी बात
अब इस मामले में का बयान सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्टर ने जांचकर्ताओं को बताया कि वह अब भी घटना के सदमे से उबर नहीं पाए हैं। उन्होंने हमले की वजह पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनकी किसी से दुश्मनी नहीं है।
गहरे सदमें में पहुंचे टाइगर
रिपोर्ट के अनुसार, टाइगर श्रॉफ ने जांचकर्ताओं से कहा कि मैं गहरे सदमे में हूं। मैं अभी कुछ नहीं कहना चाहता। आखिर कोई मुझ पर जानलेवा हमला क्यों करना चाहेगा और इसकी वजह क्या है?
हमले के पीछे की वजह को लेकर एक्टर ने आगे सवाल किया कि मेरी किसी से दुश्मनी नहीं है। फिर मुझ पर हमला क्यों हुआ? टाइगर के इस बयान से साफ है कि घटना ने उन्हें झकझोर दिया है। हालांकि, हमले के पीछे की असली वजह का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।
घटना के बाद पुलिस ने हरियाणा से कथित तौर पर दो शूटरों, फूल सिंह और रेहान रहीसुद्दीन अंसारी को गिरफ्तार किया। दोनों की उम्र 18 साल बताई गई है। जांच के अनुसार, फरार होने से पहले उनकी मुलाकात बिहार के रहने वाले 22 वर्षीय ऋतिक कुमार से हुई थी।
इसके बाद तीनों के बाइक से निकलने की बात सामने आई। बताया गया कि आरोपी गुजरात के सूरत पहुंचे और वहां से ट्रेन के जरिए जयपुर जाने के लिए रवाना हुए। हालांकि, अगले दिन राजस्थान के कोटा जिले में उनमें से एक को गिरफ्तार कर लिया गया।
