Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » प्रत्याशियों के साथ आज मतदाताओं की भी परीक्षा, चुनाव के बहाने राज्य को मिला ये मौका…
    समाचार

    प्रत्याशियों के साथ आज मतदाताओं की भी परीक्षा, चुनाव के बहाने राज्य को मिला ये मौका…

    By Tv 36 HindustanNovember 13, 2024No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– खुद में उम्मीदों-आकांक्षाओं की लंबी शृंखला समेटे झारखंड के निर्माण के ढाई दशक पूरे हो चुके हैं। लंबे संघर्ष से उपजे इस राज्य के जन्मकाल से ही चुनौतियों की भी एक लंबी फेहरिस्त रही है। उम्र के 25वें बसंत की ओर बढ़ते हुए राज्य आज उस पड़ाव पर है, जहां एक बार फिर हमें अपने सपनों को आकार देने वाली और विकास सुनिश्चित करने वाली सरकार चुनने का मौका मिला है।

    प्राकृतिक संपदा से संपन्न है झारखंड
    झारखंड की छठी विधानसभा कैसी होगी, यह भी इस बात पर ही पूरी तरह निर्भर करता है कि हम उसे कैसा बनाना चाहते हैं। खनिजों, प्राकृतिक संपदा व प्रतिभाओं से संपन्न राज्य का भविष्य गढ़ने का यह अवसर हमें यूं ही नहीं गंवाना चाहिए, बल्कि सोच-समझकर, अच्छा जनप्रतिनिधि चुनकर औऱ अच्छी सरकार बनाकर लोकतंत्र के सजग प्रहरी के रूप में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।
    मतदान समाज के नवनिर्माण की प्रक्रिया
    मतदान के उद्देश्य को हम सही मायने में समझें तो यह केवल सरकारों के बनने और प्रत्याशियों की हार-जीत का उपक्रम भर नहीं है, बल्कि समाज के नवनिर्माण की प्रक्रिया है। लोकतंत्र ने हमें यह शक्ति दी है कि हम अपना प्रतिनिधि चुन सकते हैं और सरकारें बना सकते हैं।

    चुनाव के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के तमाम नेता, स्टार प्रचारक और प्रत्याशी ताबड़तोड़ प्रचार अभियान चलाकर अपने-अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए पूरी ताकत लगाते हैं। अब उनकी इन तमाम कोशिशों की परीक्षा की घड़ी आ चुकी है।
    मतदाताओं की भी परीक्षा
    प्रत्याशियों की भी रणनीति कितनी कारगर हुई, इसे वोटिंग का रुख तय करेगा। हालांकि, इन सबसे ज्यादा बड़ी परीक्षा मतदाताओं की भी है, क्योंकि उनका प्रतिनिधि कौन बनेगा, यह भी चुनाव में तय होगा और इससे सीधे तौर पर हर मतदाता और उसके परिवार का भविष्य तय होता है। शहरी क्षेत्रों में घटते मतदान प्रतिशत ने हाल के दिनों में चिंता बढ़ाई है। पिछले चुनाव में रांची और जमशेदपुर का प्रदर्शन इस मामले में ठीक नहीं रहा था।
    ईचागढ़, बहरागोड़ा, खरसावां, लोहरदगा, घाटशिला जैसे क्षेत्रों में जमकर वोट पड़े थे। मतदान के दिन सभी को हिचक, आलस्य, अन्यमनस्कता व अगंभीरता छोड़कर रिकॉर्ड वोटिंग के लिए आगे आना होगा। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों खासकर महिलाओं का उदाहरण हमारे सामने है, जो यह बताने के लिए काफी है कि अच्छे उद्देश्य के लिए जब कदम बढ़ते हैं तो असर भी दिखाते हैं।
    अपने मताधिकार का प्रयोग करें
    कवि स्व. रामधारी सिंह दिनकर की पंक्तियों का उल्लेख करना यहां प्रासंगिक होगा- ‘समर शेष है, नहीं पाप का भागी केवल ब्याध, जो तटस्थ हैं वक्त लिखेगा उनका भी अपराध’ इसलिए जरूरी है कि हम तटस्थ रहने के बजाय अपनी भूमिका निभाएं। मतदान हमारा अधिकार भी है और कर्त्तव्य भी। इसे समझते हुए हर मतदाता की जिम्मेदारी है कि वह मतदान करने अवश्य जाए और अपने परिवार तथा आसपास के लोगों को भी वोट डालने के लिए प्रेरित करे।
    विधानसभा सीटों का क्षेत्रवार वर्गीकरण अलग-अलग क्षेत्रीय मुद्दों के उभार को भी प्रदर्शित करता है। राजनीतिक मुद्दों से इतर इन क्षेत्रों का अपना अलग स्वर्णिम इतिहास, सौंदर्य और पराक्रम भी रहा है। इनकी अपनी जरूरतें भी अलग-अलग हैं। मतदाताओं के मतदान के रुझानों में इन सबका प्रतिबिंब भी दिखेगा।
    चुनाव प्रचार अभियान के क्रम में हमने देखा है कि सभी राजनीतिक दलों ने अपनी घोषणाओं में महिलाओं, युवाओं, रोजगार व अन्य मुद्दों को प्राथमिकता दी है। आदिवासियों के अधिकार और भूमि सुरक्षा, खनन और पर्यावरण से जुड़ी समस्या, सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि बुनियादी सुविधाएं भी काफी अहमियत रखती हैं।
    चुनाव निष्पक्ष हो यह जितना जरूरी है उतना ही अहम यह भी है कि हम विवेक तथा सूझबूझ के साथ प्रलोभन रहित होकर अपने भविष्य की चिंता करते हुए प्रतिनिधि का चयन करें। वोट की शक्ति के इस्तेमाल का सुअवसर है, इसका भरपूर इस्तेमाल करें औऱ राज्य को विकसित बनाने में भागीदार बनें।

    Post Views: 455

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleअब महिला कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर, मिलेगी 12 अतिरिक्त कैजुअल लीव ये होंगे पात्र…
    Next Article 90 प्रतिशत लोगों को नहीं है जानकारी आपकी इस गलती के कारण आता है ज्यादा बिजली बिल…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    बंगाल में बन सकती है NDA की सरकार देखिए पांचों राज्यों के एग्जिट पोल के नतीजों में कौन हैं आगे…

    April 29, 2026

    सीएम साय ने चिप्स के ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के उन्नत संस्करण ‘सेवा सेतु’ का किया शुभारंभ…

    April 29, 2026

    Sub Engineer भर्ती 2026 आवेदन शुरू, 5 जुलाई को परीक्षा…

    April 29, 2026

    5 दिन शराब बिक्री पर ब्रेक, आबकारी विभाग ने जारी किए…

    April 29, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • बंगाल में बन सकती है NDA की सरकार देखिए पांचों राज्यों के एग्जिट पोल के नतीजों में कौन हैं आगे…
    • सीएम साय ने चिप्स के ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के उन्नत संस्करण ‘सेवा सेतु’ का किया शुभारंभ…
    • Sub Engineer भर्ती 2026 आवेदन शुरू, 5 जुलाई को परीक्षा…
    • 5 दिन शराब बिक्री पर ब्रेक, आबकारी विभाग ने जारी किए…
    • मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे उपार्जन केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किसी भी समय,कहीं भी उतर सकता है मुख्यमंत्रीजी का हेलीकॉप्टर…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?