नई दिल्ली:– गर्मी का मौसम शुरू होते ही लोगों का हाल बेहाल हो गया है। अमीर और माध्यम वर्ग के लोग जहां अपने घर को ठंडा रखने के लिए AC- कूलर का इस्तेमाल करते है। तो वही गरीब वर्ग के लोगों के लिए बिना पैसे गर्मी का समय काटना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आज हम आपको घर को ठंडा रखें के लिए कुछ देसी जुगाड़ के बारे में बताने जा रहे है। जिन्हे करने से निश्चित ही आपको गरमी से थोड़ा राहत जरूर मिलेगी। साथ ही पैसों की बचत भी होगी। तो चलिए जानते है उन उपाय के बारे में ,,,
घर के अंदर पौधे लगाएं
पौधे न केवल घर की खूबसूरती बढ़ाते हैं, बल्कि वे वातावरण को ठंडा भी रखते हैं। एलोवेरा, स्नेक प्लांट, मनी प्लांट और एरेका पाम जैसे पौधे घर के अंदर की हवा को शुद्ध करते हैं और नमी बनाए रखते हैं।
खस के पर्दों का जादू
हमारी पारंपरिक खस की टट्टियां या पर्दे आज भी गर्मी भगाने का सबसे बेहतरीन तरीका हैं। अगर आपके घर में बालकनी या बड़ी खिड़कियां हैं, तो वहां खस के पर्दे लगाएं। जब इन पर पानी छिड़का जाता है, तो इनसे छनकर आने वाली हवा न केवल ठंडी होती है, बल्कि उसमें एक सोंधी खुशबू भी होती है जो मन को शांत करती है।
ग्रीन नेट-
आपने नर्सरी या गार्डन में हरा जाल (Green Net) देखा होगा. इसे आप अपनी छत पर भी लगवा सकते हैं. यह सूरज की सीधी रोशनी को छत पर पड़ने से रोकता है. इसे लगाने से छत की सतह गर्म नहीं होती और नीचे वाले कमरे में तपिश कम महसूस होती है.
जूट की बोरियां-
यह एक बहुत ही देसी और सस्ता जुगाड़ है. शाम के वक्त छत पर जूट की बोरियां बिछा दें. इन पर हल्का पानी छिड़क दें, इससे छत की गर्मी शांत हो जाएगी और रात को कमरा बिल्कुल ठंडा रहेगा.
सूती चादर बिछाएं
गर्मियों में बेडशीट और तकिए के कवर के लिए सिर्फ कॉटन का कपड़ा चुनें। सूती बेडशीट पसीना सोखती है, जिससे सोते समय शरीर को ठंडक महसूस होती है। सिल्क या सिंथेटिक कपड़ों से बचें, क्योंकि वे गर्मी को रोकते हैं और आपको बेचैनी महसूस हो सकती है।
हवा का सही वेंटिलेशन
जब सूरज ढल जाए और बाहर का तापमान कम हो जाए, तब घर की सभी खिड़कियां खोल दें। सुबह जल्दी और देर शाम की ठंडी हवा को घर के अंदर आने दें। इससे कमरे के अंदर जमा गर्म हवा बाहर निकल जाएगी और ताजी हवा अंदर आएगी।
खिड़कियों और दरवाजों को दिन में रखें बंद
दिन के समय बाहर की गर्म हवा घर में घुसती है, जिससे तापमान बढ़ जाता है। इसलिए दोपहर में खिड़कियां और दरवाजे बंद रखें और मोटे पर्दों का इस्तेमाल करें। इससे धूप और गर्मी अंदर आने से रुकेगी।
टेरेस गार्डन-
अगर आपको पौधों का शौक है, तो यह तरीका आपके लिए बेस्ट है. छत पर गमले रखें या छोटी सी क्यारी बनाएं. मिट्टी और पौधों की वजह से छत पर धूप का सीधा असर कम होता है. जब आप पौधों में पानी डालते हैं, तो वाष्पीकरण (Evaporation) की वजह से छत अपने आप ठंडी हो जाती है.
इलेक्ट्रॉनिक उपकरण कम चलाएं
टीवी, फ्रिज, कंप्यूटर जैसे उपकरण गर्मी पैदा करते हैं। जब जरूरत न हो, इन्हें बंद रखें ताकि घर का तापमान नियंत्रित रहे।
