Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » शादी को यादगार बनाने, वकील ने अपने वेडिंग कार्ड पर छपवाईं कानूनी धाराएं
    जीवन शैली

    शादी को यादगार बनाने, वकील ने अपने वेडिंग कार्ड पर छपवाईं कानूनी धाराएं

    By Tv 36 HindustanNovember 26, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं। कोई डेस्टिनेशन वेडिंग प्लान करता है तो कोई आसमान में उड़ते गुब्बारे में शादी रचा डालता है। वहीं कोई गहरे पानी में सात फेरे लेने का प्लान बनाता है। लेकिन असम के वकील ने अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए अपना इन्विटेशन कार्ड ही अलग स्टाइल में छपवा डाला।

    इस वकील ने अपने शादी का कार्ड कोर्ट की थीम पर छपवाया है। शुरुआत बेहद रोचक अंदाज में हुई है, जहां लिखा है, ‘नोटिस ऑफ वेडिंग रिसेप्शन’ कार्ड पर बाकायदा कानून का तराजू भी अंकित है और इस तराजू के दोनों पलड़ों में दूल्हा और दुल्हन के नाम लिखे हुए हैं। दूल्हा-दुल्हन के नाम के ठीक नीचे भारतीय विवाहों को नियंत्रित करने वाले कानूनों और अधिकारों का भी उल्लेख है। अंग्रेजी में छपे कार्ड में लिखा है कि विवाह का अधिकार भारतीय संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत जीवन के अधिकार का एक घटक है। इसलिए, यह मेरे लिए इस मौलिक अधिकार का उपयोग करने का समय रविवार 28 नवंबर 2021 को है। आगे आर्टिकल 19 आई बी के तहत सभी को बिना किसी हथियार के एकत्रित होने के अधिकार का हवाला दिया गया है।
    कार्ड के दूसरे पेज पर भी वर पक्ष और कन्या पक्ष का नाम लिखने के बाद हिंदू मैरिज एक्ट 1955 के तहत नियमों का उल्लेख है। सिर्फ इतना ही नहीं, जहां पर इन्विटेशन कार्ड का समापन हो रहा है वहां लिखा है कि जब वकीलों की शादी होती है, तो वे हां नहीं कहते हैं। वे कहते हैं, हम नियम और शर्तों को स्वीकार करते हैं। यह वेडिंग कार्ड सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। लोग इसको लेकर तरह-तरह के ट्वीट्स कर रहे हैं। वहीं कुछ लोगों ने बहुत ही मजेदार कमेंट्स भी किए हैं।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसंबंध बनाने से कैंसर ठीक हो जाएगा’ मरीज से बोला डॉक्टर, और फिर..
    Next Article छत्तीसगढ़ : आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई रेल्वे ठेकेदार अंकित अग्रवाल के ठिकानों पर मारा छापा
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    15 साल से अधूरा ये हाईवे, गडकरी बोले- ‘मुझे शर्मिंदगी महसूस होती है,उद्घाटन में नहीं आऊंगा…

    September 10, 2026

    करोड़ों कमाने वाली यश की ‘टॉक्सिक’ की हालत खराब, 14वें दिन इतना भी नहीं कमा पाई फिल्म…

    September 9, 2026

    IPL फ्रेंचाइजी अब BBL में लगाएंगी पैसा इस बड़े फैसले से बदलेगा क्रिकेट का खेल, समझें पूरा मामला…

    September 9, 2026

    44 रन बनाकर आउट हुए वैभव, फिर मिली ईशान किशन से सीखने की सलाह पूर्व क्रिकेटर ने कही बड़ी बात…

    September 8, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल के 7,500 पदों पर निकली भर्ती, 8वीं पास भी कर सकेंगे अप्लाई, देखें डिटेल…
    • Su-57 पर भारत-रूस में होगी बड़ी डील मोदी-पुतिन की मुलाकात में बनेगी बात, पूर्व मेजर जनरल ने बताया पूरा प्लान…
    • इस खेती से बढ़ रही फसल विविधता, किसानों की आय में हो रही वृद्धि…
    • इन कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, तय समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करें मुख्यमंत्री साय…
    • हर पात्र परिवार को समय पर और पूरा राशन मिले, किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो मुख्यमंत्री साय…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?