Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » आज गजकेसरी राजयोग से मेष, कन्या समेत इन 4 राशियों को मिलेगा धन संपत्ति लाभ और गुड न्यूज…
    समाचार

    आज गजकेसरी राजयोग से मेष, कन्या समेत इन 4 राशियों को मिलेगा धन संपत्ति लाभ और गुड न्यूज…

    By Tv 36 HindustanSeptember 9, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– सप्ताह के पहले दिन यानी 9 सितंबर सोमवार के दिन गजकेसरी राजयोग बन रहा है। दरअसल, गुरु वृषभ राशि में गोचर करेंगे और चंद्रमा गुरु से 7वें घर में यानी वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। जिससे गजकेसरी राजयोग बनेगा। ऐसे में टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि गजकेसरी राजयोग से मेष, कन्या, वृश्चिक और धनु राशि के लोगों के लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज करियर में सफलता और ढेर सारी खुशियां मिलने वाली है। साथ ही इन राशि के जातकों को कोई बड़ी खुशखबरी भी मिल सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए सोमवार का दिन कैसा रहेगा। पढ़ें अपना 9 सितंबर का राशिफल टैरो कार्ड्स से…

    मेष राशि के जातकों के लिए सोमवार का दिन अच्छा नहीं दिखाई दे रहा है। आज आपको व्यवसाय के लेनदेन पर अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी। हालांकि, नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन थोड़ा अच्छा रहेगा। आपको अपने साथ काम करने वालों का पूरा सहयोग मिलेगा। उनके सहयोग से आपके सभी बिगड़े काम बनेंगे।

    वृषभ राशि के जातकों के लिए सोमवार का दिन मिलाजुला रहने वाला है। विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से यह सप्ताह संतान की तरफ से संतोषजनक परिणाम दिलाने वाला साबित होगा। हालांकि, आज आपको अपने परिवार में किसी बात पर क्रोध आ सकता है।

    मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन करियर के मामले में थोड़ा कमजोर दिखाई दे रहा है। आज कार्यस्थल पर आपकी अपनी किसी सहयोगी के साथ बहस हो सकती है। बहस बड़े झगड़े में बदल सकता है। इस बात का ख्याल रखें की आप खुद को समय के हिसाब से अपग्रेड रखें।

    कर्क राशि के जातकों को आज ऐसा महसूस होगी की आप अपने कार्यों को लेकर ठीक से कोई भी निर्णय नहीं ले पा रहे हैं। आज आपका ध्यान अपने काम पर नहीं लग पाएगा। आपको सलाह है कि अपनी बुरी आदतों पर थोड़ा काबू रखें।

    सिंह राशि के जातकों को आज समस्या और मतभेदों का आमना सामना करना पड़ सकता है। आज आपका कार्यस्थल और परिवारवालों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। लेकिन, आपको सलाह है कि किसी के भी साथ अनावश्यक वाद विवाद से बचें।

    कन्या राशि के जातक आज काफी ज्यादा व्यस्त और खुशहाल दोनों ही रहेंगे। आज आप पर काम का बोझ तो रहेगा ही साथ ही आपको कोई बड़ी खुशखबरी भी मिल सकती है। साथ ही आज नौकरीपेशा वर्ग के जातकों को नए अवसर मिल सकते हैं। आज की गई यात्राएं आपको वांछित परिणाम दिलाएंगी।

    तुला राशि के जातकों को आज किसी विशेष कार्य की चिंता रहने वाली है। आज आप अपने कामकाज को लेकर काफी ज्यादा चिंतित रहेंगे। आपको सलाह है कि आज किसी के भी साथ व्यर्थ की प्रतिस्पर्धा करने से बचें। आज अजनबियों से थोड़ा संभलकर रहें। व्यापारियों को आज थोड़ा नुकसान का सामना करना पड़ेगा।

    वृश्चिक राशि के लोगों के लिए सोमवार का दिन बहुत ही अच्छा साबित होने वाला है। आज इस राशि के कुछ लोगों को संतान सुख प्राप्त होने वाला है। हालांकि, इस राशि के लोगों को आज अपने रिश्तेदारों से थोड़ी बेरुखी झेलनी पड़ सकती है। आज आपकी धार्मिक आस्था बढ़ेगी और आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाने का प्लान कर सकते हैं।

    धनु राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन बहुत ही शानदार साबित होगा। आज आपको कार्यस्थल पर कुछ अच्छे अवसर मिलेंगे। जिससे आप अपनी प्रतिभा दिखाने में सफल रहेंगे। आज आपके कार्य व्यवहार में वृद्धि होगी। साथ ही आपको सभी कार्यों में सफलता मिलेगी।

    मकर राशि के लोगों को आज सोच विचार करके ही कोई काम करने की जरूरत है। कोई भी काम करने से पहले अच्छी तरह से सोच लें। आज का दिन सेहत के मामले में थोड़ा कमजोर रहेगा। सेहत का विशेष ख्याल रखने की आवश्यकता है। अपनी खानपान की आदतों पर काबू रखें.

    कुंभ राशि के लोग अपने किसी नए काम की शुरुआत करने को लेकर थोड़ा विचारमग्न रहने वाले हैं। दरअसल, आज आपको कुछ लोग गलत सलाह भी देने की कोशिश कर सकते हैं। लेकिन, आपको अपने पिता या परिवार के किसी सदस्य से इस बारे में विचार करना अच्छा रहेगा। आपको आलोचना और अपने शुभचिंतकों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है।

    मीन राशि के जातकों को फिलहाल, अपने दृष्टिकोण को थोड़ा व्यावहारिक बनाने की कोशिश करनी होगी। आज अपनी सोच को थोड़ा सकारात्मक रखें। आज खुद को उच्च महत्वकांक्षा और ऊंची प्रगति के लिए खुद को प्रेरित करें।

    Views: 1,020
    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleजिन लोगों का होता है यह मूलांक, उन पर होती है भगवान गणेश की विशेष कृपा…
    Next Article भारत जोड़ो यात्रा से मोहब्बत और भाईचारे की राजनीति शुरू हुई,अमेरिका में बोले ये कांग्रेस नेता…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    वैश्विक ऊर्जा समिट में प्रदेश के पवेलियन का अवलोकन करेंगे मुख्यमंत्री साय…

    November 2, 2026

    असली है या नकली चांदी का सिक्का पहचानने का ये ट्रिक है उपयोगी, आसान तरीके से घर में ही कर सकते पहचान…

    November 2, 2026

    धनतेरस का शिव, धन्वंतरि और मां लक्ष्मी से क्या है संबंध जानिए पौराणिक महत्व…

    November 2, 2026

    महिलाओं के लिए काम की खबर, महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट…

    November 2, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • वैश्विक ऊर्जा समिट में प्रदेश के पवेलियन का अवलोकन करेंगे मुख्यमंत्री साय…
    • असली है या नकली चांदी का सिक्का पहचानने का ये ट्रिक है उपयोगी, आसान तरीके से घर में ही कर सकते पहचान…
    • धनतेरस का शिव, धन्वंतरि और मां लक्ष्मी से क्या है संबंध जानिए पौराणिक महत्व…
    • महिलाओं के लिए काम की खबर, महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट…
    • राज्योत्सव का 3 नवंबर को भव्य समापन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?